The Karnal Mirror

The Karnal Mirror Like this page and get latest news and updates in hindi ,delivered right to your news feed.

किरादार बन कर युवक ने बुजुर्ग महिला को लूटाकरनाल, 10  जून, (शैलेंद्र जैन: करनाल जिले के सेक्टर-7 में एक बुजुर्ग महिला को...
10/06/2026

किरादार बन कर युवक ने बुजुर्ग महिला को लूटा
करनाल, 10 जून, (शैलेंद्र जैन: करनाल जिले के सेक्टर-7 में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को किराएदार बताकर विश्वास जीता और धीरे-धीरे पैसे हड़प लिए। महिला से नकदी और चेक दोनों के जरिए रकम ली गई। बाद में आरोपी फरार हो गया। परिजनों को घटना पता पड़ोसियों से चला, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई और जांच शुरू कर दी गई। बुजुर्ग महिला के बेटे मोहित ने बताया कि 18 मई को उनकी माता का फोन आया था। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति मकान किराए पर लेने आया है। इसके बाद माता ने उस व्यक्ति से उनकी बात करवाई। पूछने पर उसने अपना नाम अनिल शर्मा बताया और कहा कि वह पहले सेक्टर-32 में रहता था, लेकिन वहां से मकान खाली कर दिया है। मोहित ने उसकी पहचान के लिए परिवार के पहचान पत्र वॉट्सएप पर मंगवाए, जिसके बाद उन्होंने मकान किराए पर दे दिया।बीमारी का बहाना बनाकर हड़पी राशि मोहित ने बताया कि अगले ही दिन आरोपी ने 10 हजार रुपए मांगे और अपनी बेटी के बीमार होने का बहाना बनाया। उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद 20 मई को आरोपी ने उनकी माता से 50 हजार रुपए नकद ले लिए। फिर अलग-अलग समय पर 10-10 हजार रुपए और लिए जिससे कुल 70 हजार रुपए हो गए। घर का एसी भी उतारकर बेचा परिजनों को बाद में पता चला कि आरोपी ने इन पैसों से तीन एसी खरीदे। इतना ही नहीं, उसने घर में लगा एसी भी उतारकर बेच दिया। 21 मई के बाद आरोपी का संपर्क पूरी तरह बंद हो गया। इसी दौरान एक पड़ोसी ने फोन कर परिवार को धोखाधड़ी की जानकारी दी।मोहित ने बताया कि वह दिल्ली में काम करते हैं और सूचना मिलने पर वापस आए। पूछताछ में उनकी माता ने बताया कि आरोपी दो खाली चेक पर साइन करवा कर ले गया था। आरोपी ने 2 जून तक पैसे लौटाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद उसने 6 तारीख तक कमरा खाली करने की बात कही और एक कमेटी भरने के नाम पर 8 हजार रुपए का चेक भी क्लियर करवा लिया। फिर 6 जून को एक और चेक पर साइन करवाए और 8 जून को उसे भी क्लियर करवा लिया। इस तरह चेक के जरिए करीब 48 हजार रुपए निकलवा लिए गए। किराया भी वापस ले गया, सीसीटीवी डीवीआर गायब पीडि़त परिवार ने बताया कि आरोपी ने शुरुआत में किराया दिया था, लेकिन बाद में वह भी वापस ले गया। घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब है और घटना के समय वाईफाई भी बंद था।

किन्नरों के बीच पैसे मांगने और एरिया को लेकर विवाद हुआकरनाल, 10  जून, (शैलेंद्र जैन: करनाल शहर के पुराने बस स्टैंड पर कि...
10/06/2026

किन्नरों के बीच पैसे मांगने और एरिया को लेकर विवाद हुआ
करनाल, 10 जून, (शैलेंद्र जैन: करनाल शहर के पुराने बस स्टैंड पर किन्नरों के बीच पैसे मांगने और एरिया को लेकर विवाद सामने आया है। विवाद के दौरान मारपीट और धमकी देने की घटना हुई। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि कुछ बाहरी लोग खुद को किन्नर बताकर इलाके में वसूली कर रहे हैं और विरोध करने पर हमला कर रहे हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है और जांच जारी है। जलमाणा निवासी पूजा और धक्का बस्ती निवासी काबी ने आरोप लगाया कि पुराने बस स्टैंड पर रेणु किन्नर और सिमरन किन्नर ने उनके साथ हाथापाई की और मारपीट की। उन्होंने कहा कि विवाद पैसे मांगने और एरिया को लेकर हुआ।तेजाब फिंकवाने की धमकी का आरोप पूजा ने बताया कि आरोपियों ने धमकी दी कि वे लडक़ों को बुलाकर उनके चेहरे पर तेजाब फिंकवा देंगे और हमला करवाएंगे। इससे वे डरे हुए हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पूजा का कहना है कि वे करनाल की रहने वाली हैं, जबकि हमलावर उत्तर प्रदेश के हैं और बहरूपिया हैं, असली किन्नर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे उत्तर प्रदेश के हैं, तो वहीं जाकर बधाई मांगें। उन्होंने कहा कि कोई भी एरिया किसी के नाम बंटा हुआ नहीं है।आरोपी लगाती किन्नर काबी। पहले भी कमरे घुसकर कर चुके मारपीट काबी किन्नर ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पहले भी उन पर हमला किया था। उनके कमरे में घुसकर मारपीट की गई थी। आज फिर उनके और उनके गुरु पर हमला किया गया जिससे उन्हें कई जगह चोटें आई हैं। पुलिस से कार्रवाई की मांग पीडि़तों ने अपना मेडिकल करवाकर मामले की शिकायत पुलिस को दी है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सुरक्षा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

राइस मिल के एकाउटेंट से डेढ़ लाख की लूटकरनाल, 10  जून, (शैलेंद्र जैन: करनाल जिले में बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े राइस...
10/06/2026

राइस मिल के एकाउटेंट से डेढ़ लाख की लूट
करनाल, 10 जून, (शैलेंद्र जैन: करनाल जिले में बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े राइस मिल के एक अकाउंटेंट से 1 लाख 4 हजार रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार 2 बदमाशों ने पहले अकाउंटेंट को रोककर उसके साथ मारपीट की और फिर नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया। जानकारी के अनुसार विशाल नामक युवक एक राइस मिल में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। वह दूसरी राइस मिल से भुगतान की राशि लेकर वापस लौट रहा था। जब वह नीलोखेड़ी से तरावड़ी की तरफ नए पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार 2 युवकों ने उसे रोक लिया।बदमाशों ने विशाल को घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं पाया। आरोपियों ने उसके पास मौजूद 1 लाख 4 हजार रुपए की नकदी छीनी और मौके से फरार हो गए। हमले में घायल विशाल को स्थानीय लोगों ने संभाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तरवाड़ी थाना के एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना मिलते ही हमारी और सीआईए की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।

09/06/2026
09/06/2026

You watched Teaser 1... 😈

But that was only a warning.

The real nightmare begins now with **Teaser 2 of "Maiin Haan."** 💀

A terrifying story unfolds on **18 June.**

सेहत पर मंडराया हीट स्ट्रोक का खतरा, गर्मी से बचाकर रखें बच्चों और बुजुर्गों कोप्रशासन ने उठाए आवश्यक कदम, गर्मी में खूब...
08/06/2026

सेहत पर मंडराया हीट स्ट्रोक का खतरा, गर्मी से बचाकर रखें बच्चों और बुजुर्गों को
प्रशासन ने उठाए आवश्यक कदम, गर्मी में खूब पानी पीएं, दोपहर में बच्चों बुजुर्गों को घर से नहीं निकालें
गर्मी में शरीर में पानी की कमी ना होनें दें: नैत्रपाल
करनाल, 08 जून, (शैलेंद्र जैन): जून के पहले सप्ताह में जिस तरह से गर्मी का कहर बरपता जा रहा हैं। मइर्द की जगह जून में नौ तपा महसूस हो रहा हैं। दिन में तेज गर्म हवाएं चल रही हैं। तेज गर्मी के कारण लू और हीट स्ट्रेक का खतरा बढता जा रहा हैं। लू व हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए सरकार की ओर से भी एडवाइजरी जारी की जा रही है। करनाल के जाने माने डाक्टर तथा रावल अस्पताल के प्रमुख डा. नैत्रपाल ने बताया कि गर्मी के मौसम में हवा के गर्म थपेड़ों और बढ़े हुए तापमान से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है, खासकर धूप में घूमने वालों, खिलाडिय़ों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है। लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है, हम लू से बचे रहें यानी बचाव इलाज से बेहतर है। प्रशासन द्वारा किए प्रबंधों के बारे में डीसी अनीश यादव ने बताया कि प्रशासन की ओर से शहर में जगह चिन्हित करके पीने के पानी के मटके रखवाकर पेयजल के प्रबंधन सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मद्देनजर मनुष्य के साथ-साथ पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखना आवश्यक है। इसके लिए प्रशासन की ओर से तहसील कार्यालयों में पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध किया गया है ताकि बेजुबान पक्षियों को गर्मी में पानी मिल सके। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने घरों में पक्षियों के लिए पेयजल का प्रबंध करें ताकि उन्हें गर्मी में राहत मिल सके।
लू से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय : डा.. नैत्रपाल ने बताया कि लू से बचाव के लिए स्थानीय मौसम संबंधी खबरों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें, समाचार पत्र पढ़ें, गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं-भले ही प्यास न लगी हो, ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहें। बच्चों को वाहनों में छोडकऱ न जाएं उन्हें लू लगने का खतरा हो सकता है, नंगे पांव बाहर न जाएं, गर्मी से राहत के लिए हाथ का पंखा अपने पास रखें, काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम लें, खेत खलीहान में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ या छाया में ही आसरा लें। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं। खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे के बीच धूप में सीधे न जाए। यदि बच्चे को चक्कर आए, उल्टी घबराहट अथवा तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो अथवा सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को दिखाएं।
बढ़ती गर्मी में वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों की खास देखभाल करें, तेज गर्मी, खासतौर से जब वे अकेले हों, तो कम से कम दिन में दो बार उनकी जांच करें, ध्यान रहे कि उनके पास फोन हो, यदि वे गर्मी से बेचैनी महसूस कर रहे हों तो उन्हें ठंडक देने का प्रयास करें, उनके शरीर को गीला रखें, उन्हें नहलाएं अथवा उनकी गर्दन तथा बगलों में गीला तौलिया रखें,उनके शरीर को ठंडक देने के साथ साथ डॉक्टर अथवा एम्बुलेंस को बुलाएं, उन्हें अपने पास हमेशा पानी की बोतल रखने के लिए कहें।
जानवरों का लू से ऐसे करें करें :यादव
डीसी अनीश यादव ने बताया कि जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी दें, उन्हें घर के भीतर रखें, पीने के पानी के दो बाउल रखें ताकि एक में पानी खत्म होने पर दूसरे से वे पानी पी सकें, यदि उन्हें घर के भीतर रखा जाना संभव न हो तो उन्हें किसी छायादार स्थान में रखें, जहां वे आराम कर सकें। ध्यान रखें कि जहां उन्हें रखा जाए वहां दिनभर छाया रहे, अपने पालतू जानवर का खाना धूप में न रखें, जानवरों को किसी बंद जगह में न रखें, यदि आपके पास कुत्ता है तो उसे गर्मी में न टहलाएं, उन्हें सुबह और शाम को घुमाएं जब मौसम ठंडा हो, कुत्ते को गर्म सतह (पटरी, तारकोल की सडक़, गर्म रेत) पर न टहलाएं, किसी भी स्थिति में जानवर को वाहन में न छोड़ें।

नाबालिग लडक़ी के संदिग्ध हालत में मिली ,पुलिस ने गंभीर कार्रवाई कीदो माह पहले युवक के साथ की थी शादीकरनाल,  08 जून (शैलें...
08/06/2026

नाबालिग लडक़ी के संदिग्ध हालत में मिली ,पुलिस ने गंभीर कार्रवाई की
दो माह पहले युवक के साथ की थी शादी
करनाल, 08 जून (शैलेंद्र जैन): करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र में एक नाबालिग लडक़ी के संदिग्ध हालत में मिलने के बाद पुलिस ने गंभीर कार्रवाई की है। नाबालिग को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया, जहां काउंसलिंग के बाद उसके बयान दर्ज किए गए। लडक़ी के बयान में युवक के साथ रहने और संबंध बनाने की बात सामने आई। इसके आधार पर पोक्सो एक्ट और बाल विवाह को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घर से निकलकर युवक के साथ रही 4 दिन दिल्ली की एक नाबालिग काउंसलिंग के दौरान बताया कि वह 26 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली अपने घर से निकली थी। इसके बाद वह युवक के साथ चननी स्टेशन गई, जहां दोनों चार दिन तक साथ रहे। इसके बाद 4 फरवरी को दोनों हरियाणा आए और घरौंडा क्षेत्र में रहने लगे।दो महीने पहले की शादी, अब साथ रहने से इनकार नाबालिग ने अपने बयान में कहा कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी और दोनों ने करीब दो महीने पहले शादी कर ली थी। उसने यह भी बताया कि युवक के साथ उसके शारीरिक संबंध बने हैं, लेकिन अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। नाबालिग ने साफ कहा कि वह अपनी मां के पास वापस जाना चाहती है। बाल कल्याण समिति के सामने पेश 4 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग लडक़ी संदिग्ध हालत में मिली है। इसके बाद नाबालिग को बाल कल्याण समिति करनाल के सामने पेश किया गया और परिजनों को सूचना दी गई। उसी दिन काउंसलिंग कर बयान दर्ज किए गए। 6 जून को समिति की ओर से पत्र के जरिए पोक्सो और बाल विवाह के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद लडक़ी को श्रद्धानंद आश्रम भेज दिया गया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस घरौंडा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आज मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की जांच पीएसआई भावना को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है हम इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रहे है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवई की जाएगी।

महिला बास्केटबॉल कोच के साथ छेड़छाड़, सात युवकों पर लगाया आरोपकरनाल,  08 जून (शैलेंद्र जैन): हरियाणा के करनाल में एक महि...
08/06/2026

महिला बास्केटबॉल कोच के साथ छेड़छाड़, सात युवकों पर लगाया आरोप
करनाल, 08 जून (शैलेंद्र जैन): हरियाणा के करनाल में एक महिला बास्केटबॉल कोच के साथ छेड़छाड़ की गई। यह घटना उस समय हुई, जब कोच स्कूल में खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग दे रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान 7 युवक स्कूल में घुस आए और ट्रेनिंग ले रही खिलाडिय़ों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। महिला कोच ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ भी दुव्र्यवहार किया। आरोपियों ने उनकी छाती को गलत तरीके से छुआ और कई थप्पड़ भी मारे। शोर मचाने पर सभी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्रैक्टिस के दौरान स्कूल में घुसे युवक: पीडि़ता करनाल की रहने वाली है और निसिंग थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में बास्केटबॉल कोच के पद पर कार्यरत है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 जून की शाम करीब 6:40 बजे वह स्कूल में लड़कियों को ट्रेनिंग दे रही थीं। इसी दौरान मंजूरा गांव का सुरेंद्र अपने कुछ साथियों के साथ स्कूल परिसर में घुस आया। खिलाडिय़ों और कोच के साथ गाली-गलौज: पीडि़ता के अनुसार, स्कूल में पहुंचते ही युवकों ने वहां मौजूद लड़कियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने पूछा कि उनकी कोच कहां है। जब वह उनके सामने आईं तो आरोपियों ने उनका गला पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान युवकों ने उनके खिलाफ अभद्र और अपमानजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया। थप्पड़ मारे, खिलाडिय़ों के साथ भी की मारपीट शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने महिला कोच के चरित्र पर भी टिप्पणी की, उनके कंधों को गलत तरीके से छुआ और चेहरे पर कई थप्पड़ मारे। जब छात्राएं उन्हें बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस घटना में कई लड़कियों को चोटें आई हैं। एक महीने से कर रहे थे परेशान: पीडि़ता ने बताया कि आरोपी पिछले करीब एक महीने से ट्रेनिंग लेने आने वाली लड़कियों को परेशान कर रहे थे और उन्हें गलत तरीके से रोकते थे। इस बारे में उन्होंने गांव के समगांच को भी लड़कियों को परेशान कर रहे थे और उन्हें गलत तरीके से टोकते थे। इस बारे में उन्होंने गांव के सरपंच को भी जानकारी दी थी। आरोपियों में से एक युवक ने कहा कि ग्राउंड से एक लडक़ी उसके पास आई थी और उसने बताया था कि कोच उसका नाम उस युवक के साथ जोड़ रही है। इसी बात को लेकर आरोपी नाराज थे।स्॥ह्र बोले- जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे निसिंग थाना स्॥ह्र कृष्ण कुमार ने बताया- शनिवार शाम को एक महिला कोच से छेड़छाड़ की सूचना मिली थी। उसकी शिकायत के आधार सुरेन्द्र समेत 7 से 8 अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 351 (2), 115, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे। झूठी बात फैलाकर बदनाम करने की कोशिश: पीडि़ता का कहना है कि इसी आरोप को आधार बनाकर युवक पहले उसके पास आए और फिर मारपीट की। बाद में जब संबंधित लडक़ी से पूछा गया कि क्या वह आरोपी के पास गई थी, तो उसने इससे साफ इनकार कर दिया। महिला कोच का आरोप है कि आरोपी जानबूझकर झूठी बातें फैलाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

*प्रेमजाल, ब्लैकमेल एवं धर्मांतरण के आरोप में पिता-पुत्री गिरफ्तार**करनाल/शामली।* उत्तर प्रदेश के शामली जनपद से धर्मांतर...
08/06/2026

*प्रेमजाल, ब्लैकमेल एवं धर्मांतरण के आरोप में पिता-पुत्री गिरफ्तार*
*करनाल/शामली।* उत्तर प्रदेश के शामली जनपद से धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है, जहां पर चांदनी कुरैशी नामक युवती पर आरोप है कि उसने हिंदू समुदाय के एक व्यक्ति का धर्मांतरण कराया है। इस मामले में पीडि़त परिवार ने युवती, उसके परिवार और संबंधित मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चांदनी कुरैशी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
दरअसल, मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां मोहल्ला दयानंद नगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक देवराज मलिक की तरफ से शनिवार देर शाम को पुलिस में शिकायत दी गई कि उनके पुत्र आयुष मलिक को मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी चांदनी कुरैशी, उसकी बहन राहित कुरैशी, सुमाइला कुरैशी, राबिया कुरैशी, भाई आस मोहम्मद उर्फ आसु कुरैशी, हुमा कुरैशी और पिता इस्लाम कुरैशी, मौलवी मुनव्वर और दो अन्य मौलवी निवासी आजाद चौक ने प्रेमजाल में फंसाकर व दबाव बनाकर उसे मुस्लिम धर्म अपनाने पर मजबूर किया. उसका फर्जी निकाहनामा अब से करीब चार वर्ष पूर्व तैयार करा दिया था। इसके बाद उनके पुत्र से अनुचित मांग की गई और उसे मानसिक रूप परेशान किया गया।
पीडि़त के मुताबिक, आरोपियों ने उसे व उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। जब इन्होंने विरोध किया तो पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी करीब पांच साल से उनके पुत्र की सारी कमाई हड़प रहे हैं और नाजायज आर्थिक लाभ भी उठा रहे हैं। पीडि़त का कहना है कि आरोपी उनकी व उनके पुत्र की संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं। पीडि़त देवराज मलिक ने इस मामले में कुछ बाहरी लोगों के भी शामिल होने की आशंका जताई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। उसके बाद पुलिस आयुष मलिक की कथित पत्नी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। धर्मांतरण कराने के मामले में मौलाना और अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस ने एसआईटी गठित की है, जो पूरे मामले की बारीकी से जांच करेगी कि यह नेटवर्क कहां से चल रहा है और इसमें कितने लोग शामिल हैं।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आयुष मेडिकल स्टोर पर बैठता था। उनके आसपास के लोग दूसरे समुदाय से थे। उनमें से एक चांदनी कुरैशी का भाई भी था। उसने आयुष को षड्यंत्र के तहत पाकिस्तान के धार्मिक गुरु डॉक्टर इसरार का यूट्यूब चैनल के बारे में बताया और इस्लाम धर्म के बारे में जानकारी लेने को कहा। वह खुद भी उसका धीरे-धीरे माइंड डाइवर्ट करता गया। इस पूरे मामले में कई मौलाना के नाम भी सामने आ रहे हैं, जो दिल्ली और मुंबई के बताए जा रहे हैं।
पीडि़त पिता देवराज मलिक का आरोप है कि आयुष उनका इकलौता बेटा है, जिसे आरोपियों ने मोहम्मद मलिक बना दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी चांदनी कुरैशी ने युवक को शादी के नाम पर फंसाया और बाद में निकाह कर लिया. अब आरोपियों की निगाह उनकी प्रॉपर्टी पर है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि इस मामले में चांदनी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी की एक बहन और भाई फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। इसमें 9 लोग नामजद हैं. इसके अलावा कुछ मौलवी भी हैं, पुलिस टीम पूरे मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई हैं।

सैक्टर सात में रोटरी व्हील की स्थापना कीकरनाल,  07 जून (शैलेंद्र जैन): रोटेरी क्लब करनाल द्वारा सैक्टर 6 व 7 के गोल चक्क...
07/06/2026

सैक्टर सात में रोटरी व्हील की स्थापना की
करनाल, 07 जून (शैलेंद्र जैन): रोटेरी क्लब करनाल द्वारा सैक्टर 6 व 7 के गोल चक्कर पर जहॉ भव्य रोटरी व्हील की स्थापना की गई है, उसे एक सूक्ष्म समारोह के माध्यम से आमजन की सुरक्षा व आवश्यक सूचनार्थ हेतु वार्ड 8 व 9 के निगम पार्षदों श्री संकल्प भंडारी व समाज सेवी मुकेश अरोड़ा जी की उपस्थिती में विधिवत समर्पित किया व इसकी निरन्तर देखभाल का भी संकल्प लिया। आज के प्रकल्प में रोटरी क्लब के सदस्य गौतम जैन,भारती शर्मा,डॉ पी के जैन,डॉ अरुण सूद,जगदीश अग्रवाल,कुलभूषण जैन, ईश्वर बहल,मनीष अग्रवाल,डॉ विक्रम मित्तल,मीनाक्षी जैन,पी आर नाथ,विजय गुप्ता,रनबीर सिंह,अक्षित राणा,ओ पी गर्ग व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Address

Karnal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Karnal Mirror posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share