KARON News

KARON News 'दिखेगा वही जो होगा सही'

18/06/2026
13/06/2026

तोमारो चोरोण तोले गोड़ाय-गोड़ाय कांदबो....

जय मां कटाल‌ काली 🙏🌺

करौं में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित #करौं- प्रखंड कार्यालय सभागार में सीओ सह बीडीओ ऋषिराज ...
13/06/2026

करौं में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

#करौं- प्रखंड कार्यालय सभागार में सीओ सह बीडीओ ऋषिराज की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएलओ, पर्यवेक्षक तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार तथा एसआईआर की प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सीओ सह बीडीओ ने सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में सभी संबंधित कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की गई, ताकि पुनरीक्षण कार्य पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने एसआईआर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव भी रखे, जिन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 #करौं-प्रखंड परिसर में आम उत्सव सह बागवानी मेले का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों एवं बागवानी लाभुकों ने बढ़-चढ़कर भाग ...
11/06/2026

#करौं-प्रखंड परिसर में आम उत्सव सह बागवानी मेले का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों एवं बागवानी लाभुकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले में विभिन्न किस्मों के आमों के साथ-साथ बागवानी उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्रोत्साहित करना, बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा उनके उत्पादों के बेहतर विपणन के अवसर उपलब्ध कराना है। मेले के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों, उन्नत किस्मों और बाजार की संभावनाओं की जानकारी भी दी गई। आम उत्सव एवं बागवानी मेले जैसे आयोजन किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहे हैं।

10/06/2026

#करौं- प्रखंड के डिंडाकोली पंचायत में टीसीबी (ट्रेंच कम बंड) कार्य से जुड़े एक मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता संतोष प्रसाद को ₹5,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, टीसीबी कार्य के भुगतान एवं संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के एवज में लाभुक से ₹5,000 घूस की मांग की गई थी। इसकी शिकायत एसीबी से की गई। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत की राशि लेते समय धर दबोचा। बताया जाता है कि मामले को उजागर करने तथा एसीबी तक सूचना पहुंचाने में नागरिक मंच के भीम राणा, जन्मांझाय राणा एवं बीजेपी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ रवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके सहयोग से एसीबी ने सफलतापूर्वक कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे: करौं के विभिन्न मंदिरों में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने टेका माथा, पीएम मोदी की दीर्घायु ...
10/06/2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे: करौं के विभिन्न मंदिरों में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने टेका माथा, पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की

#करौं- केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज करौं में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं देश की निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, बीजेपी नेता गंगा नारायण सिंह, करौं मंडल अध्यक्ष मोहन मंडल, महामंत्री पूर्णानंद राय समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ राष्ट्र की समृद्धि एवं नागरिकों के सुख-शांति की भी प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में स्थानीय बीजेपी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सूचनाकरौं पंचायत के सभी पेंशनधारियों को सूचित किया जाता है कि आज अपनी आधार कार्ड की छायाप्रति (फोटो कॉपी) एवं मोबाइल नंब...
09/06/2026

सूचना

करौं पंचायत के सभी पेंशनधारियों को सूचित किया जाता है कि आज अपनी आधार कार्ड की छायाप्रति (फोटो कॉपी) एवं मोबाइल नंबर आज पंचायत भवन, करौं में जमा करना अनिवार्य है।

🕚 समय: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

सभी संबंधित पेंशनधारी निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर जानकारी जमा करना सुनिश्चित करें।

07/06/2026

प्रतापपुर गांव में गिरे पैराशूट गुब्बारे को लेकर फैली जिज्ञासा, विशेषज्ञों ने बताया इसका संभावित उपयोग

#करौं- प्रखण्ड के प्रतापपुर में गिरे पैराशूट गुब्बारे को लेकर लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। इस बीच प्रोफेसर संदीप चक्रवर्ती ने बताया कि ऐसे गुब्बारे आमतौर पर मौसम संबंधी आंकड़े जुटाने, वैज्ञानिक अनुसंधान या वायुमंडलीय अध्ययन के लिए उपयोग किए जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इन गुब्बारों के साथ उपकरण भी लगाए जाते हैं जो ऊंचाई पर जाकर तापमान, आर्द्रता, वायु दबाव और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां रिकॉर्ड करते हैं। निर्धारित ऊंचाई पर पहुंचने के बाद गुब्बारा फट जाता है और उससे जुड़ा उपकरण पैराशूट की मदद से सुरक्षित रूप से जमीन पर उतरता है।वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि यदि इस प्रकार की कोई वस्तु मिले तो घबराने की बजाय इसकी सूचना संबंधित प्रशासन या विभाग को दें। ऐसे उपकरण आमतौर पर अनुसंधान और मौसम पूर्वानुमान के कार्यों में उपयोग किए जाते हैं।

 #आसमान_से गिरा रहस्यमयी पैराशूट गुब्बारा, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ #करौं- प्रखंड के बाराटाड़ गांव में उस समय कौतूह...
06/06/2026

#आसमान_से गिरा रहस्यमयी पैराशूट गुब्बारा, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

#करौं- प्रखंड के बाराटाड़ गांव में उस समय कौतूहल का माहौल बन गया जब एक पैराशूट गुब्बारा अचानक आसमान से नीचे आ गिरा। अज्ञात वस्तु के गिरने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और उसे देखने के लिए भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की। अधिकारियों ने गुब्बारे का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति या अप्रिय घटना की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। प्रशासन गुब्बारे के स्रोत और उसके अचानक गिरने के कारणों का पता लगाने में जुटा है। वहीं ग्रामीणों ने भी जांच में सहयोग का आश्वासन दिया है।

Address

S. G. D. Road
Karon
815357

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KARON News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share