bsg chitrakoot up

bsg chitrakoot  up bharat scout and guide uttar pradesh district chitrakoot

शीर्षक: राष्ट्रीय जम्बूरी में चमका चित्रकूट – यूपी के 14,000 स्काउट-गाइड में से परेड के लिए चयन, राष्ट्रपति के समक्ष प्र...
01/12/2025

शीर्षक: राष्ट्रीय जम्बूरी में चमका चित्रकूट – यूपी के 14,000 स्काउट-गाइड में से परेड के लिए चयन, राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुति तक पहुंचा सेठ राधाकृष्ण पोद्दार इंटर कालेज सीतापुर चित्रकूट का एक विद्यार्थी

19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी, लखनऊ 2025 में उत्तर प्रदेश के लगभग 14,000 स्काउट्स एवं गाइड्स में से श्रेष्ठ प्रतिभाओं के चयन में चित्रकूट जिले का छात्र ने अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। स्कूल के होनहार छात्र नरेंद्र का परेड दल के लिए चयन हुआ, जो जिले, विद्यालय तथा सम्पूर्ण प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।

नरेंद्र की परेड यात्रा की शुरुआत जिले स्तर से हुई, जिसके बाद उन्होंने चित्रकूट मंडल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयन प्राप्त किया। तत्पश्चात उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों के बीच हुए प्रतिस्पर्धात्मक चयन में भी वे सफल रहे और राज्य परेड टीम में शामिल हुए।

24 नवंबर 2025 को राज्य स्तरीय परेड में उत्तर प्रदेश की टीम ने राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल के समक्ष गरिमामयी सलामी प्रस्तुत की, जिसके लिए केवल 9 स्काउट एवं 9 गाइड का चयन हुआ था। इनमेंसेठ राधाकृष्ण पोद्दार इंटर कालेज सीतापुर चित्रकूट का छात्र — नरेंद्र शामिल रहा ,जिसने चित्रकूट का मान बढ़ाया।

इसके बाद 27 नवंबर 2025 को 29 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों एवं अन्य देशों से आए प्रतिभागियों के मध्य आयोजित प्रतियोगी परेड में भी उत्तर प्रदेश की टीम ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।

आज 28 नवंबर 2025 को एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई, जब राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के समक्ष विशेष राष्ट्रीय परेड आयोजित हुई। इस स्तर पर प्रत्येक प्रदेश से केवल 6 स्काउट एवं 6 गाइड का चयन किया जाना था। गर्व की बात है कि इस अवसर पर भी सुमित ओझा एवं यश मौर्य का चयन हुआ और उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जनपद का नाम राष्ट्रीय मंच पर स्वर्णाक्षरों में दर्ज कर दिया।

उनकर उपलब्धि विद्यालय, जिले तथा स्काउट-गाइड संगठन के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। विद्यालय परिवार, स्काउट गाइड पदाधिकारी ,शिक्षकगण एवं स्थानीय समुदाय ने छात्र नरेंद्र को हार्दिक बधाई दी है एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली जंबूरी एवं 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ में विभिन्न प्रदेशों के स्काउट गाइड समलित हुए है
30/11/2025

ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली जंबूरी एवं 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ में विभिन्न प्रदेशों के स्काउट गाइड समलित हुए है

जंबूरी
19/11/2025

जंबूरी

15/11/2025
जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट और गाइड प्रगतिशील प्रशिक्षण प्रवेश, प्रथम, द्वितीय सोपान के ...
14/11/2025

जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट और गाइड प्रगतिशील प्रशिक्षण प्रवेश, प्रथम, द्वितीय सोपान के चतुर्थ दिवस की कुछ झलकियां इस प्रकार Lalit Kumar Yadav bsg chitrakoot up Jnv Manikpur

जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर स्काउट गाइड प्रवेश, प्रथम,द्वितीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर
12/11/2025

जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर स्काउट गाइड प्रवेश, प्रथम,द्वितीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर

23/10/2025

बुंदेलखंड का प्रसिद्ध लोक नृत्य दिवारी पचपेढा रुक्मा खुर्द कर्वी चित्रकूट उत्तर प्रदेश Lalit Kumar Yadav Ramdayal Singh

*⚜️⚜️पांच दिवसीय स्काउट और गाइड शिविर की हुई शुरुआत⚜️⚜️* भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था चित्रकूट के तत्वाधान ...
24/09/2025

*⚜️⚜️पांच दिवसीय स्काउट और गाइड शिविर की हुई शुरुआत⚜️⚜️*
भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था चित्रकूट के तत्वाधान में श्री गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज कर्वी चित्रकूट में होने वाले 5 दिवसीय प्रवेश, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सोपान का प्रशिक्षण एवं जांच शिविर की शुरुआत राष्ट्रपति पुरस्कृत एवं पूर्व जिला सचिव श्री मइयादीन पटेल, पूर्व ट्रेनिंग कमिश्नर स्काउट श्री मोहन लाल दीन एवं जिला सचिव श्री सुरेश प्रसाद सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में शिविर का शुरुआत ध्वज शिष्टाचार के साथ के साथ किया गया जिसमें श्री गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज कर्वी चित्रकूट, बजरंग इंटर कालेज सपहा चित्रकूट, सेठ राधाकृष्ण पोद्दार इंटर कालेज सीतापुर चित्रकूट,चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी चित्रकूट, राजकीय बालिका इंटर कालेज राजापुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज कर्वी,त्यागी इंटर कालेज ऐंचवारा, ज्ञान भारती इंटर कालेज कर्वी चित्रकूट, मॉडर्न पब्लिक स्कूल कर्वी चित्रकूट, कंपोजिट विद्यालय अतरसुइ रामनगर, के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 200 सौ स्काउट गाइड के प्रशिक्षणार्थियों ने पहले दिन प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण प्रभारी जिला संगठन कमिश्नर स्काउट श्री ललित कुमार यादव यह जानकारी दी कि शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को स्काउट गाइड का इतिहास,वर्दी की जानकारी ,ध्वज शिष्टाचार, अनुशासन एवं समाज सेवा के प्रति उत्तरदायित्व निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया जिसमें प्रमुख प्रशिक्षकों के रूप में जिला ट्रेनिंग कमिश्नर गाइड श्री मती आराधना सिंह, राष्ट्रपति रोवर लीडर श्री रामदयाल राजपूत,श्री सुशील कुमार, श्री राजेश कुमार , श्री रामराज, श्री रमेश कुमार राय, डॉ.दीपिका बर्नवाल,श्री मती चंद्रभागा सिंह, दिलीप कुमार रोवर,ज्योति यादव रेंजर, प्रेरणा यादव रेंजर,काजल देवी रेंजर, शिविर प्रभारी श्री रामबाबू वर्मा स्काउट मास्टर जनसेवा इंटर कालेज कर्वी चित्रकूट की शिविर व्यवस्थाओं में अहम भूमिका रही

⚜️⚜️⚜️19th National Jamboree at Lucknow 🎉🎉🎉
23/09/2025

⚜️⚜️⚜️19th National Jamboree at Lucknow 🎉🎉🎉

**जिला विद्यालय निरीक्षक, चित्रकूट बने जिला मुख्यायुक्त,भारत स्काउट और गाइड, चित्रकूट**जिला विद्यालय निरीक्षक चित्रकूट श...
22/09/2025

**जिला विद्यालय निरीक्षक, चित्रकूट बने जिला मुख्यायुक्त,भारत स्काउट और गाइड, चित्रकूट**
जिला विद्यालय निरीक्षक चित्रकूट श्री रविशंकर को भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश, प्रादेशिक संस्था द्वारा भारत स्काउट और गाइड, उ. प्र.,जिला संस्था चित्रकूट में ’जिला मुख्यायुक्त’ पद पर पर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कृत एवं पूर्व जिला सचिव श्री मइयादीन पटेल ,जिला सचिव श्री सुरेश प्रसाद, जिला कमिश्नर गाइड श्रीमती कमला साहू,जिला कोषाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्र शुक्ल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त, स्काउट श्री प्रेमचंद्र, जिला संगठन आयुक्त, स्काउट श्री ललित कुमार,ने नवनियुक्त जिला मुख्यायुक्त, श्री रविशंकर जिला विद्यालय निरीक्षक चित्रकूट को बुके , एवं माला पहना कर बधाई दी।




Address

Chitrakoot
Karwi
210205

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when bsg chitrakoot up posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share