Dainik Bhanu Prabhat

Dainik Bhanu Prabhat "दैनिक भानु प्रभात" समाचार पत्र एवम डिजिटल चैनल
चित्रकूट धाम से प्रकाशित समाचार पत्र
भारत सरकार से मान्यता प्राप्त
RNI NO.

UPHIN/2022/87056
आपकी समस्याओं और उपलब्धियों को दिखाने वाला समाचार पत्र

बाढ़ पीड़ितों को बांटा भोजन और पानी, रोटरी क्लब चित्रकूट द्वारा किया गया कार्यक्रम...चित्रकूट बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच र...
07/09/2026

बाढ़ पीड़ितों को बांटा भोजन और पानी, रोटरी क्लब चित्रकूट द्वारा किया गया कार्यक्रम...
चित्रकूट बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच रोटरी क्लब चित्रकूट के तत्वावधान में रामघाट और आसपास क्षेत्र पर सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं को 500 भोजन पैकेट तथा पानी की बोतलों का वितरण किया गया। रोटरी क्लब के सदस्य स्वप्निल अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। क्लब भविष्य में भी इसी प्रकार जनकल्याण एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्य निरंतर करता रहेगा। इस अवसर पर पंकज अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, स्वप्निल अग्रवाल, सुधांशु अग्रवाल, अर्जुन जैन और अमन अग्रवाल सहित रोटरी क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे...
Government of UP Dainik Bhanu Prabhat UP Police Nand Gopal Gupta Nandi Chitrakoot: the karmbhoomi of Sri Ram

06/09/2026

सीएम योगी ने चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों का देखा दर्द, 800 परिवार को 50 किलो की बांटी राहत...बड़ा ऐलान सबको मिलेगा घर, डबल इंजन की सरकार साथ खड़ी है...
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी की भयावह बाढ़ के बाद रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने रामघाट का हवाई व स्थलीय निरीक्षण किया, रैन बसेरा में पीड़ितों से मिले। रामायण मेला परिसर में 800 परिवारों को 50 किलो की 26 सामान वाली राहत किट बांटी। सीएम ने कहा- जनहानि न होना कामतानाथ का आशीर्वाद है, डबल इंजन सरकार साथ खड़ी है। जिनके घर बहे, उन्हें पीएम/सीएम आवास और जमीन का पट्टा मिलेगा। अतिक्रमण पर भी समीक्षा होगी...
Government of UP Dainik Bhanu Prabhat UP Police Nand Gopal Gupta Nandi Chitrakoot: the karmbhoomi of Sri Ram

06/09/2026

चित्रकूट में आई बाढ़ से नुकसान देखने को सीएम योगी ने किया हेलीकॉप्टर से सर्वेक्षण... बाढ़ का कहर देख भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले सरकार हर पीड़ित के साथ....
चित्रकूट में कई दिनों तक आई बाढ़ से हुए नुकसान को देखने के लिए सीएम योगी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति और नुकसान का निरीक्षण किया। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी भी ली। सीएम योगी बोले—आपदा की इस घड़ी में सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ....
Government of UP Dainik Bhanu Prabhat UP Police Nand Gopal Gupta Nandi Chitrakoot: the karmbhoomi of Sri Ram

06/09/2026

काजल की हत्या करने वाले फैजल को पुलिस ने मारे सरे बाजार 100 डंडे, वीडियो वायरल...लिव इन में रह रही काजल की पीट पीट कर की थी हत्या...
जानकारी के मुताबिक गुजरात के भावनगर में बस स्टैंड पर लिव इन पार्टनर काजल की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी फैजल को उसी जगह ले जाकर घटना का रीकंस्ट्रक्शन कराया। जहां उसने काजल पर हमला किया था। वहां पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को लगातार डंडे से पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि बस स्टैंड पर प्रेमी फैजल ने शक के चलते काजल बारैया की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर सीन रीक्रिएट कराया है....
Government of UP Dainik Bhanu Prabhat UP Police Nand Gopal Gupta Nandi Chitrakoot: the karmbhoomi of Sri Ram

05/09/2026

बुरी खबर: अब उत्तर प्रदेश में आई चाइनीज लहसुन, एक गांव से 119 बोरी पुलिस ने पकड़ा...नेपाल से तस्करी कर यूपी लाया गया था लहसुन, सरकार ने लगा रखा है प्रतिबंध...

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में निचलौल थाना क्षेत्र के नेपाल सीमा से सटे रेगहिया गांव में शुक्रवार को संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 119 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद किया है। लहसुन को नेपाल से तस्करी के जरिए लाकर भंडारण किए जाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। मौके से एक व्यक्ति को टीम ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक सीमा चौकी शीतलापुर के प्रभारी सूरज तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि सीमा स्तंभ संख्या 501 से करीब 600 मीटर भारत की ओर रेगहिया गांव निवासी एक शख्स के घर में नेपाल से तस्करी के माध्यम से लाया गया लहसुन रखा गया है...
Government of UP UP Police Chitrakoot: the karmbhoomi of Sri Ram Dainik Bhanu Prabhat Nand Gopal Gupta Nandi

05/09/2026

अस्पताल के NICU में लगी आग, भर्ती थे 9 नवजात बच्चे, सीसीटीवी वीडियो में देखिए घटना... नर्स बनी फरिश्ता, धू धू कर जला बच्चा वार्ड, भरा धुंआ...
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक प्राइवेट अस्पताल के NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट)) में आग लग गई। घटना के समय वार्ड में 9 नवजात भर्ती थे। अस्पताल प्रशासन द्वारा सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके परिजनों की सहमति से दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष यानी एनआईसीयू के एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।जिस वक्त आग लगी, पहली मंजिल पर कुल 58 मरीज भर्ती थे। इनमें 9 नवजात, 36 जनरल वार्ड के मरीज और 13 स्पेशल रूम के मरीज शामिल थे। अस्पताल की टीम ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अस्पताल की सफाई कर दी गई है और अब वहां सामान्य रूप से काम चल रहा है...
Government of UP Dainik Bhanu Prabhat UP Police Nand Gopal Gupta Nandi Chitrakoot: the karmbhoomi of Sri Ram

05/09/2026

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में केले से भरी गाड़ी लेकर पहुंचे मेजर साहब, जन्माष्टमी में बांटे फल...लगातार 5 दिनों से सहयोगियों के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों में बांट रहे राहत सामग्री...
चित्रकूट जिले के कायस्थ समाज सेवा संस्थान एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (चित्रकूट धाम) के संयुक्त तत्वावधान में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जारी सेवा अभियान के पांचवें दिन केले से भरे राहत सामग्री का वाहन रवाना किया गया। कायस्थ समाज के अध्यक्ष मेजर राजीव श्रीवास्तव द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर मानवीय सेवा कार्य चलाए जा रहे हैं। महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित भाई-बहनों की मदद के लिए आज पुनः 50 कैरेट केलों से लदा वाहन वितरण के लिए प्रस्थान किया गया। आज राहत दल द्वारा ग्राम मकरी, भभौर, देवल, चौरा एवं अरछा बरेठी आदि ग्राम सभाओं में जाकर प्रभावित परिवारों को फल एवं वस्त्र वितरित किए गये। सेवा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कायस्थ समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष मेजर राजीव श्रीवास्तव, संरक्षक आनंद सागर खरे, विवेक श्रीवास्तव, प्रताप नारायण श्रीवास्तव, वन विभाग के एसडीओ राजीव रंजन सिंह, आशीष श्रीवास्तव, अंजनी श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव एवं हेमेश चंद्र श्रीवास्तव सहित समाज के लोग रहे...
Government of UP Chitrakoot: the karmbhoomi of Sri Ram Dainik Bhanu Prabhat UP Police Nand Gopal Gupta Nandi

04/09/2026

बाढ़ के बाद डीएम एसपी घर घर जाके ले रहे लोगों के हालचाल, सुनिए डीएम की बातचीत.... लेखपालों को निर्देश मकान, फसल, बर्तन, कपड़े और घरेलू सामग्री का भी करें सर्वे...
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत डिलौरा के मजरा पड़री एवं मालकाना में पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। गौरतलब है कि जनपद में आई बाढ़ के कारण विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं मजरों में जलभराव से मकानों, फसलों एवं घरेलू सामग्री को हुए नुकसान का जिला प्रशासन द्वारा लगातार जायजा लिया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मजरा पड़री में लगभग 40 से 45 घर हैं, जिनमें काफी संख्या में परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का व्यापक एवं निष्पक्ष सर्वे कराया जाए। सर्वे में मकान एवं फसल के साथ-साथ बाढ़ के कारण नष्ट हुए बर्तन, कपड़े तथा अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री को भी नियमानुसार शामिल किया जाए...
Government of UP Dainik Bhanu Prabhat UP Police Nand Gopal Gupta Nandi Chitrakoot: the karmbhoomi of Sri Ram

04/09/2026

बड़ी खबर: चित्रकूट की बाढ़ में डूबे घरों की जमीन को सरकारी जमीन से बदला जाएगा...डीएम चित्रकूट का बड़ा निर्देश जमीन के अदला बदली से बाढ़ में डूबने से बचेंगे घर...
जनपद चित्रकूट में आई बाढ़ के कारण विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं मजरों में जलभराव से मकानों, फसलों एवं घरेलू सामग्री को हुए नुकसान का जिला प्रशासन द्वारा लगातार जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत डिलौरा के मजरा पड़री एवं मालकाना में पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि मजरा पड़री में लगभग 40 से 45 घर हैं, जिनमें काफी संख्या में परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि इच्छुक प्रभावित परिवार ग्राम सभा की भूमि के साथ अपनी भूमि का नियमानुसार अदला-बदली (एक्सचेंज) कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की उपलब्ध भूमि यदि ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थान पर होगी, तो वहां आवास बनाए जाने से भविष्य में बाढ़ के खतरे को कम किया जा सकेगा। उन्होंने संबंधित लेखपाल को निर्देशित किया कि भूमि की अदला-बदली के लिए इच्छुक ग्रामीणों की जानकारी लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही आगे बढ़ाई जाए...
Government of UP Dainik Bhanu Prabhat UP Police Nand Gopal Gupta Nandi Chitrakoot: the karmbhoomi of Sri Ram

04/09/2026

मंत्री को माला पहनाने गए कार्यकर्ता के गले से सोने की चैन चोरी, कीमत 7 लाख रुपए...घटना बाद देखिए कैसे कार्यकर्ता इधर उधर भाग रहा है...
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी स्थित तुर्की थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सकरी नहर चौक पर स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत समारोह में उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने एक जदयू कार्यकर्ता के गले से लगभग सात लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन उड़ा ली। घटना के बाद पीड़ित कार्यकर्ता बदहवास हो गया और काफी खोजबीन के बाद स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है...
Government of UP Dainik Bhanu Prabhat UP Police Nand Gopal Gupta Nandi Chitrakoot: the karmbhoomi of Sri Ram

Address

SDM Coloney
Karwi
210205

Telephone

+919935711425

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dainik Bhanu Prabhat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dainik Bhanu Prabhat:

Shortcuts

Share