Apni Awaj

Apni Awaj social work

16/01/2020
16/01/2020

बहुत दिन हुए नहीं आए तुम घर

चलो इस बार आना, इंतजार देखेंगे

आना तो दरवाजे पर ही जूतों के साथ सारी चिंताएं भी उतार आना

हां मैं बनाउंगा तुम्‍हारे लिए प्‍यार व अहसास से भरी ताजगी भरी चाय

इस चाय को सकून से पीना और यहां सकून से जीना

क्‍योंकि शायद जीवन इतना बुरा भी नहीं होता

न ही इतना अस्‍त व्‍यस्‍त होता....

29/10/2014
10/06/2014

आखिर क्यों भटक रहे है भावी पत्रकार?
सुरक्षा के साथ हमें चाहिए अच्छी सेलरी के साथ जॉब
अभी-अभी मोदी सरकार के सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर का कहना है कि मीडिया पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए केंद्रीय कानून बनेगा लेकिन क्या देश में भावी पत्रकारों की दुर्दशा पर कोई क ानून बनेगा इनका शोषण रूकेगा। मोदी सरकार एवं उनके सूचना मंत्री को को इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
विदित है कि देश में प्रतिवर्ष ही करीब हजारों की संख्या में हजारों पत्रकारिता कॉलेजों से भावी पत्रकार तैयार होते है। क्योंकि मीडिया कंपनियों का दिन प्रतिदिन होता जा रहा व्यवसाईकरण से भावी पत्रकारों को एक अच्छे सुखद भविष्य और एक अच्छी सेलरी की आश इस पेशे से जुड़ी होती है जिसे वह हर हाल में पाना चाहता है। इसके लिए पढ़ाई में लाखों रुपये खर्च भी किए जाते है लेकिन फिर भी इन भावी पत्रकारों को नौकरी के लिए क्यूं भटकना पड़ता है। पहले तो इन भावी पत्रकारों को नौकरी ही नहीं मिलती यदि कोई मीडिया संस्थान इनको रख भी लेता है तो इनका शोषण इतना किया जाता है कि वो पत्रकारिता नाम के शब्द से भी परेशान हो जाता है। क्यूंकि यह पेशा ही ऐसा है कि यहां चंद दिनों में आदमी पब्लिक के बीच पहचाना जाने लगता है ऐसे में पेश से जुडऩे के बाद वह कोई ऐसा कार्य भी नहीं कर सकता कि समाज में उसकी प्रतिष्ठा खराब हो।
हमारे सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर मीडिया की सुरक्षा के लिए कानून बनाने का निर्णय बहुत ही सराहनीय है लेकिन इस निर्णय के साथ साथ भावी पत्रकारों के भविष्य के लिए कार्य करना बेहद जरूरी है। यह सच है कि इस पेशे में पारंगत होने के लिए समय लगता है लेकिन पांरगत होने के समय तक कोई ऐसी व्यवस्था निर्धारित होनी चाहिए जिससे भावी पत्रकार को अपने भविष्य संवारने का दृण विश्वास पैदा हो और वह और मेहनत लगन के साथ जिस मीडिया संस्थान से जुड़ा हो उसके साथ कार्य कर सके।

10/06/2014

social work

04/01/2014

हम तो डूबेंगे सनम लेकर तुम्हें भी नहीं छोड़ेगे
जिस तरह कांग्रेस आप को समर्थन दे रही है उससे यह लग रहा है कि कांग्रेस हम तो डूबेंगे सनम लेकिन तुम्हे भी ले डूबेंगे की राजनीति पर कार्य कर रही है। कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है ऐसा कांग्रेस की पीएम की प्रेस कंाफ्रेस से लगा। मोदी पीएम बनेंगे तो विनाशकारी होगा, मनमोहन के बयान से यह लगने लगा कि उनकी सरकार भ्रष्ट्राचार बेरोजगारी, महंगाई से त्रस्त देश की जनता को राहत के कुछ नहीं कर सकती और इसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में भुगतने को वे तैयार है, इसलिए कांग्रेस ने आप को समर्थन देकर दिल्ली में आप की सरकार बनाई और आम आदमी का भरोसा जीतने के लिए सदन में भी आप को विश्वास मत हासिल करने के लिए वोट दिया लेकिन आम आदमी से दो दिन में ही लग्जरी गाड़ी और बंगले वाले बने अरविद केजरीवाल भूल गए कि उन्हें जनता ने आम आदमी बनाकर राजनीति करने को भेजा है न कि लग्जरी गाड़ी एवं सरकारी बंगलों में रहने को । राजनीति में आने के दौरान उन्होंने जनता से वायदा किया था कि व न तो किसी सरकारी सुविधा का लाभ लेंगे और न ही काग्रेस का समर्थन लेकिन अब ऐसा सबकुछ हो रहा है। खैर ये पब्लिक है सब जानती है। .........

13/10/2013

आप सभी भाईयों का मेरा स्नेह भरा नमस्कार

विजयदशमी की आपसभी को हार्दिक शुभकामनाएं

आखिर असल में कब मरेगा रावण
हम और हमारा समाज हर साल बुराई के प्रतीक रावण को जलाकर बुराई का अंत करने का दावा करते है लेकिन असल में रामराज्य की स्थापना क्यूं नहीं हो पा रही। यह आज भी प्रांसगिक है। हर साल ही समाज में महिलाओं के साथ हत्या, बलात्कार, छेड़खानी, धरेलु हिंसा आदि की घटनाएं बढ़ रही है। देश भ्रष्ट्राचार, महंगाई की समस्याओं के मकड़जाल में जकड़ा हुआ है इन सारी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए देश में ठोस कानून और व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यक्ता है। तब ही राम राज्य की कल्पना की जा सकती है। और विजयदशमी का पर्व मनाने में आंनद आए।

Address

Kasganj

Telephone

9319564156

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apni Awaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Apni Awaj:

Share