Bharat Now

Bharat Now Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bharat Now, Digital creator, Kushi, Kasia.

Bharat Now
"सच्ची खबर, सबसे पहले"

भारत और दुनिया की हर बड़ी और छोटी ख़बर अब आपके हाथों में। Bharat Now आपके लिए लाता है भरोसेमंद, निष्पक्ष और तेज़ समाचार – चाहे वो राजनीति हो, समाज, शिक्षा, खेल, मनोरंजन या फिर आपकी ज़िंदगी से जुड़ी स्थानीय खबरें।

एक बार जय माता दी 🙏 जरूरी है लिखना भाई
12/02/2026

एक बार जय माता दी 🙏 जरूरी है लिखना भाई

सुलतानपुर । पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शादी का झांसा देकर वसूली करने वाले गिरोह का धनपतगंज पुलिस ने खुलासा किया हैं पुलिस...
12/02/2026

सुलतानपुर । पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शादी का झांसा देकर वसूली करने वाले गिरोह का धनपतगंज पुलिस ने खुलासा किया हैं पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जेवरात व नकदी बरामद की हैं राजस्थान के करौली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने बेटे की शादी के लिए देवरिया गया था विवाह के बाद 10 फरवरी की शाम करीब आठ बजे माइलस्टोन 110 स्थित कैंटीन के पास वाहन रुकवाकर 64 हजार रुपये की मांग की गई आरोप हैं कि रकम न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई भयवश सात हजार रुपये मौके पर दे दिए गए बाद में पीड़ित ने धनपतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर गठित टीम ने बेनीपुर अंडरपास के पास से सुनील कुमार,मुस्कान उर्फ सुमन उर्फ प्रियंका,शशि भारती और रानी निशा को गिरफ्तार कर लिया सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से दो पायल,चार बिछिया,एक मंगलसूत्र,एक लाकेट और 19,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को जेल भेज दिया गया हैं।

आज कि सबसे बड़ी खबर बारवापट्टी थाना कुशीनगर से
12/02/2026

आज कि सबसे बड़ी खबर बारवापट्टी थाना कुशीनगर से

बुजुर्ग का निधन हो गया बेटी के पास अंतिम संस्कार के पैसे नहीं थे उसने 112 में कॉल कर के पुलिस से मदद मांगी             ゚...
12/02/2026

बुजुर्ग का निधन हो गया बेटी के पास अंतिम संस्कार के पैसे नहीं थे उसने 112 में कॉल कर के पुलिस से मदद मांगी
゚viralシalシ

  सेवानिवृत्त इंजीनियर के घर छापा, 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध संपत्ति,, 61.87 लाख नकद, 2.5 किलो सोना, 20.3 किलो चा...
09/02/2026

सेवानिवृत्त इंजीनियर के घर छापा, 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध संपत्ति,, 61.87 लाख नकद, 2.5 किलो सोना, 20.3 किलो चांदी, जमीन प्लॉट . #ब्रेकिंग #न्यूज

न्याय का चक्र: एक महिला दरोगा की गरिमा और वीरताप्रस्तावनासमाज में सुरक्षा का पर्याय माने जाने वाले पुलिस विभाग की एक जां...
09/02/2026

न्याय का चक्र: एक महिला दरोगा की गरिमा और वीरता
प्रस्तावना
समाज में सुरक्षा का पर्याय माने जाने वाले पुलिस विभाग की एक जांबाज महिला अधिकारी जब खुद किसी साजिश का शिकार होती है, तो यह सवाल उठता है कि क्या न्याय की रक्षक सुरक्षित है? यह कहानी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है, जहाँ एक महिला दरोगा के जीवन में आई विपदा और एक सजग नागरिक द्वारा किए गए बचाव का विस्तृत विवरण दिया गया है।
अध्याय 1: बरेली की बहादुर बेटी - काजल देवी
बरेली जिले के पीलीभीत शहर में 'चित्रा कॉलोनी' नाम का एक शांत इलाका है। इसी कॉलोनी के मकान नंबर ५६/१८५ में काजल देवी रहती थी। काजल की उम्र लगभग ३६ साल थी। वह न केवल देखने में अत्यंत प्रभावशाली थी, बल्कि वह अपने कर्तव्यों के प्रति भी उतनी ही समर्पित थी। काजल देवी पास के ही एक पुलिस स्टेशन में 'महिला दरोगा' (Sub-Inspector) के पद पर तैनात थी।
काजल की दिनचर्या बहुत ही अनुशासित थी। सुबह ८ बजे वह अपनी स्कूटी से थाने के लिए निकलती और शाम ७-८ बजे तक घर वापस आती। काजल के जीवन में एक गहरा दुःख था। तीन साल पहले एक भीषण सड़क हादसे में उसके पति की मृत्यु हो गई थी। इस घटना ने उसे अंदर से झकझोर दिया था, लेकिन उसने अपने १२ साल के बेटे 'टिंकू' के भविष्य के लिए खुद को संभाला। टिंकू पाँचवीं कक्षा का छात्र था और अपनी माँ का इकलौता सहारा था।
काजल अपनी नौकरी और बेटे की परवरिश के बीच संतुलन बनाए रखती थी, लेकिन पति के जाने के बाद अकेलेपन ने उसे कभी-कभी मानसिक रूप से कमजोर कर दिया था। कभी-कभार वह तनाव दूर करने के लिए पेय पदार्थों का सहारा लेने लगी थी, जो भविष्य में उसके लिए एक बड़ी मुसीबत बनने वाला था।
अध्याय 2: अनूप सिंह - एक छद्म पड़ोसी
उसी चित्रा कॉलोनी में तीन महीने पहले एक नया किराएदार आया था—'अनूप सिंह'। अनूप एक ऑटो ड्राइवर था। वह देखने में तो साधारण लगता था, लेकिन उसका चरित्र संदिग्ध था। वह अक्सर गलत संगत में रहता था और अपनी मेहनत की कमाई को अनैतिक कार्यों और व्यसनों में बर्बाद कर देता था।
कॉलोनी के लोग उसके बारे में ज्यादा नहीं जानते थे क्योंकि वह कम ही बातचीत करता था। लेकिन अनूप की नज़र अक्सर काजल देवी पर रहती थी। वह काजल के दबदबे और उसकी गरिमा से जलता था और साथ ही उसके प्रति दुर्भावना भी रखता था।
अध्याय 3: विमला और अनूप की योजना
१२ दिसंबर २०२५ की शाम, अनूप चौराहे पर अपने ऑटो के साथ खड़ा था। वहाँ 'विमला' नाम की एक महिला आई। विमला एक ऐसी महिला थी जो थोड़े पैसों के लिए गलत रास्तों पर चलने के लिए तैयार रहती थी। अनूप की नियत खराब हुई और उसने विमला को अपने साथ वक्त गुजारने का प्रस्ताव दिया।
हैरानी की बात यह थी कि विमला भी इस तरह के सौदेबाजी में माहिर थी। दोनों के बीच पैसों को लेकर सहमति बनी और अनूप उसे लेकर अपने उसी कमरे पर आ गया जो चित्रा कॉलोनी में था।
अध्याय 4: काजल देवी का सख्त रवैया
जैसे ही अनूप और विमला कमरे के अंदर पहुँचे, कॉलोनी की एक सजग पड़ोसन 'करुणा देवी' ने यह देख लिया। करुणा ने तुरंत काजल देवी को फोन किया, जो उस समय घर वापस आ रही थी। करुणा ने शिकायत की, "काजल बिटिया, इस अनूप ने कॉलोनी का माहौल खराब कर रखा है। आज फिर वह किसी अनजान महिला को लेकर आया है।"
एक पुलिस अधिकारी होने के नाते, काजल को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। वह तुरंत अनूप के कमरे पर पहुँची और दरवाज़ा खटखटाया। जब दरवाज़ा खुला, तो अंदर का नज़ारा देखकर काजल का पारा चढ़ गया। विमला वहाँ आपत्तिजनक स्थिति में थी। काजल ने कानून और नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए विमला को वहां से भगा दिया और अनूप को कड़ी चेतावनी दी।
"अगर आज के बाद कोई भी बाहरी महिला इस कमरे में दिखी, तो सीधे जेल जाओगे," काजल ने गरजकर कहा। अनूप उस समय तो उसके पैरों में गिर गया और मगरमच्छ के आँसू बहाते हुए माफ़ी मांगने लगा। लेकिन उसके अंदर प्रतिशोध की आग जल उठी थी। काजल ने सावधानी के तौर पर अनूप का मोबाइल नंबर ले लिया था।
अध्याय 5: किस्मत का खेल और स्कूटी की खराबी
२२ दिसंबर २०२५ की सुबह ७:३० बजे, काजल ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रही थी। उसने टिंकू को स्कूल के लिए तैयार किया, लेकिन जब उसने अपनी स्कूटी स्टार्ट की, तो वह नहीं चली। स्कूटी पूरी तरह खराब हो चुकी थी।
काजल परेशान हो गई। उसे समय पर थाने पहुँचना था और बेटे को स्कूल छोड़ना था। उसने अपने नियमित ऑटो वाले को फोन किया, पर उसने फोन नहीं उठाया। मजबूरी में उसे अनूप सिंह की याद आई। उसने सोचा, "उस दिन डांटने के बाद शायद वह सुधर गया होगा और कम से कम वह पड़ोसी तो है।"
उसने अनूप को फोन किया। अनूप २० मिनट में ऑटो लेकर हाज़िर हो गया। उस दिन काजल पुलिस की वर्दी में बहुत ही गरिमामय और सुंदर लग रही थी। अनूप की बुरी नज़र फिर से सक्रिय हो गई, पर उसने अपने चेहरे पर भोलापन ओढ़ रखा था। #ब्रेकिंग

ब्रेकिंग न्यूज कुशीनगर
09/02/2026

ब्रेकिंग न्यूज कुशीनगर

कुशीनगर से सबसे बड़ी खबर  #ब्रेकिंग  #न्यूज
08/02/2026

कुशीनगर से सबसे बड़ी खबर #ब्रेकिंग #न्यूज

‎यू पी के गोंडा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. होमवर्क नहीं पूरा करने पर क्लास 2 को मासूम बच्चे को ट...
08/02/2026

‎यू पी के गोंडा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. होमवर्क नहीं पूरा करने पर क्लास 2 को मासूम बच्चे को टीचर ने तालिबानी सजा दी. शिक्षक ने बेरहमी से बच्चे की पिटाई की और उसे 105 डंडे मारे.

‎बच्चा रोने लगा, तो टीचर ने उसे एक बिस्किट दिया और धमकी दी कि अगर उसने घर पर किसी को बताया तो उसे और मारेगा. घटना कर्नलगंज पुलिस थाना क्षेत्र की है.

‎मामला जिले के एक निजी स्कूल का है. इस घटना से स्कूल के दूसरे छात्र भी डर गए. घर लौटने पर बच्चे ने रोते हुए पूरी बात परिजनों को बताई, जिसके बाद उसके पिता उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पलात लेकर गए. बच्चे के पिता बाद में जब शिकायत करने स्कूल गए, तो उन्हें टीचर ने डांटकर भगा दिया. बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और स्कूल मैनेजमेंट ने आरोपी को स्कूल से निकाल दिया है.

‎चतरौली के रहने वाले 45 वर्षीय राज प्रसाद गोस्वामी मजदूरी करते हैं. उनके परिवार में पत्नी जानकी (40), बेटा अवधेश (22), बेटी रिशु (16) और सबसे छोटा बेटा अभिषेक (10) हैं. सबसे छोटा बेटा गुम्दाहा के MRG पब्लिक स्कूल में क्लास 2 का स्टूडेंट है. बुधवार को वह सुबह 9 बजे स्कूल गया. उसने अपनी सभी क्लास अटेंड कीं. लंच के बाद, दोपहर 1 बजे टीचर प्रखर सिंह (38) सोशल साइंस की क्लास लेने आए. आते ही उन्होंने बच्चों से होमवर्क दिखाने को कहा, इस दौरान जब वह पीड़ित बच्चे के पास पहुंचे तो उसका होमवर्क पूरा नहीं था.

‎होमवर्क नहीं पूरा होने पर आग बबूला हो गया टीचर

‎होमवर्क पूरा नहीं होने पर टीचर आग बबूला हो गया और उसने बच्चे की पिटाई शुरू कर दी. शिक्षक ने बच्चे के पैरों पर 105 डंडे मारे. पिटाई के बाद अभिषेक जोर-जोर से रोने लगा था, तो टीचर ने उसे एक बिस्किट दिया और धमकी देते हुए कहा कि अगर तुमने घर पर कुछ बताया तो मैं कल फिर पिटाई करूंगा.

‎पिता पहुंचा स्कूल, प्रिंसिपल ने डांटकर भगाया

‎जब पीड़ित बच्चे के पिता शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे, तो प्रिंसिपल माधवराज ने उन्हें डांटकर भगा दिया. इसके बाद परिजनों ने आरोपी टीचर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. चचरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अवनीश शुक्ला को मामले की जांच सौंपी गई है.

हाटा (कुशीनगर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाए जाने और फिर वायरल करने की धमकी से तनाव में आ...
08/02/2026

हाटा (कुशीनगर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाए जाने और फिर वायरल करने की धमकी से तनाव में आई पीडि़त 16 साल की किशोरी ने शनिवार सुबह फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त किशोरी की मां आरोपी के खिलाफ तहरीर देने कोतवाली गई थी। वापस लौटी तो घर के कमरे में बेटी का शव पंखे से लटका मिला।

किशोरी की मां का आरोप है कि चार फरवरी की दोपहर बेटी खेत की ओर गई थी। तभी गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक के साथ मौजूद उसके दोस्तों ने घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद से आरोपी युवक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बेटी को मिलने के लिए दबाव बना रहा था। इससे तनाव में आकर बेटी ने उन्हें सारी बात बताई। इस पर उन्होंने आरोपी के घर वालों से इसकी शिकायत की पर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

मां के मुताबिक, पिछले तीन दिनों से बेटी गहरे तनाव में थी। वीडियो वायरल करने की धमकी से वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह कोतवाली पहुंचीं और पूरे मामले की लिखित शिकायत दी। कोतवाली से जब घर लाैटीं तो कमरे में बेटी का शव फंदे से लटका मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सीओ, हाटा कुंदन सिंह ने कहा कि किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात है।

 #तथागत  #गौतम_बुद्ध 🙏🏻🌺 𝙉𝙖𝙢𝙤 𝘽𝙪𝙙𝙙𝙝𝙖𝙮 💙 𝙅𝙖𝙮 𝘽𝙝𝙞𝙢 🌺
08/02/2026

#तथागत #गौतम_बुद्ध 🙏🏻
🌺 𝙉𝙖𝙢𝙤 𝘽𝙪𝙙𝙙𝙝𝙖𝙮 💙 𝙅𝙖𝙮 𝘽𝙝𝙞𝙢 🌺

  🔨ᴿᵉᵃᵈʸ ᵗᵒ ᵇᵘᶦˡᵈ ᵗʰᵉ ᶠᵒᵘⁿᵈᵃᵗᶦᵒⁿ ᵒᶠ ʸᵒᵘʳ ᵃᶜᵗᶦⁿᵍ ᶜʳᵃᶠᵗ?ᴶᵒᶦⁿ ᵘˢ ᶦⁿ-ᵖᵉʳˢᵒⁿ ᵃᵗ ᵒᵘʳ ᴸᵒˢ ᴬⁿᵍᵉˡᵉˢ ˢᵗᵘᵈᶦᵒ ᶠᵒʳ ᵗʰᵉ ⁶-ᵂᵉᵉᵏᴬᶜᵗᶦⁿᵍ ᵀ...
23/12/2025

🔨ᴿᵉᵃᵈʸ ᵗᵒ ᵇᵘᶦˡᵈ ᵗʰᵉ ᶠᵒᵘⁿᵈᵃᵗᶦᵒⁿ ᵒᶠ ʸᵒᵘʳ ᵃᶜᵗᶦⁿᵍ ᶜʳᵃᶠᵗ?

ᴶᵒᶦⁿ ᵘˢ ᶦⁿ-ᵖᵉʳˢᵒⁿ ᵃᵗ ᵒᵘʳ ᴸᵒˢ ᴬⁿᵍᵉˡᵉˢ ˢᵗᵘᵈᶦᵒ ᶠᵒʳ ᵗʰᵉ ⁶-ᵂᵉᵉᵏ
ᴬᶜᵗᶦⁿᵍ ᵀᵉᶜʰⁿᶦᵠᵘᵉ ᵖʳᵒᵍʳᵃᵐ, ᵗʰᵉ ᵉˢˢᵉⁿᵗᶦᵃˡ ᶠᶦʳˢᵗ ˢᵗᵉᵖ ᶠᵒʳ ᵃˡˡ
ˢᵗᵘᵈᵉⁿᵗˢ ᵃᵗ ᵗʰᵉ ˢᵗᵘᵈᶦᵒ.🌟

ᴵⁿ ᵗʰᶦˢ ᶜᵒᵐᵖʳᵉʰᵉⁿˢᶦᵛᵉ ᶜᵒᵘʳˢᵉ, ʸᵒᵘ’ˡˡ ᵉˣᵖˡᵒʳᵉ:

🔹• ᴴᵒʷᵃʳᵈ ᶠᶦⁿᵉ’ˢ ˢᶜʳᶦᵖᵗ ᴬⁿᵃˡʸˢᶦˢ ᴸᵉᶜᵗᵘʳᵉ

🔹• ᵁᵗᵃ ᴴᵃᵍᵉⁿ’ˢ ᴼᵇʲᵉᶜᵗ ᴱˣᵉʳᶜᶦˢᵉˢ

🔹• ᴾᵉʳˢᵒⁿᵃˡᶦᶻᵃᵗᶦᵒⁿ, ˢᵉⁿˢᵒʳʸ ʷᵒʳᵏ, ᵃⁿᵈ ᵉᵐᵒᵗᶦᵒⁿᵃˡ ʳᵉᶜᵃˡˡ
ʷᶦᵗʰ ᴰᵃᵛᶦᵈ ᶜᵒᵘʳʸ

🔹• ᴴᵒʷ ᵗᵒ ʰᵃⁿᵈˡᵉ ⁿᵉʳᵛᵉˢ ᵃⁿᵈ ᵇʳᵉᵃᵏ ᵒˡᵈ ʰᵃᵇᶦᵗˢ

🔹• ᴬˢˢᶦᵍⁿᵉᵈ ᵐᵃᵗᵉʳᶦᵃˡ ᵃⁿᵈ ᵃⁿ ᶦⁿᵗʳᵒ ᵗᵒ ˢᶜᵉⁿᵉ ˢ

📚ᴿᵉᵠᵘᶦʳᵉᵈ ᵀᵉˣᵗˢ:

🔹• ᴬ ᶜʰᵃˡˡᵉⁿᵍᵉ ᶠᵒʳ ᵗʰᵉ ᴬᶜᵗᵒʳ ᵇʸ ᵁᵗᵃ ᴴᵃᵍᵉⁿ

🔹• ᶠᶦⁿᵉ ᴼⁿ ᴬᶜᵗᶦⁿᵍ: ᴬ ⱽᶦˢᶦᵒⁿ ᵒᶠ ᵗʰᵉ ᶜʳᵃᶠᵗ ᵇʸ ᴴᵒʷᵃʳᵈ ᶠᶦⁿᵉ

ᴮᵉ ˢᵘʳᵉ ᵗᵒ ᵍʳᵃᵇ ʸᵒᵘʳ ᵇᵒᵒᵏˢ ᵇᵉᶠᵒʳᵉ ᵗʰᵉ ᶠᶦʳˢᵗ ᶜˡᵃˢˢ ᵃⁿᵈ ˢᵗᵃʳᵗ
ʳᵉᵃᵈᶦⁿᵍ ᴴᵒʷᵃʳᵈ’ˢ ᵇᵒᵒᵏ ᵗᵒ ᵈᶦᵛᵉ ᶦⁿᵗᵒ ᵗʰᶦˢ ᵗʳᵃⁿˢᶠᵒʳᵐᵃᵗᶦᵒⁿᵃˡ ᵉˣᵖᵉʳᶦᵉⁿᶜᵉ.📖

➡️ᶜˡᵃˢˢ ᵇᵉᵍᶦⁿˢ ᴼᶜᵗᵒᵇᵉʳ ¹⁵ᵗʰ ᵃᵗ ¹⁰ ᵃᵐ ᴾᵀ

ˢᵉᶜᵘʳᵉ ʸᵒᵘʳ ˢᵖᵒᵗ ᵗᵒᵈᵃʸ 🥰
Money and finance
゚viralfbreelsfypシ゚viral

Address

Kushi
Kasia

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Now posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share