02/02/2026
कठुआ के जंगलों पर माफिया का 'आरा' और प्रशासन का दोहरा चेहरा! 🌲🚨
जिला कठुआ में खैर की अवैध तस्करी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। एक तरफ कठुआ पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तस्करों को दबोच रही है और करोड़ों की खैर जब्त कर रही है, वहीं दूसरी तरफ वन विभाग की भूमिका किसी रहस्य से कम नहीं है।
सुलगते सवाल:
📍 अगर पुलिस सड़कों पर तस्कर पकड़ सकती है, तो वन विभाग जंगलों के भीतर कटाई क्यों नहीं रोक पा रहा?
📍 क्या नाके और पेट्रोलिंग सिर्फ कागजों पर ही चल रही है?
📍 क्या बिना विभागीय मिलीभगत के इतना बड़ा सिंडिकेट चलना मुमकिन है?
पुलिस की मेहनत रंग ला रही है, लेकिन जब तक जंगल के अंदर से कटाई नहीं रुकती, यह लड़ाई अधूरी है। कठुआ की जनता अब जवाबदेही और दोषियों पर सख्त कार्रवाई चाहती है।