Viral Post Lala

Contact the business

Viral Post Lala VIRAL POST लाला
(1)

01/10/2026

कलेक्टर-एसपी ने लिया वर्षी महोत्सव की तैयारियों का जायजा

*9-10 अक्टूबर को हरे माधव दरबार में होगा वर्षी महोत्सव*

*कलेक्टर ने सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश*

कटनी, 1 अक्टूबर। हरे माधव दरबार में 9 एवं 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले वर्षी महोत्सव की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने गुरुवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा आयोजन स्थल पहुंचे। कलेक्टर ने आयोजन समिति के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से चर्चा कर यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता और बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने महोत्सव में कटनी सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में सिंधी समाज के श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं पर विशेष फोकस करने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर एवं एसपी ने निर्माणाधीन पंडालों, प्रवेश एवं निकासी मार्गों सहित आयोजन स्थल की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन समिति एवं सिंधी समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा कर तैयारियों की जानकारी ली तथा श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित पार्किंग, सुगम आवागमन, पर्याप्त सुरक्षा बल और आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, एसडीएम कटनी श्री जितेन्द्र पटेल, नगर निगम के अधिकारी तथा जीआरपी एवं रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।

*रेलवे स्टेशन से आयोजन स्थल तक सुरक्षा पर नजर*

अन्य जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के रेल मार्ग से आने की संभावना को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर भी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। रेलवे एवं जीआरपी अधिकारियों से यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही तथा आवश्यक समन्वय को लेकर चर्चा की गई। यातायात थाना की आरआई श्रीमती अंजू लकड़ा एवं एसआई श्री शशिभूषण दुबे ने यातायात प्रबंधन की तैयारियों का निरीक्षण किया।

माधवनगर थाना क्षेत्र में आयोजन होने के कारण थाना प्रभारी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था एवं पुलिस बल की तैनाती की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

*श्रद्धालुओं की सुविधाओं का रखा जाएगा विशेष ध्यान*

कलेक्टर श्री तिवारी ने नगर निगम के अधिकारियों को आयोजन स्थल पर पेयजल, टेंट, दुकानों और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए आयोजन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
Collector Office Katni
SP KATNI

*घंटाघर में निगम की सफाई व्यवस्था की खुली पोल**कचरा वाहन और डस्टबिन मौजूद, फिर भी रामलीला मैदान के पीछे लगा गंदगी का अंब...
29/09/2026

*घंटाघर में निगम की सफाई व्यवस्था की खुली पोल*
*कचरा वाहन और डस्टबिन मौजूद, फिर भी रामलीला मैदान के पीछे लगा गंदगी का अंबार*
कटनी। शहर के प्रमुख व्यावसायिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र घंटाघर स्थित रामलीला मैदान के पीछे पसरी गंदगी ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी है। मैदान के पीछे बड़ी मात्रा में कचरा जमा है और डस्टबिन के आसपास से लेकर सड़क किनारे तक गंदगी बिखरी पड़ी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब कचरा उठाने के लिए निगम के वाहन और डस्टबिन मौजूद हैं, तो फिर नियमित सफाई और कचरा उठाने की व्यवस्था आखिर क्यों नहीं हो पा रही है?
*व्यवस्था है, लेकिन जमीन पर नजर नहीं आती*
मौके की तस्वीरें निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करने के लिए काफी हैं। प्लास्टिक की थैलियां, डिस्पोजल ग्लास, थर्माकोल और सड़ता हुआ जैविक कचरा सड़क किनारे फैला हुआ है। कचरा जमा होने के कारण दुर्गंध फैल रही है और आसपास के दुकानदारों तथा राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
*डस्टबिन से बाहर फैल रहा कचरा*
नगर निगम द्वारा कचरा संग्रहण के लिए डस्टबिन और वाहन की व्यवस्था किए जाने के बावजूद यदि कचरा डस्टबिन के बाहर सड़क तक पहुंच रहा है, तो यह नियमित मॉनिटरिंग और सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। समय पर कचरा नहीं उठने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
*सफाई के दावों के बीच जमीनी हकीकत अलग*
नगर निगम शहर को स्वच्छ रखने के लिए तमाम व्यवस्थाएं और अभियान चलाता है, लेकिन घंटाघर जैसे प्रमुख स्थान के पीछे पसरी गंदगी इन दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करती है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था का यह हाल जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करता है।
*तत्काल सफाई और नियमित निगरानी की मांग*
स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने नगर निगम से तत्काल कचरा हटवाने, क्षेत्र की नियमित सफाई कराने तथा कचरा संग्रहण व्यवस्था की निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि शहर के प्रमुख स्थानों पर यदि इसी तरह कचरा जमा होता रहा तो स्वच्छता व्यवस्था के दावों का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।
NAGAR NIGAM KATNI
Katni Municipal Corporation

26/09/2026

*पुणे जाने की जिद पर पति से विवाद: कटनी जिला अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदी महिला; सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे गंभीर सवाल*

कटनी। शासकीय जिला अस्पताल की निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत से महिला के कूदने के मामले में अब अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना में घायल महिला की पहचान इंद्रा ज्योति कॉलोनी (माधवनगर) निवासी 45 वर्षीय दुर्गा वंशकार (पति संतोष वंशकार) के रूप में हुई है, जिसने पुणे जाने को लेकर पति से हुए घरेलू विवाद के बाद यह खौफनाक कदम उठाया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

*अस्पताल की सुरक्षा में बड़ी चूक*
इस पूरे घटनाक्रम ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सवाल यह उठ रहा है कि एक आम महिला इतनी आसानी से निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर चौथी मंजिल तक कैसे पहुंच गई? इतने बड़े अस्पताल परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों या निर

16/09/2026

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद एवं समस्त सवर्ण समाज के द्वारा यूजीसी के काले कानून को हमेशा के लिए समाप्त करना एवं एससी एसटी एक्ट पर पूर्व में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय का पालन हो
उपस्थित लोगों का कहना है - आरक्षण जाति आधार पर नहीं होना चाहिए आर्थिक आधार पर होना चाहिए
CM Madhya Pradesh
VD Sharma
Sanjay Satyendra Pathak
Sandeep Jaiswal
Collector Office Katni
SP KATNI

16/09/2026

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद एवं समस्त सवर्ण समाज के द्वारा यूजीसी के काले कानून को हमेशा के लिए समाप्त करना एवं एससी एसटी एक्ट पर पूर्व में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय का पालन हो
उपस्थित लोगों का कहना है - आरक्षण जाति आधार पर नहीं होना चाहिए आर्थिक आधार पर होना चाहिए
CM Madhya Pradesh
VD Sharma
Sanjay Satyendra Pathak
Sandeep Jaiswal
Collector Office Katni
SP KATNI

13/09/2026

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर जरवाही में भव्य महासभा का आयोजन

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर जरवाही में भव्य महासभा

कटनी/जरवाही। विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम जरवाही में भव्य महासभा एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाकौशल प्रांत के प्रांत धर्माचार्य प्रमुख माननीय सागर गुप्ता जी भाई साहब का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं एवं धर्मप्रेमियों को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अरुण राय जी, दीपक मिश्रा जी, जिला सह मंत्री, सत्संग प्रमुख संगम दुबे जी, निवार प्रखंड अध्यक्ष अनुराग तिवारी जी, जिला धर्म यात्रा प्रमुख रोहित सोनी जी, निवार प्रखंड मंत्री सोनू श्रीवास जी, गौ रक्षा प्रमुख जय अमन खटीक जी, सह मंत्री रामजी पटेल जी, निवार प्रखंड संयोजक कृष्ण कुमार कुशवाहा जी, सहसंयोजक शिवम बर्मन जी, पवन श्रीवास्तव जी, सौरभ श्रीवास्तव जी, अखिल पांडे जी, शैलेंद्र मिश्रा जी एवं जिला विद्य

Address

Katni/mp.
Bahuriband
483501

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Viral Post Lala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Viral Post Lala:

Shortcuts

Share