Rajeev kumar journalist.

Rajeev kumar journalist. News of news...outspoken. journalist, hindustan media

गृष्मकालीन स्कूल हुआ... इस बार दोपहर की कड़ी धूप में यानि 12.30 बजे स्कूल की छुट्टी का टाइम तय किया गया। पहले के वर्षों म...
07/04/2025

गृष्मकालीन स्कूल हुआ... इस बार दोपहर की कड़ी धूप में यानि 12.30 बजे स्कूल की छुट्टी का टाइम तय किया गया। पहले के वर्षों में 11.30 बजे तक स्कूल लगा करता था। यही नहीं सुबह 6.30 से स्कूल खुलने से शिक्षकों की इस गर्मी नींद भी हराम करेगी। खासकर दूर स्थित स्कूल जाने वालों को खासे परेशानी है। वो भी महिलाओं को अहले सुबह सवारी की समस्या होगी। जी हां सिस्टम बदल गया...जरा सा देर नहीं चलने वाला...ऑनलाइन उपस्थित में पकड़ में आ जाएंगे, सो अहले सुबह नींद से जगकर स्कूल निकलना ही है। लौटते समय कड़ी धूप का सामना। फिर ये सिलसिला ग्रीष्मावकाश तक रोज का।

स्कूली बच्चों के लिए ई रिक्शा और ऑटो प्रतिबंधित
31/03/2025

स्कूली बच्चों के लिए ई रिक्शा और ऑटो प्रतिबंधित

29/03/2025

मैट्रिक परीक्षा की जारी रिजल्ट में खगड़िया जिले के ग्रामीण परिवेश के स्कूलों ने टॉपर दिया है। जी हां जिला टॉप थ्री में शामिल सात स्कूलों में जिला मुख्यालय से दूर के छह स्कूल है।
शहर मुख्यालय से दूर स्थित स्कूलों के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिला टॉप थ्री में सात स्कूलों से अलग अलग सात स्टूडेंट्स शामिल हैं। जिसमें छह स्कूल जिला मुख्यालय से दूर में पड़ता है। जहां के स्टूडेंट्स ने टॉप थ्री में आकर ग्रामीण परिवेश की प्रतिभाओं की चमक दिखाई है। जिला मुख्यालय स्थित के एक मात्र जेएनकेटी इंटर स्कूल टॉप थ्री में आ पाया है। ग्रामीण इलाके के स्कूलों में बेलदौर के दो स्कूल के स्टूडेंट्स ने टॉप थ्री में जगह बनाया है। अलौली प्रखंड अंतर्गत के सुदूर गांव स्थित के उत्क्रमित हाईस्कूल गोरियामी की छात्रा टॉप थ्री में आकर अपनी प्रतिभा दिखाई है। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर एसपीएम हाईस्कूल महेशखूंट और सुदूर ग्रामीण इलाके में स्थित उत्क्रमित हाईस्कूल पहाड़चक की छात्रा जिला में पहला स्थान हासिल कर सफलता को शहर की चकाचौंध की मोहताज नहीं मानी है। मानसी ब्लॉक के अमनी गांव स्थित के स्कूल के छात्र भी टॉप थ्री में है। बीते दिनों जारी इंटर की रिजल्ट में भी शहर से दूर के स्कूलों के स्टूडेंट्स का जिला स्तर पर टॉप थ्री में दबदबा दिखा था। जिला स्तर पर टॉपर भी शहर से दूर के स्कूल से हुआ था। ऐसे में कह सकते हैं कि शहर की चकाचौंध पर ग्रामीण परिवेश की प्रतिभा निखर कर शिक्षा के फलक पर अपने जिले का नाम रोशन कर रहा है। खगड़िया में इस बार मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में 28 हजार से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
-रjeev

बिजली विभाग उपभोक्ताओं को सम्मानित करने की पहल शुरू की है...तो आइये नियमित बिजली बिल जमा कीजिये और आप भी सम्मान पाइये...
28/03/2025

बिजली विभाग उपभोक्ताओं को सम्मानित करने की पहल शुरू की है...तो आइये नियमित बिजली बिल जमा कीजिये और आप भी सम्मान पाइये...

07/03/2025

होली पर्व को लेकर खगड़िया स्टेशन पर रेल पुलिस की मुस्तैदी...

06/03/2025

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का कार्य अब प्रखंड पर्यवेक्षकीय अधिकारी संभालेंगे। जी हां शिक्षा विभाग ने निर्देश पर खगड़िया जिले के अभी सातों प्रखंड में बीईओ के रिक्त पदों पर प्रखंड अंतर्गत के पर्यवेक्षकीय अधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। अब डीपीओ बीईओ के कार्य से मुक्त हो जाएंगे।

ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो जरा रुकिए...ट्रेनों की जानकारी पहले लें तब चलें...नहीं तो परेशानी में आ सकते हैं। खगड़िया...
02/03/2025

ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो जरा रुकिए...ट्रेनों की जानकारी पहले लें तब चलें...नहीं तो परेशानी में आ सकते हैं। खगड़िया रेलखण्ड पर चार और पांच मार्च को छह जोड़ी मेमू और डेमू नहीं चलेगी। यहीं नहीं कई ट्रेनों का रूट बेगूसराय के बजाय खगड़िया से ही सलौना होकर की गई है।
- मेरी एक रिपोर्ट

01/03/2025

...नियुक्तिपत्र पर नियुक्तिपत्र
बंट रहा पत्र ले लो, जिसको लेटर चाहिए वो वेटिंग में बैठा है। जो सालों पहले ले चुका आज फिर दे दिया जा रहा।
सक्षमता

शिक्षक दरबार...खगड़िया जिले में इस 27 फरवरी को...बकाया वेतन भुगतान की स्थित में आवेदन कर सकते जमा...त्वरित होगा निष्पादन।
25/02/2025

शिक्षक दरबार...खगड़िया जिले में इस 27 फरवरी को...बकाया वेतन भुगतान की स्थित में आवेदन कर सकते जमा...त्वरित होगा निष्पादन।

खगड़िया जिले में 14 मिडिल स्कूलों का दर्जा हुआ खत्म, अब यह स्कूल प्राथमिक स्तर का रह गया। यह हुआ पीएम श्री स्कूल योजना के...
23/02/2025

खगड़िया जिले में 14 मिडिल स्कूलों का दर्जा हुआ खत्म, अब यह स्कूल प्राथमिक स्तर का रह गया। यह हुआ पीएम श्री स्कूल योजना के तहत...इससे शिक्षा व्यवस्था बच्चों के लिए कितना बेहतर हो पायेगा ये तो वक़्त बतायेगा। फिलहाल शिक्षा व्यवस्था में बदलाव ही बदलाव हो रहा है।

खगड़िया जिले  में 14 उच्च माध्यमिक स्कूल पीएम श्री विद्यालय के रूप चयनित...अब यहां विशेष सुविधाओं के साथ क्लास छह से आठवी...
19/02/2025

खगड़िया जिले में 14 उच्च माध्यमिक स्कूल पीएम श्री विद्यालय के रूप चयनित...अब यहां विशेष सुविधाओं के साथ क्लास छह से आठवीं की भी पढ़ाई शुरू होगी। यानि प्लस टू स्कूल मिडिल स्तर हो जाएगी तो मिडिल महज प्राइमरी स्तर की स्कूल रह जायेगी...बिहार में शिक्षा सिस्टम में लगातार बदलाव हो रहा...हां पहले डिग्री कॉलेज से इंटर स्तर हटा... अब प्लस टू स्कूल में क्लास छह से पढ़ाई का इंतजाम...अब इसका परिणाम शैक्षणिक वातावरण के लिए कितना सही ठहर पाता है ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा...देखिए आगे और क्या बदलता है...हां शिक्षा के प्रति मिजाज बदल जाये तो बात बने...
मेरी खास रिपोर्ट

Address

Khagaria
Khagaria
851204

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajeev kumar journalist. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share