SatyaPath Live

SatyaPath Live 'सत्यपथ' यानी "सच का रास्ता", जो न्यूज़ चैनल की सच्चाई और निष्पक्षता को दर्शाता है।

"लाइव" जोड़ने से यह डिजिटल और रियल-टाइम अपील देता है।

I've just reached 300 followers! Thank you for continuing support. I could never have made it without each and every one...
08/03/2026

I've just reached 300 followers! Thank you for continuing support. I could never have made it without each and every one of you. 🙏🤗🎉

10/01/2026

प्रयागराज: माघ मेले के दौरान संगम में डुबकी लगाते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

08/01/2026

कानपुर नाबालिग लड़की से कथित रेप केस मामले में कथित आरोपी यूट्यूबर शिवबरन को पुलिस ने हिरासत में लिया।
यूट्यूबर ने कहा, "मैं बेगुनाह हूं। मुझे फंसाया जा रहा है। अगर मैं दोषी हूं, तो मुझे फांसी दे देनी चाहिए। मैं उस लड़की को नहीं जानता। पुलिसकर्मी मेरे साथ था, लेकिन उसने कोई अपराध नहीं किया।"

08/01/2026

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है वो बांग्लादेश को बहुत भारी पड़ने वाला है। अंतरराष्ट्रीय समाज में उनके प्रति रोष है। कई देश उनसे अपना सहयोग वापस ले रहे हैं। कोई भी देश अगर अपने नागरिकों के साथ इस तरह का भेदभाव धर्म और जाति के आधार पर करना इंसानियत का प्रमाण नहीं है। बांग्लादेश को इसका भुगतान करना ही पड़ेगा।"

08/01/2026

फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास पत्थरबाजी मामले पर दिल्ली: DCP निधिन वलसन ने कहा, "कल जो 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत दी थी। आज उनकी दोबारा पेशी थी। हमारी टीम उन्हें लेकर जा रही है। इसके अलावा आज हमने CCTV और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर 6 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है... ज्यादातर गिरफ्तारियां हुई हैं, उनमें अधिकांश लोग 20-30 वर्ष के उम्र वर्ग के हैं... अफवाह फैलाई गई थी कि MCD मस्जिद तोड़ने जा रही है। स्पष्टीकरण के लिए अमन कमेटी की बैठक करवाई गई... बताया गया कि मस्जिद पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है... ये भी बताया गया था कि यदि वे कोर्ट के आदेश से खुश नहीं हैं तो वे कोर्ट जा सकते हैं..."

06/01/2026

आंध्र प्रदेश: मलकीपुरम मंडल के इरुसुमंडा गांव में वेल मोरी नंबर 5 पर वर्कओवर ऑपरेशन के दौरान गैस लीक की घटना हुई। किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
आग की लपटों की तीव्रता में थोड़ी कमी आई है। सीनियर अधिकारियों की कड़ी निगरानी में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के कर्मचारी आग को और फैलने से रोकने और स्थिति को कंट्रोल में रखने के लिए लगातार पानी का छिड़काव कर रहे हैं।

06/01/2026

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, "बांग्लादेश में जो हो रहा है वह हमारे लिए चिंता का विषय है, हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। स्थिति चिंतनीय है, इसका प्रभाव असम में भी हो सकता है तो हमें थोड़ा सतर्क रहना पड़ेगा, स्थिति पर नजर रखनी होगी और बांग्लादेश के हिंदू समाज को साहस भी देना होगा।"

06/01/2026

पटना: JNU में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ लगाए गए नारों पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "इस तरीके की मानसिकता देश के अंदर से समाप्त हो रही है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में आतंकवाद और उग्रवाद लगभग समाप्ती की ओर है... जो भी आतंकवाद, उग्रवाद, देशद्रोही भाव की भाषा रखेगा उनको सबक सिखाया जाएगा।"

06/01/2026

मऊ, यूपी: काशी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की धमकी मिली है। पुलिस, RPF और GRP की टीमें मऊ रेलवे स्टेशन पर जांच कर रही हैं।

02/01/2026

बिहार में 20-25 हजार में मिलती हैं लड़कियां :उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का शर्मनाक बयान। बीजेपी बोली- महिला सौदे के लिए नहीं, ये सोच गलत

Address

Khalilabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SatyaPath Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share