Sbharattvnews24

Sbharattvnews24 I am a journalist

संत कबीर नगर: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का मातृशक्ति को तोहफा, लोकमाता योजना का शुभारम्भ संत कबीर नगर।मुख्यमंत्री योगी आदि...
26/08/2026

संत कबीर नगर: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का मातृशक्ति को तोहफा, लोकमाता योजना का शुभारम्भ

संत कबीर नगर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। रक्षाबंधन पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदेश की माताओं, बहनों, बेटियों को एक सहयात्री सहित UPSRTC की सभी बसों में निःशुल्क यात्रा मिलेगी। साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र की माताओं को साधारण बसों में आजीवन फ्री सफर की सुविधा दी गई है, जिसका लाभ 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिलेगा।मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को साड़ी, मिष्ठान और स्मार्ट कार्ड देकर सम्मानित किया।
जिले में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने महिलाओं को साड़ी-मिष्ठान भेंट किया और सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। जिलाध्यक्ष ने सीएम का आभार जताया।
इस अवसर पर उर्मिला त्रिपाठी, संगीता वर्मा, ऊषा पाण्डेय, सुनीता अग्रहरि, रजनी पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

*रक्षाबंधन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - जनहित में सार्वजनिक सूचना*📞📞📞📞📞📞🖥️📞📞📞*रक्षाबंधन पर यो...
26/08/2026

*रक्षाबंधन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - जनहित में सार्वजनिक सूचना*
📞📞📞📞📞📞🖥️📞📞📞
*रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा:*
*[महिलाओं को 27 से 29 अगस्त तक रोडवेज बसों में फ्री सफर, सहयात्री भी निःशुल्क]*
*{UPSRTC का ऐलान - रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए जीरो टिकट, 900+ बसों में मिलेगी सुविधा}*

*✍️ देवानंद पांडेय 🙏*

*लखनऊ।* रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की बहनों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने UPSRTC (उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) की बसों में 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की घोषणा की है। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने 23 अगस्त को इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। निर्णय के अनुसार 27 अगस्त 2026 सुबह 6.00 बजे से 29 अगस्त रात 12.00 बजे तक महिला यात्रियों को जीरो रुपये का टिकट दिया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि महिला के साथ सफर करने वाले एक पारिवारिक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह लाभ UPSRTC की सभी साधारण, जनरथ, एसी एवं सिटी इलेक्ट्रिक बसों में मान्य रहेगा।

त्योहार पर भीड़ को देखते हुए निगम ने कमर कस ली है। 25-26 अगस्त से ही अतिरिक्त बसें, अतिरिक्त फेरे और बस अड्डों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाएगा। शासन ने 23 अगस्त को परिवहन, पुलिस, नगर विकास और यातायात विभाग के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। बस अड्डों पर सीसीटीवी व पुलिस निगरानी बढ़ाई जाएगी।

यह योजना 2017 से लगातार चल रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2017 से 2023 तक 1.03 करोड़ से अधिक महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ लिया है।

*रक्षाबंधन फ्री बस सेवा - क्या दस्तावेज रखें साथ?*

UPSRTC की मुफ्त बस यात्रा के लिए महिलाओं को कोई अलग से आवेदन या पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य नहीं है। परिचालक से शून्य रुपये (Zero Value) का टिकट प्राप्त करना होगा, यही यात्रा का प्रमाण है।

*फिर भी सुविधा के लिए साथ रखें:*

*महिला यात्री के लिए:*
1. कोई एक फोटोयुक्त पहचान पत्र - आधार कार्ड, वोटर ID (अनिवार्य नहीं, पर सत्यापन में सहायक)
2. जीरो रुपये का टिकट - यात्रा पूरी होने तक संभाल कर रखें

*सहयात्री के लिए:*
1. महिला के साथ एक सहयात्री (महिला/पुरुष/बच्चा) को भी अलग जीरो टिकट जारी होगा
2. अपना पहचान पत्र साथ रखना उचित है
3. 12 वर्ष से कम बच्चे के लिए अलग टिकट/ID नहीं

*महत्वपूर्ण नियम:*
- सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक मान्य
- एक महिला के साथ केवल एक सहयात्री ही फ्री
- कोई अग्रिम बुकिंग नहीं, टिकट केवल काउंटर या बस में मिलेगा

*जनहित में अपील:* प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपने नजदीकी बस अड्डे से बस की उपलब्धता व मार्ग की पुष्टि अवश्य कर लें। बसों में साफ-सफाई बनाए रखें और महिला यात्रियों को प्राथमिकता दें।
*🙏जय हिन्द🙏*
*🙏जय भारत🙏* *🙏वंदेमातरम🙏🚩*

🕉 हर हर महादेव 🕉  🌄सुप्रभात🌄आचार्य सीताराम पाण्डेय *बुधवार* 26 अगस्त 2026*आज रात्रि 01:38 से भदवा प्रारंभ होगा*सूर्योदय ...
26/08/2026

🕉 हर हर महादेव 🕉
🌄सुप्रभात🌄
आचार्य सीताराम पाण्डेय
*बुधवार* 26 अगस्त 2026
*आज रात्रि 01:38 से भदवा प्रारंभ होगा*
सूर्योदय 🌄 05:38
सूर्यास्त 🌅 06:22
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 त्रयोदशी (07:29 सुबह तक)
नक्षत्र 👉 श्रवणा (01:38 रात्रि तक)
योग 👉 सौभाग्य (08:12 रात्रि तक)
प्रथम करण 👉 तैतिल (07:29 सुबह तक)
द्वितीय करण 👉 गर (08:35 रात्रि तक)
राहुकाल 👉01:30 से 03:00 दिन तक।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन सफलता दायक रहेगा फिर भी स्वभाव में गंभीरता लाना आवश्यक है अन्यथा लोग आपकी बातों को हल्के में लेंगे। कार्य व्यवसाय में पुरानी योजनाए आज फलीभूत होकर धन लाभ के साथ समाज मे वर्चस्व बढ़ाएंगी। सामाजिक क्षेत्र पर आज आपकी छवि प्रतिष्ठित जैसी बनेगी। व्यवसायियों की आर्थिक विषयो को लेकर कहा सुनी हो सकती है विवेकी व्यवहार रखें अन्यथा दुविधा में पड़ सकते है। नौकरी पेशाओ के लिये दिन ज्यादा शुभ रहेगा काम की अपेक्षा सम्मान अधिक मिलेगा। संध्या बाद का समय आनंद मनोरंजन में बिताना पसंद करेंगे। परिजनों से स्नेह स्वार्थ पूर्ति तक ही सीमित रहेगा। सेहत में आज सुधार अनुभव करेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी आपके कुछ उलझनों वाला रहेगा। आज आप दिन का अधिकांश समय केवल सोचने में व्यर्थ करेंगे महत्त्वपूर्ण कार्य भी असमंजस के कारण अधूरे रह सकते है। कार्य व्यवसाय में मध्यान तक उदासीनता रहेगी इसके बाद संध्या तक बिक्री बढ़ने से काम चलाऊ आय हो जाएगी लेकिन आज घरेलू और अन्य व्यावसायिक खर्च भी अधिक रहने से धन संचय नही कर सकेंगे। परिवार के सदस्य अपनी बात मनवाने के लिए अनुचित जिद करेंगे जिसजे पूर्ण ना होने पर घर का वातावरण कुछ समय के लिए खरब होगा। बुजुर्ग वर्ग किसी बात को लेकर असंतोष जताएंगे। आरोग्य बना रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप पूर्व में की गई गलतियों से सीख लेंगे भविष्य में ऐसा न यही इसका विचार भी करंगे परन्तु फिर भी कोई प्रसंग अचानक बनने से फिर वही गलती दोहराएंगे लेकिन आज परिश्रम और मीठे व्यवहार के बल पर इस पर पर्दा भी डाल देंगे। कार्य व्यवसाय से मेहनत के बाद भी मन इच्छित सफलता नही मिलने का खेद रहेगा लेकिन हतोत्साहित ना हों संध्या बाद से स्थित आपके पक्ष में आने लगेगी शुभ समाचार मिलने से उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक अथवा अन्य पारिवारिक मामलों को लेकर घर मे खींच-तान होगी व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। स्वास्थ्य कुछ समय के लिये खराब होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिये उतार-चढ़ाव वाला रहेगा दिन के आरम्भ से ही आवश्यक कार्यो में व्यस्त हो जाएंगे घर मे किसी बात को लेकर कहासुनी होगी इसका प्रभाव दिन भर मस्तिष्क पर रहेगा संध्या बाद फिर दोबारा गड़े मुर्दे उखाड़ने पर झगड़ा हो सकता है। कार्य व्यवसाय से आशाजनक लाभ तो होगा लेकिन मन को शांति नही दे सकेगा। प्रतिस्पर्धा होने के कारण कुछ समय के लिए परेशानी होगी। धन को लेकर किसी से बहस ना करें मानसिक शान्ति के लिये आध्यात्म का सहारा लेना उचित रहेगा। सेहत मानसिक तनाव को छोड़ ठीक रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपके लिये आज का दिन धन लाभ वाला रहेगा। आज दिन के पूर्वार्ध में आप जो भी योजना बनाएंगे उसे मध्यान पश्चात तक पूर्ण कर लेंगे लेकिन आज धन संबंधित लाभ पाने के लिये किसी की सहायता की आवश्यकता भी पड़ेगी इसलिये स्वभाव में नरमी रखें। मध्यान के बाद व्यवसायिक यात्रा अथवा पर्यटन की योजना बनेगी लेकिन आज व्यस्तता अधिक रहने पर सम्भव नही हो सकेगा। पारिवारिक जीवन आनदमय रहेगा परिजन आवश्यक सामग्री की सारणी बना कर कुछ समय के लिये दुविधा में डालेंगे। घर मे अथवा कार्य क्षेत्र पर धन को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। सेहत उत्तम रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपको पिछले कुछ दिनों से चल रही मानसिक दुविधा में राहत प्रदान करेगा। कार्य व्यवसाय से दिन के आरम्भ में तसल्ली देने वाले समाचार मिलेंगे फिर भी आर्थिक निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करें धन फंसने की संभावना है। सहकर्मियों की मनमाना व्यवहार कुछ समय के लिए असहज करेगा मामूली झड़प भी हो सकती है। धन लाभ संध्या के आस-पास अकस्मात होने से खर्च निकाल लेंगे। परिवार का वातावरण भी आज अन्य दिनों की तुलना में शांत रहेगा किसी के ऊपर भर डालने का प्रयास ना करें अशांति फैल सकती है। सेहत नरम रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपके स्वभाव में आलस्य और लापरवाहि दोनो रहने के कारण आस पास के लोगो को असुविधा होगी। आपके मुह पर लोग स्वार्थ वश मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन पीछे से जो गलती आपने नही की उसका भी दोष लगाएंगे फिर भी आप इन सबसे बेपरवाह होकर अपने मे मस्त रहेंगे। कार्य व्यवसाय को लेकर मानसिक चिंता रहेगी परन्तु साधनों की कमी के चलते मन मारकर रहना पड़ेगा। नौकरी वाले जातक अधिकारियों के कोप भाजन बन सकते है। महिलाये बड़बोले पन के कारण स्वयं की कलह को निमंत्रण देंगे। सर दर्द को छोड़ स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज की परिस्थिति हानिकारक बन रही है घर एवं बाहर विवेक से काम लें अन्यथा जहां से लाभ की उम्मीद लगाए बैठे है वहाँ से अकस्मात निराश होना पड़ेगा। आज आप जल्दी से परिश्रम करने के लिए तत्पर नही होंगे इसके विपरीत मौज-शौक के लिए हर समय तैयार मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी आपकी अनदेखी से बिगड़ सकते है अपने हित के लिए अन्य को परेशान ना करें अन्यथा अकेले रह जाएंगे। धन लाभ संध्या के समय आवश्यकता से कम होगा परिवार की महिलाओं अथवा बुजुर्ग से अनजाने में हानि हो सकती है क्रोध ना करें। परिजन अथवा स्वयं के स्वास्थ्य में गिरावट अनुभव होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपको अवश्य की कुछ ना कुछ यादगार पल देगा। व्यवसाइयों को व्यापार से धन की आमद रुक रुक कर होती रहेगी लेकिन आर्थिक मामलों में आज किसी भी प्रकार की जोर-जबरदस्ती ना करें अन्यथा संबंध खराब होने से भविष्य में कठिनाई आएगी। आज आपकी सोची सभी योजनाए पूर्ण होने में संदेह रहेगा लेकिन जितने कार्य पूर्ण होंगे उनसे संतोषजनक लाभ अर्जित कर लेंगे अति आवश्यक कार्य को प्राथमिकता दें आज जैसी सुविधा कल नही मिलेगी। आज आप परिजन एवं मित्र रिश्तेदारों की भावनाओ को समझेंगे फिर भी किसी कार्य अथवा इच्छा पूर्ति में विलंब होने पर नाराजगी देखनी पड़ेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन कार्यसिद्धि वाला है समय का लाभ उठाएं अधिकारी वर्ग आज आपकी हर संभव सहायता करेंगे सरकारी अथवा ने कागजी कार्य करने में देरी ना करें अन्यथा लंबित रह सकते है। आर्थिक मामले देखभाल कर ही करें धन की आमद देखकर जल्दबाजी में लिया निर्णय भविष्य में कष्ट देगा। पारिवारिक सदस्य अथवा मित्र, रिश्तेदारों को आर्थिक मदद ना चाह कर भी करनी पड़ेगी इससे घर का बजट प्रभावित होगा। महिलाये घर के कार्यो से ऊबन अनुभव करेंगी धीमी गति से कार्य करने पर अव्यवस्था फैलेगी। स्वास्थ्य आज सामान्य ही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन शुभ कर्मों में व्यतीत करेंगे दिन के पूर्वार्ध में घर मे धार्मिक कृत्यों का आयोजन होगा धार्मिक क्षेत्रो की यात्रा के प्रसंग भी उपस्थित होंगे धन पुण्य पर खर्च करेंगे। कार्य व्यवसाय में मध्यान तक का समय अनदेखी के कारण मंदा जाएगा इसके बाद रात्रि तक कही ना कहि से आर्थिक लाभ होगा। स्वभाव में आज थोड़ी कृपणता भी रहने से परिजनों से मन मुटाव होगा। नौकरी वाले लोग कार्यो को जल्दबाजी में करेंगे जिससे थोड़ी बहुत त्रुटि हो सकती है। संध्या बाद का समय दिन की अपेक्षा राहत वाला रहेगा थकान रहने पर भी मनोरंजन के अवसर नही चूकेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज प्रातः काल से ही आपकी सेहत में नरमी आने लगेगी फिर भी लापरवाहि करेंगे जिससे तबियत ज्यादा खराब हो सकती है। कार्य व्यवसाय से आज आशानुकूल परिणाम नही मिलेंगे भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी आर्थिक रूप से दिन उलझनों वाला रहेगा। किसी को उधार दिया धन समय से ना मिलने पर असुविधा होगी बहस भी हो सकती है। नौकरी करने वालो को जबरदस्ती दौड़ धूप करनी पड़ेगी। परिवार का वातावरण भी रोग ग्रस्त रहेगा स्त्री वर्ग की सेहत खराब रहने से काम-काज अस्त व्यस्त रहेंगे। भाई बंधु भी स्वार्थी साधने के लिये व्यवहार करेंगे। धैर्य से दिन व्यतीत करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

लखनऊ/संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से संतकबीरनगर की खलीलाबाद विधानस...
25/08/2026

लखनऊ/संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से संतकबीरनगर की खलीलाबाद विधानसभा-313 के सपा नेता रोहित पांडे ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास, संगठन की मजबूती, युवाओं की बढ़ती भागीदारी और PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मुहिम को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान रोहित पांडे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को खलीलाबाद क्षेत्र की मौजूदा परिस्थितियों और पार्टी संगठन की जमीनी गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में युवाओं के बीच समाजवादी विचारधारा को लेकर लगातार उत्साह बढ़ रहा है और कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं।

रोहित पांडे ने PDA मुहिम की जमीनी प्रगति का भी फीडबैक राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है। युवाओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं, युवाओं के रोजगार, शिक्षा और जनहित से जुड़े विषयों को लेकर पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने रोहित पांडे के संगठनात्मक प्रयासों और युवाओं के बीच उनकी सक्रियता की सराहना करते हुए संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने का संदेश दिया

अखिलेश यादव और रोहित पांडे की इस मुलाकात को खलीलाबाद विधानसभा की आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासतौर पर युवाओं को संगठन से जोड़ने और PDA के मुद्दे को बूथ स्तर तक पहुंचाने की कवायद के बीच हुई यह मुलाकात स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

रोहित पांडे ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी और सामाजिक न्याय की लड़ाई को और व्यापक बनाया जाएगा।

नवोदय विद्यालय हरिहरपुर का औचक निरीक्षण, पठन-पाठन, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई को लेकर दिए निर्देशसंत कबीर नग...
25/08/2026

नवोदय विद्यालय हरिहरपुर का औचक निरीक्षण, पठन-पाठन, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई को लेकर दिए निर्देश

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेस में प्रयोग की जा रही खाद्य सामग्री की पैकेजिंग पर ISI (आईएसआई) मार्क न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग को सैंपल लेकर जांच करने के निर्देश दिए। विद्यालय में सेनेटरी पैड बनाने एवं डिस्पोजल मशीन खराब मिलने पर उसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।
दिव्यांग बच्चों हेतु निर्मित शौचालय को दुरुस्त कराने तथा लड़कों व लड़कियों के शौचालयों पर स्पष्ट रूप से अंकन कर उपयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए।विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का अभाव पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को सफाई कर्मियों की टीम लगाकर सम्पूर्ण परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। प्रयोगशाला में भी साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। विद्युत आपूर्ति बाधित पाए जाने पर अधिशासी अभियंता विद्युत को तत्काल ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने लाइब्रेरी को व्यवस्थित और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए तथा बच्चों से पठन-पाठन की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक लिया एवं उनकी कॉपियां व पाठ्य पुस्तकों का अवलोकन किया।इस अवसर पर ओएसडी राकेश कुमार, कृष्णा गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

🕉 हर हर महादेव 🕉  🌄सुप्रभात🌄आचार्य सीताराम पाण्डेय *मंगलवार* 25 अगस्त 2026सूर्योदय 🌄 05:37सूर्यास्त 🌅 06:23मास 👉 श्रावण ...
25/08/2026

🕉 हर हर महादेव 🕉
🌄सुप्रभात🌄
आचार्य सीताराम पाण्डेय
*मंगलवार* 25 अगस्त 2026
सूर्योदय 🌄 05:37
सूर्यास्त 🌅 06:23
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 द्वादशी(05:50 सुबह तक)
नक्षत्र 👉 उत्तराषाढ (11:41 रात्रि तक)
योग 👉 आयुष्मान् (09:40 दिन तक)
प्रथम करण 👉 कौलव (05:22 संध्या तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (पूर्ण रात्रि)
राहुकाल 👉03:00 से 04:30 दिन तक।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी कार्यो में सफलता दिलाने वाला रहेगा फिर भी अतिआवश्यक कार्यो को आज ही पूर्ण करने का प्रयास करें बाद में स्थिति प्रतिकूल बनने वाली है। दिन का आरंभ किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगा। महिलाये आज पुरुषों की अपेक्षा अधिक शांत रहेंगी घरेलू वातावरण को क्लेश मुक्त रखने में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगी। आज आपको पैतृक व्यवसाय से अधिक लाभ होगा लेकिन आर्थिक लाभ में विलंब होने से कुछ समय के लिए परेशानी रहेगी संध्या का समय अधिक व्यस्त रहेगा रिश्तेदारी के व्यवहार निभाने में समय देना पड़ेगा। घर के बड़े लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे रात्रि के समय अचानक अशुभ समाचार मिलने से बेचैनी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी आपकी कीर्ति में वृद्धि करने वाला रहेगा। दिन के आरंभ में पुराने कार्य निपटाने में व्यस्त रहेंगे शीघ्र ही अन्य अनुबंध मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक व्यवहारों से भी आज जम कर लाभ उठाएंगे। मध्यान के समय कार्य क्षेत्र पर सुस्ती रहेगी परन्तु संध्या से व्यस्तता बढ़ जाएगी। आज किसी अपरिचित को उधार ना दें निश्चित ही डूबेगा। सरकारी अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य ले देकरआज पूर्ण करने का प्रयास करें लाभदायक रहेगा इसके बाद परिस्तितियो में बदलाव आने से कार्य सफलता में संदेह रहेगा। पारिवारिक वातावरण में आनंद मंगल रहेगा आज मांगलिक कार्यकर्मो में भी व्यस्त रहेंगे इनपर खर्च भी करना पड़ेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन अधिक थकान वाला रहेगा आप आज आवश्यक कार्यो को प्रातः काल मे ही पूर्ण करने का प्रयास करेंगे लेकिन कुछ कार्य फिर भी अधूरे रह सकते है। दैनिक कार्य आज अस्त-व्यस्त रहेंगे। व्यवसायी लोग थकान एवं उन्माद के कारण बेमन से कार्य करेंगे परन्तु आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहेगा। पुराने आश्वासन आज फलीभूत होने से धन आगमन सुनिश्चित होगा। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों का बर्ताव कुछ समय के लिए क्रोध दिलाएगा। मांगलिक कार्यो पर खर्च अधिक होगा धर्म कर्म के लिए भी समय निकाल लेंगे। घर का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा। विपरीत लिंगीय के कारण दुख होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आशा से कुछ कम लाभ देगा फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर लेंगे। नौकरी पेशा एवं व्यवसायी वर्ग को आज अतिरिक्त कार्य करना पड़ेगा इसका लाभ भी जल्द ही मिल जाएगा। व्यापार में वृद्धि होगी लेकिन आर्थिक लाभ के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। आज आपसे या किसी निकटस्थ से कुछ नुकसान भी हो सकता है जिसका सीधा असर धन और व्यवसाय पर भी पड़ेगा। सामाजिक व्यवहार पहले से अधिक बनेंगे परन्तु इनमें से अधिकांश लाभ की जगह खर्च ही करवाएंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी बीच मे किसी गलतफहमी के कारण मामूली नारजगी रह सकती है। संध्या का समय थकान वाला रहेगा फिर भी सुख से बिताएंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी समस्त दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमे असफलता मिलेगी अथवा विलंब होगा। आज लोभ अथवा किसी दुर्व्यसन के कारण सामाजिक क्षेत्र पर मान भंग हो सकता है घर परिवार में भाई बंधुओ से मतांतर के कारण तीखी झड़प होगी। आज आपका पक्ष लेने वाला कोई नही मिलेगा ना ही व्यवसाय में ही किसी का उचित सहयोग मिल सकेगा। महिलाये घरेलू कार्यो से परेशानी अनुभव करेंगी इसके विपरीत मनोरंजन पर अधिक ध्यान देंगी जिससे कुछ हानि भी हो सकती है। बाहर घूमने अथवा किसी समारोह के निमंत्रण में जाने की योजना बनाएंगे परन्तु यहां भी वैर विरोध का सामना करना पड़ेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप प्रातः काल से ही अधूरे कामो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे लेकिन फिर भी अपने किये कार्यो से पूरी तरह आश्वस्त नही होंगे अधिके बेहतर करने मनोवृति कार्यो में विलंब करेगी आज आप जैसा भी करेंगे वह अन्य लोगो की अपेक्षा पहले ही बेहतर रहेगा। भ्रम में पड़कर स्वयं का नुकसान कर लेंगे लेकिन फिर भी आज का दिन आर्थिक रूप से हर हाल में संतोषजनक रहेगा पूर्व नियोजित खर्च भी होंगे महिलाये दिखावे के कारण आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगी जिससे घरेलू कलह का कारण बन सकती है। संध्या के समय मनोरंजन के अवसर मिलने से मानसिक थकान मिटेगी। आज कुछ ऐसी घटनाएं घटेंगी जिनकी निकट भविष्य में पुनरावृति होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन कार्य क्षेत्र एवं गृहस्थ में उठापटक वाली स्थिति रहेगी। व्यवसायी वर्ग भी एक साथ कई काम हाथ मे लेने पर उलझन की स्थिति से गुजरेंगे। मध्यान तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा परन्तु लाभ आशानुकूल नही रहने से निराशा होगी। अधिक कमाने की लालसा अनैतिक प्रवृतियों की ओर खींचेंगी जिसका आरंभ में लाभ मिलेगा परन्तु बाद में हानि दिखती नजर आएगी। नकारात्मक विचार मन पर हावी रहेंगे संध्या के बाद किसी बुजुर्ग के सहयोग से कामचलाऊ स्थिति बन सकेगी धन लाभ होने से कार्य चलते रहेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर अधिक खर्च करना पड़ेगा। महिलाओ का व्यवहार अटपटा रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन धन लाभ आपके व्यवहार के ऊपर काफी हद तक निर्भर रहेगा स्वभाव में चंचलता ना आने दे लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहें आशा से अधिक लाभ हो सकता है। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में तेजी रहने से उत्साहित रहेंगे व्यस्तता भी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगी। नए कार्यो का विचार बना कर रखें जल्द ही इस पर काम करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों के कारण थोड़ी असुविधा बनेगी फिर भी स्थिति संभाल लेंगे। दाम्पत्य जीवन मे खुशिया बढ़ेंगी महिलाये मानसिक रूप से चंचल फिर भी आर्थिक एवं अन्य कारणों से सहयोगी रहेंगी। आकस्मिक यात्रा के योग बन सकते है संभव हो तो टालें वरना उचित लाभ से वंचित रह सकते है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपके लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज आपके लगभग सभी कार्य अंत में जाकर आर्थिक अथवा किसी अन्य कारण से अटक सकते है। आर्थिक मामलों को सुलझाने में किसी की चापलूसी करनी पड़ेगी अन्यथा उलझने ज्यादा बढ़ सकती है। सेहत भी नरम-गरम रहेगी इसकी अनदेखी कर कार्यो में जुटे रहेंगे जिससे बाद में तकलीफ बढ़ने की संभावना है। सभी प्रकार के जमीन अथवा सरकारी कार्य आज निरस्त रखें व्यर्थ भागदौड़ के बाद भी हासिल कुछ नही होगा। व्यर्थ के खर्च अधिक परेशान करेंगे धन कोष में कमी का कारण बनेंगे। घर के सदस्य आपसी विचारो से असहमत रहेंगे। बुजुर्गो के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रसित रहेंगे यह घरेलू कलह एवं व्यवसाय में हानि का कारण बन सकती है।आज आप स्वयं को हर कार्य मे श्रेष्ठ दिखाने का प्रयास करेंगे जिस कारण किसी से वर्चस्व को लेकर तकरार होने की संभावना है। मन इच्छित कार्य ना होने से क्रोध आएगा। व्यवसायी वर्ग को पूर्व में किये निवेश का लाभ दुगना होकर मिलेगा परन्तु नवीन कार्यो में धन उलझ सकता है। धार्मिक कार्यो में दिखावे अथवा स्वार्थवश सहभागिता देंगे। सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान में कमी आ सकती है बोलचाल में संयम रखें। विद्यार्थ वर्ग आज मानसिक दुविधा में रहने से श्रेष्ठ प्रदर्शन से चूकेंगे। घर मे मन कम ही लगेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी सावधानी से व्यतीत करें। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपको क्षति पहुचाने के लिए कुछ भी कर सकते है। घर मे भी किसी की चुगली का शिकार बनना पड़ेगा जिससे कुछ समय के लिए माहौल खराब होगा लेकिन शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट होने से शांति स्थापित हो जाएगी। आध्यात्म में रुचि रहेगी साथ ही आडम्बर भी रहने से प्राप्ति न्यून रहेगी। आज अपने कार्य छोड़ अन्य की समस्या सुलझाने में स्वयं का नुकसान कर लेंगे जिसकी भरपाई बाद में असंभव ही रहेगी। परिवार अथवा रिश्तेदारी में विवाह अथवा अन्य मांगलिक आयोजन पर खर्च करने पड़ेंगे। महिलाये किसी ना किसी कारण से नाराज रहेंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपको यश दिलाएगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी तंदुरुस्त रहेंगे। कार्य व्यवसाय में कई महत्त्वपूर्ण फैसले निकट भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। आज एक साथ अधिक कार्य करना पसंद करेंगे इससे व्यवसाय वृद्धि के साथ ही धन लाभ भी उचित मात्रा में हो सकेगा। विरोधी भी मुह ताकते रह जाएंगे। आज प्रेम प्रसंगों में समय बर्बाद ना करे इसकी जगह कार्य क्षेत्र पर समय दें अन्यथा लाभ की स्थिति ज्यादा देर नही टिकेगी। घरेलू एवं व्यक्तिगत सुख के साधनों पर आज अधिक खर्च होगा महिलाये महंगे सौंदर्य प्रसाधन पर खर्च करेंगी। छोटी मोटी बातो को छोड़ परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

नीलमणि ने पेश किया सेवा और समर्पण की एक और मिशाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य उद्घाटन। धनघटा विधान सभा में नीलमणि की कर्त...
24/08/2026

नीलमणि ने पेश किया सेवा और समर्पण की एक और मिशाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य उद्घाटन।
धनघटा विधान सभा में नीलमणि की कर्तव्यनिष्ठा बनी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा डा रमापति राम त्रिपाठी।

सियासत में सेवा का सबसे शानदार और उत्कृष्ट मॉडल है नीलमणि का प्रयास - जय चौबे।

अधिवक्ताओं को सम्मान देने वाले नीलमणि का जिले के सृजन में भी रहा था बड़ा योगदान - ईश्वर चंद पाठक। अभिमन्यु उपाध्याय संत कबीर नगर।

खुद के निजी संसाधनों से समाज के हर तबके के लिए सौगात मुहैया कराकर सेवा और समर्पण की मिशाल बने पूर्व विधान सभा प्रत्याशी नीलमणि ने अब समाज के अधिवक्ता समुदाय के लिए एक प्रेरणादाई सौगात भेंट किया है। नीलमणि द्वारा धनघटा तहसील परिसर में लाखों की लागत से अधिवक्ताओं के चैंबर के लिए बनाए गए सात टीन शेडो का सोमवार को भव्य लोकार्पण हुआ। खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, जनपद बार और तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के हुजूम के बीच भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी ने जब इस ऐतिहासिक परियोजना का लोकार्पण किया तो तहसील परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि अपनी कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प की बदौलत नीलमणि ने सेवा भाव की जो मिशाल पेश किया है वह समाज के जनप्रतिनिधियों के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने बिड़हर घाट पर लोगों के लिए नीलमणि द्वारा निजी संसाधनों से कराए गए कार्यों और अधिवक्ताओं के लिए तैयार कराए गए चैंबर निर्माण को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेवा और समर्पण के उनके इस भाव को जन जन तक इसलिए पहुंचना जरूरी है जिससे समाज का कोई अन्य युवा भी उनसे प्रेरित हो कर दूसरा नीलमणि बन सके। डा त्रिपाठी ने उनके राजनैतिक और सामाजिक जीवन के स्वर्णिम होने का आशीष दिया। विशिष्ट अतिथि एवं खालीबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि सियासत में सेवा भाव की अद्भुत मिशाल हैं नीलमणि। इन्होंने अपने संघर्षों और कर्मठता की बदौलत द्वाबा क्षेत्र को संवारने, सजाने और निखारने का जो बीड़ा उठाया है वह प्रशंसनीय है। श्री चौबे ने कहा कि अपने निजी संसाधनों से समाज के हर तबके को सुविधा पहुंचाने के लिए किए जा रहे उनके प्रयास आने वाले दिनों में क्षेत्र की सियासत में मील का पत्थर साबित होगा। जनपद बार एसोशिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वर चंद पांडेय ने नीलमणि द्वारा अधिवक्ताओं के लिए किए गए कार्य को ऐतिहासिक बताते हुए जिले के सृजन में उनके द्वारा किए गए संघर्ष को भी याद किया। इससे पहले धनघटा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि और तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय ने सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। डा मनोज शुक्ला ने कार्यक्रम का शानदार संचालन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बद्री यादव, महामंत्री गणेश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख राम मिलन यादव, बब्बन शर्मा, अवधेश सिंह, अभयानंद सिंह, संदीप सिंह, अमर राय, अशोक यादव उर्फ साधू यादव, महीप बहादुर पाल , विप्र पांडेय, सुरेंद्र सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, लाल शरण सिंह, राधेश्याम मौर्य, हनुमान प्रसाद चौधरी, राम दरश चौहान, वीरेन्द्र तिवारी, सुनील पांडेय, प्रेम नारायण मिश्रा, दुर्विजय चौहान, राम कृष्ण यादव , अभिषेक श्रीवास्तव, बाबू लाल, पवन त्रिपाठी, दिलीप त्रिपाठी, सरिता त्रिपाठी, सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

🕉 हर हर महादेव 🕉  🌄सुप्रभात🌄आचार्य सीताराम पाण्डेय *सोमवार* 24 अगस्त 2026सूर्योदय 🌄 05:37सूर्यास्त 🌅 06:23मास 👉 श्रावण प...
24/08/2026

🕉 हर हर महादेव 🕉
🌄सुप्रभात🌄
आचार्य सीताराम पाण्डेय
*सोमवार* 24 अगस्त 2026
सूर्योदय 🌄 05:37
सूर्यास्त 🌅 06:23
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 द्वादशी (पूर्ण रात्रि)
नक्षत्र 👉 पूर्वाषाढ (09:23 रात्रि तक)
योग 👉 प्रीति (09:00 दिन तक)
प्रथम करण 👉 बव (04:30 दिन तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (पूर्ण रात्रि)
राहुकाल 👉03:00 से 04:30 दिन तक।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपमे आध्यात्मिक उन्नति होगी। धर्म के गूढ़ रहस्यों को जानने में रुचि लेंगे। मानसिक रूप से प्रसन्न रहने के वातावरण बनते रहेंगे। सेहत में थोड़ी खराबी रह सकती है गले अथवा छाती सम्बंधित रोग एवं पेट मे दर्द से कष्ट होगा। धार्मिक स्थल के कार्यक्रमो में रूचि से हिस्सा लेंगे घर में भी पूजा पाठ का आयोजन करा सकते है। कल की अपेक्षा आज अधिकांश समय मौन रहना पसंद करेंगे जिससे आस पास संवादहीनता का वातावरण बनेगा। परिवार में आपकी आवश्यकता बढ़ेगी। कीमती सामान संभाल कर रखे चोरी अथवा नष्ट होने की संभावना है। विपरितलिंगीय के प्रति उदासीनता दिखाएंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन थोड़ा उठा पटक वाला रहेगा। सेहत प्रातः काल से नरम रहेगी मन अकारण ही अशांत रहेगा। भावुकता भी स्वभाव में अधिक रहेगी जिससे अन्य लोग आपकी भावनाओं का गलत लाभ उठा सकते है। आज किसी के ऊपर जल्दी विश्वास करना हानि कराएगा सावधान रहें। धन सम्बंधित व्यवहार देख-भालकर कर ही करें। व्यवसाय आज आशा के अनुकूल नहीं रहेगा परन्तु खर्च अधिक रहने से आर्थिक संतुलन प्रभावित होगा। गृहस्थ में भी धन खर्च करने पर ही सुख की प्राप्ति हो सकेगी विवाद की स्थिति से बचकर रहें। सायंकाल का समय अपेक्षाकृत आराम से बितायेंगे। थकान मिटाने के लिए मनोरंजन के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन विविध क्षेत्रों में विजय दिलाने वाला रहेगा आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे आरम्भ में थोड़ी झिझक रहेगी परन्तु अंतिम फल शुभ ही रहेगा। सामाजिक क्षेत्र पर आपका दबदबा रहेगा। जिस किसी से भी कार्य निकालना चाहेंगे वह चाह कर भी मना नही कर सकेगा। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रहेगी फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते है। नए कार्य फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आएंगे स्वास्थ्य नरम रहने पर भी कार्यो को प्रभावित नहीं होने देंगे। प्रातः काल के समय व्यवसाय में लाभ निकट आते-आते किसी विवाद की भेंट चढ़ सकता है। लेकिन हिम्मत बनाये रखे आर्थिक दृष्टिकोण से दिन संतोषजक रहने वाला है। महिलाये कार्य क्षेत्र पर पुरुषों से बेहतर प्रदर्शन करेंगी बीच-बीच में मन मुटाव के प्रसंग भी बनेंगे परन्तु कार्य में बाधक नही होंगे। परिवार के बुजुर्ग आज आपसे किसी कारण से नाराज होंगे। घर के अन्य सदस्य भी बड़ो का ही पक्ष लेंगे जिससे स्वयं को अकेला अनुभव करेंगे धैर्य के साथ मौन बनाये रखें। व्यवसायी बचत कर सकेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप अपना ध्यान आवश्यक कार्यो पर एकाग्र करने का प्रयास करें अन्यथा जहाँ लाभ होना है वहां हानि मिलेगी। मन अनर्गल कार्यो में अधिक भटकेगा। विष्योपभोग में अधिक रुचि रहने के कारण धन खर्च की परवाह नहीं करेंगे। मौज-शौक पर अधिक खर्च रह सकता है। धन लाभ लापरवाही के चलते आगे के लिए टलेगा। व्यवसाय में निवेश अतिआवश्यक होने पर ही करें। स्वयं अथवा परिजन की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं की अनदेखी आगे भारी पड़ सकती है। परिवार में आपके कारण खींच-तान रह सकती है किसी की बीमारी पर खर्च होगा। विवेकी व्यवहार अपनाए बेवजह की परेशानी से बचेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है आज राह चलते लोग भी आपके व्यक्तित्त्व पर छींटाकशी करेंगे जिससे मानसिक स्थिति खराब रहेगी। ना चाहकर भी कटु वचन बोलने पड़ेंगे जिसके कारण बाद में आत्मग्लानि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर उधार वाले परेशान कर सकते है आज किसी से भी उधार के व्यवहार ना करें अन्यथा हानि में रहेंगे। असंयमित दिनचर्या के कारण शारीरिक स्वास्थ्य भी कार्यो में बाधक बनेगा रक्त-पित्त सम्बंधित समस्या रहेगी। विरोधी आपकी बातों को बढ़ा चढ़ा कर पेश करेंगे जिस वजह से मान हानि होगी। भाई-बंधुओ से वैर-विरोध रहने के कारण पारिवारिक वातावरण अशान्त रहेगा। धन संबंधित कार्य लटके रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन भाग दौड़ अधिक रहेगी परन्तु परिणाम आशा के विपरीत रहने से मन मे नकारात्मक विचार बनेंगे। आर्थिक कारणों से कोई कार्य अधूरा रहेगा अथवा मनोकामना पूर्ति नही कर सकेंगे। कई कार्यो को एकसाथ करने के कारण दुविधा में पड़ेंगे। घर एवं व्यवसाय के कार्यो में तालमेल बैठाने में असहजता रहेगी। फिर भी धन लाभ थोड़े विलंब से हो जाने से कार्यो में अड़चन नहीं आएगी। महिलाओं से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सरकारी कार्य थोड़ी शिफारिश के बाद आगे बढ़ेंगे। शेयर सट्टे में आज निवेश से बचे हानि हो सकती है। अन्य दैनिक उपभोग के व्यावसायिक कार्यो में निवेश उत्तम रहेगा। दैनिक जीवन में कोई चमत्कार होने से आश्चर्य होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अधिकांश समय आराम में बिताना पसंद करेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायत पेट सम्बंधित समस्या मुख्यतः रहेगी। आकस्मिक कार्य आने से यात्रा करनी पड़ सकती है। धन लाभ दोपहर से पूर्व आसानी से होगा इसके बाद परिश्रम साध्य लाभ होगा सरकारी कार्य करना मध्यान से पहले उचित रहेगा बाद में लंबित रह सकता है। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। घर में महिलाओं एवं सन्तानो की फरमाइश पूरी करनी पड़ेगी। माता पिता से भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे इस कारण किसी अन्य सदस्य से क्लेश भी रह सकता है। संध्या का समय थकान वाला रहेगा फिर भी हास्य परिहास के अवसर मिलेंगें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन प्रातः काल से ही मन मौज मस्ती की ओर आकर्षित रहेगा यात्रा प्रवास के योग भी बन रहे है ना चाहकर भी करनी पड़ सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रहने पर भी कुछ ना कुछ फेर बदल करना पड़ेगा। सामाजिक व्यवहारों के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा लोगो को आज आपकी सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धिओ पर विजय प्राप्त करेंगे विरोधियो को आज पनपने ही नहीं देंगे। जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे थोड़े विलम्ब से ही पर सफलता निश्चित मिलेगी। पूजा पाठ में सम्मिलित होने के अवसर आएंगे। घर का वातावरण भी मंगलकारी रहेगा। स्त्रीवर्ग आध्यत्म में ज्यादा भाव रखेंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन भी आपको विविध कष्टो का सामना करना पड़ेगा दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। आप पूर्वाग्रह से ग्रसित रहेंगे। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण आसपास का वातावरण अशान्त बनाएंगे। मनमानी के चलते घर में भी तनाव का वातावरण बनेगा। सामाजिक क्षेत्र पर धन के साथ साथ मान हानि के योग है बेहतर रहेगा की आज कोई भी बड़ा कार्य ना करें यात्रा भी अति आवश्यक होने पर ही करें व्यर्थ समय एवं धन नष्ट होने की संभावनाएं अधिक है। परन्तु जोखिम वाले कार्यो में निवेश निकट भविष्य में अवश्य लाभ कराएगा। परिवारक वातावरण आपकी गलतियों के कारण पहले कलुषित होगा सामान्य होने में समय लगेगा। महिलाओं से सतर्क रहें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन धन के साथ-साथ सुख शान्ति दायक भी रहेगा। व्यापारी वर्ग को लाभदायक सौदे मिलेंगे। भविष्य की योजनाओं पर भी धन का निवेश करेंगे साथ ही बचत भी कर पाएंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहने पर भी आपके कार्य निर्विघ्न चलते रहेंगे परन्तु बीच-बीच में सहकर्मियो के कारण थोड़ी असुविधा बन सकती है। धन लाभ आशा के अनुरूप हो जाएगा कार्य के नए क्षेत्र मिलेंगे। मित्र स्वयजनो के साथ धार्मिक यात्रा के योग भी बनेंगे। महिला वर्ग सेहत को लेकर परेशान रह सकती है थकान अधिक रहेगी स्वभाव में भी चिड़चिड़ा पन रहने से घरेलु कार्य में विलंब होगा। विद्यार्थ पढ़ाई पर कम ध्यान देंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपको आज का दिन मिलाजुला फल देगा। आज का दिन लाभ दिला सकता है परन्तु क्रोध को वश में रखना जरूरी है वरना बना बनाया काम बिगड़ सकता है। लोग आपको किसी ना किसी कारण क्रोध दिलाएंगे परन्तु अपने काम से काम रखें। समय धन के साथ साथ मान सम्मान में भी वृद्धि करने वाला है। विदेशी व्यापार अथवा जमीन सम्बंधित कार्यो में अधिक लाभ की संभावना है। आकस्मिक यात्रा आने से जरूरी कार्य निरस्त करने पड़ सकते है। रिश्तेदारो के द्वारा लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी नोंकझोंक चलती रहेगी फिर भी स्थिति गंभीर नही होगी। महिलाये सहयोगी रहेंगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Address

Ashrafpur
Khalilabad
272162

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sbharattvnews24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category