17/09/2026
Aajkibaatnews24 इस्लाम कुबूल कर चांदनी कुरैशी से निकाह करने वाला शामली का आयुष मलिक आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में जीत गया है और शामली पुलिस को कड़ी फटकार का भी सामना करना पड़ा हैं, आयुष के मुस्लिम बन जाने पर बौखलाए हिंदू संगठनों ने उसकी घेराबंदी कर चांदनी कुरैशी और उसके परिवार को गिरफ्तार कर जेल में डलवाया, और आयुष को पकड़ उसके पिता को सौंप दिया गया जिसके बाद आयुष पर जबरन दबाव बना उसे वापस हिंदू बनाने की कोशिश की गई, वह हिंदू नहीं बना तो उसे अवैध हिरासत में रखा गया जिसे आज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पूरी तरह से आज़ाद कर दिया है क्योंकि पिछली सुनवाई में HC ने 16 सितंबर यानी आज के दिन आयुष मलिक को कोर्ट के समक्ष पेश करने के लिए शामली पुलिस को आदेश दिया था, आज पुलिस आयुष को हाईकोर्ट लेकर पहुंची जहां आयुष ने कहा "मैंने अपनी मर्ज़ी से इस्लाम क़ुबूल किया है और मैं जेल में बंदी बनाकर रखी गई मेरी बीवी चांदनी कुरैशी के ही साथ रहना चाहता हूं।"
हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद तुरंत आयुष को अवैध हिरासत से आज़ाद करते हुए शामली पुलिस को फटकारा और आयुष को इस्लाम धर्म मानने के लिए स्वतंत्र कर दिया है।
aaj ki baat live news
शामली पुलिस ने आश्रम संचालक यशवीर माहराज के प्रदर्शन करने के चलते आयुष की पत्नी चांदनी कुरैशी सहित 8 लोगों के खिलाफ़ जबरन धर्मांतरण की FIR दर्ज की जिसमें मौलवी, चांदनी की मां और परिवार के अन्य सदस्यों को लामबंद किया गया, चांदनी और उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया और आयुष को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया, बाद में शामली पुलिस ने आयुष को पाकिस्तान के मौलाना डॉ इसरार के वीडियो देख देखकर भी इनफ्लुएंस होना बताया था यानी उसका पाकिस्तानी संबंध भी जोड़ दिया था क्योंकि उसने मुस्लिम लड़की चांदनी कुरैशी के लिए हिंदू धर्म छोड़ इस्लाम क़ुबूल जो कर लिया था।