PP Reports Network

PP Reports Network PP REPORTS NETWORK

।। खबर सबसे पहले ।।

26/08/2026

खुर्जा: शमशान घाट के रास्ते और वन विभाग की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में रोष

26/08/2026

बुलंदशहर: महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान के हिजाब, चीनी और आरक्षण समेत कई मुद्दों पर बेबाक बयान, बोलीं- हिजाब की जरूरत नहीं #

26/08/2026

अमेठी: महिला ने युवक पर होटल में दुष्कर्म और सोने के जेवर लेकर फरार होने का लगाया आरोप

राज्य गतका चैंपियनशिप में जीता तृतीय स्थान, 25 पदक किए अपने नामबुलंदशहर। मिरी पीरी खालसा अकादमी, बिलासपुर में आयोजित 7वी...
26/08/2026

राज्य गतका चैंपियनशिप में जीता तृतीय स्थान, 25 पदक किए अपने नाम

बुलंदशहर। मिरी पीरी खालसा अकादमी, बिलासपुर में आयोजित 7वीं उत्तर प्रदेश राज्य गतका चैंपियनशिप में बुलंदशहर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। टीम ने कुल 25 पदक जीते, जिसमें 9 स्वर्ण, 7 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों ने अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया।
स्वर्ण पदक विजेताओं में हरिबादत कौर वालिया, सुगंधा बालियान, अगमजीत सिंह वालिया, खुशी, यश, राधिका, नेहा, नीतू और मधु शामिल रहे, जबकि गैरमा पाटक व तनु ने रजत पदक जीता। टीम को राज्य को-ऑर्डिनेटर दिलीप सिंह, हरकेश सिंह, जसलीन कौर वालिया, केशव जादौन व मोहित का मार्गदर्शन मिला। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और प्रशिक्षकों के सहयोग का परिणाम है, जो युवाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
------
प्रदीप पण्डित
बुलंदशहर

25/08/2026

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद

खुर्जा। जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम देहात को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के चन्द्रपुर कॉलोनी के पास चेकिंग के दौरान हत्या के प्रयास के आरोपी एक शातिर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।

सीओ शोभित कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह बाइक तेजी से मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। गिरफ्तार बदमाश की पहचान लखन उर्फ अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम झमका, थाना खुर्जा नगर के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

सीओ ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जिसने थाना खुर्जा नगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर हत्या का प्रयास किया था। इस संबंध में 21 अगस्त 2026 को थाना खुर्जा नगर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी बुलंदशहर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
------
पीपी रिपोर्ट्स नेटवर्क
खुर्जा

नागेश्वर मंदिर पर शिव कांवड़ मेले का उद्घाटन, डी के शर्मा बोले- हमारा जनपद देवभूमि सरीखाऔरंगाबाद, बुलंदशहर। प्राचीन नागे...
25/08/2026

नागेश्वर मंदिर पर शिव कांवड़ मेले का उद्घाटन, डी के शर्मा बोले- हमारा जनपद देवभूमि सरीखा

औरंगाबाद, बुलंदशहर। प्राचीन नागेश्वर मंदिर के समीप लगने वाले शिव कांवड़ मेले का शुभारंभ मंगलवार को सहकारी बैंक के चेयरमैन वरिष्ठ भाजपा नेता डी के शर्मा ने फीता काटकर किया। दो दशक से अधिक पुरानी परंपरा के तहत सावन मास के अंतिम सोमवार से शुरू होने वाला यह मेला लगभग एक माह तक चलेगा। उद्घाटन के बाद श्री शर्मा ने मंदिर में भगवान शिव का इत्र अभिषेक कर पूजा-अर्चना की और विश्व कल्याण व सनातन धर्म संस्कृति के विकास की कामना की।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए डी के शर्मा ने कहा कि बुलंदशहर जनपद देवभूमि सरीखा है, जहां 72 किमी तक पवित्र गंगा का प्रवाह है, सिद्ध मुनियों के आश्रम, दुर्लभ मंदिर और विशाल गौशालाएं हैं। प्रदेश सरकार ने मंदिरों, गौशालाओं और गंगा तीर्थ स्थलों पर अद्वितीय विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने औरंगाबाद के नागेश्वर मंदिर की महिमा को अपरम्पार बताते हुए मेले के आयोजन के लिए मंदिर कमेटी को बधाई दी और रामलीला मैदान के नवनिर्माण में सहयोग की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलीला कमेटी अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने की।
-----
पीपी रिपोर्ट्स नेटवर्क
बुलंदशहर

औरंगाबाद में जागा खाद्य सुरक्षा विभाग, मिठाई दुकान पर सैंपलिंग से मचा हड़कंपऔरंगाबाद, बुलंदशहर। लंबे समय से निष्क्रिय चल...
25/08/2026

औरंगाबाद में जागा खाद्य सुरक्षा विभाग, मिठाई दुकान पर सैंपलिंग से मचा हड़कंप

औरंगाबाद, बुलंदशहर। लंबे समय से निष्क्रिय चल रहे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को औरंगाबाद में कार्रवाई करते हुए मेन बाजार स्थित अग्रवाल स्वीट्स पर छापा मारा। टीम ने बन रही मिठाइयों का आकस्मिक निरीक्षण कर मावा, छेना मिठाई और घेवर के तीन सैंपल लिए। कार्रवाई से बाजार में खासकर मिठाई विक्रेताओं में खलबली मच गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राममिलन राना के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में अधिकारी अनिल कुमार कौशल, कमलेश कुमार यादव और सुपरवाइजर बिहारी लाल शुक्ला शामिल रहे। टीम ने दुकान की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। विभाग ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
------
पीपी रिपोर्ट्स नेटवर्क
बुलंदशहर

कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तारबुलंदशहर। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अपर...
25/08/2026

कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बुलंदशहर। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने प्रकाश भारती पुत्र उमेश भारती निवासी ग्राम रामगढ़ थाना औरंगाबाद को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मु.अ.सं. 641/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
-----
पीपी रिपोर्ट्स नेटवर्क
बुलंदशहर

कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित दो शातिर बदमाशों को दबोचाबुलंदशहर। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपरा...
25/08/2026

कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित दो शातिर बदमाशों को दबोचा

बुलंदशहर। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शाहिद पुत्र शमीम और तबरैज पुत्र जहीर, दोनों निवासी चांद मस्जिद नई आबादी कस्बा व थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं जो थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु.अ.सं. 849/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे। पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी, जिन्हें आज उनके मकान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
-----
पीपी रिपोर्टस नेटवर्क
बुलंदशहर

25/08/2026

चौधरी डेयरी पर खाद्य विभाग का छापा, 200 किलो पनीर नष्ट कराया

खुर्जा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शासन के आदेश पर मिलावट खोरों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव कलाखुरी स्थित चौधरी डेयरी पर छापेमारी की गई। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 ममता चौधरी के नेतृत्व में टीम ने मिलावटी पनीर के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। पूर्व में भी इस डेयरी के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।

छापेमारी के दौरान होदी में जमा गंदे पानी में रखा पनीर देखकर सहायक आयुक्त ने डेयरी संचालक को फटकार लगाई और मौके पर ही होदी तुड़वा दी, साथ ही लगभग 200 किलो पनीर नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे एक भाजपा नेता ने अन्य नेताओं से फोन पर सिफारिश कर कार्रवाई रोकने का प्रयास किया, जिसको लेकर विभाग से नोकझोंक भी हुई, लेकिन कार्रवाई जारी रही। खाद्य विभाग की इस सतर्कता से मिलावट खोरों में हड़कंप मचा हुआ है।
------
पीपी रिपोर्ट्स नेटवर्क
खुर्जा

Address

Khurja
203131

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PP Reports Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share