Samachar24live

31/05/2026

खुर्जा के नेहरूपुर चुंगी रोड स्थित अशोका पब्लिक स्कूल में आज एक सराहनीय पहल देखने को मिली। भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल के स्टाफ और बच्चों ने मिलकर राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया।
स्कूल के बाहर से गुजरने वाले लोगों को रोक-रोककर शरबत दिया गया ताकि उन्हें गर्मी से थोड़ी राहत मिल सके। इस दौरान लोगों ने भी स्कूल की इस पहल की जमकर तारीफ की।
वहीं, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को मई और जून की छुट्टियों के लिए फ्री में किताबें भी दी गईं, ताकि छुट्टियों के दौरान उनकी पढ़ाई जारी रह सके और उनका समय अच्छे से इस्तेमाल हो।
इसके अलावा शारदा हॉस्पिटल की ओर से स्कूल परिसर में एक फ्री मेडिकल कैंप भी लगाया गया, जहां लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और डॉक्टरों ने जरूरी सलाह भी दी।

29/05/2026

🚨 हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से बड़ा हादसा 😢
बेतवा नदी पर बन रहा पुल अचानक भरभराकर गिर गया, हादसे में कई मजदूर मलबे में दब गए। SDRF की टीम ने घंटों रेस्क्यू चलाकर लोगों को बाहर निकाला। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया।

29/05/2026

🚨 खुरजा के नेहरूपुर चुंगी रोड पर अंधेरे का आतंक! 🚨

काफी समय पहले लगाए गए बिजली के पोल आज भी रोशनी का इंतजार कर रहे हैं। सड़क पर घना अंधेरा होने की वजह से आए दिन गंभीर हादसे और भीषण एक्सीडेंट हो रहे हैं। रात के समय राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

प्रशासन और बिजली विभाग से मांग है कि जल्द से जल्द इन पोलों पर लाइट चालू करवाई जाए ताकि लोगों की जान जोखिम में न पड़े। ⚠️

28/05/2026

बुलंदशहर के जहांगीराबाद में ईद-उल-अजहा की नमाज के दौरान ईदगाह पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब देरी से पहुंचे नमाजियों को पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया। पुलिस का कहना था कि नमाज का समय समाप्त हो चुका था और ईदगाह पूरी तरह भर चुकी थी।
मौके पर पूर्व विधायक होशियार सिंह, सुनील चरौरा समेत सपा और लोकदल के नेताओं ने नमाजियों को रोके जाने का विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस और नेताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली।
स्थिति को संभालते हुए सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की और बाद में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज संपन्न कराई।

#जहांगीराबाद #ईदगाह

28/05/2026

🕌✨ खुर्जा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज़ अदा की गई शांतिपूर्ण माहौल में ✨🕌

28 मई को खुर्जा में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज़ अदा की। नमाज़ के दौरान भाईचारे, अमन और सौहार्द का खूबसूरत माहौल देखने को मिला। प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा और सभी व्यवस्थाएं शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुईं। 🤝❤️

ईद का यह पावन त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, बरकत और मोहब्बत लेकर आए। 🌙✨

26/05/2026

🚨 आगरा में दर्दनाक हादसा 🚨

45 फुट ऊंचाई पर जिंदगी और मौत के बीच झूलता रहा 15 वर्षीय कुणाल…
जीपलाइन की रस्सी टूटने से मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।
सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही ने एक मां की गोद सूनी कर दी।

सबसे शर्मनाक बात ये रही कि मदद की गुहार लगती रही लेकिन मौके पर एक एंबुलेंस तक नहीं पहुंची…
कुणाल ने अपनी मां की गोद में तड़पते हुए दम तोड़ दिया। 😢💔

आखिर कब तक लापरवाही यूं ही मासूम जिंदगियां निगलती रहेगी?

26/05/2026

🚨 बुलंदशहर के दिबाई थाना क्षेत्र के गांव अफज़लपुर में आस्था और इलाज के नाम पर लोगों को ठगने वाले ढोंगी बाबाओं का आखिरकार पर्दाफाश हो गया। 23 मई को साधु बाबा बनकर आए कुछ ठगों ने एक व्यक्ति को “महंगी दवाई” और चमत्कारी इलाज का झांसा देकर करीब 1 लाख रुपये की ठगी कर ली। बताया जा रहा है कि ठगों ने कोई नशीला पदार्थ दिखाकर पीड़ित को अपने जाल में फंसा लिया और फिर बड़ी रकम लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और पीड़ित परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा था। वहीं अब 26 मई को दिबाई गाँव के लोगों ने कार्रवाई करते हुए इन ढोंगी बाबाओं को पकड़ लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
⚠️ यह मामला उन लोगों के लिए भी सबक है जो अंधविश्वास और झूठे चमत्कारों के झांसे में आ जाते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान बाबा, तांत्रिक या चमत्कारी इलाज के नाम पर भरोसा करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें।

25/05/2026

🚨 रिश्तों को शर्मसार करती तस्वीर! 🚨
जीवनित बिहार में एक पति अपनी पत्नी के पीछे चाकू लेकर दौड़ता नजर आया। पत्नी गोद में मासूम बच्चे को लेकर अपनी जान बचाने के लिए भागती रही।
मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए महिला और बच्चे की जान बचाई।
सड़क पर हुआ यह खौफनाक नज़ारा लोगों को झकझोर गया। 💔

24/05/2026

“जिस बेटे को 10 दिन पहले ही माँ ने जन्म दिया था, उसी बेटे ने अवैध संबंधों के शक में अपने ही माता-पिता की जिंदगी उजाड़ दी… 😢
बुलंदशहर के कंदरावड़ी गांव से आई इस दिल दहला देने वाली घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। पिता रियाजुद्दीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि माँ सना ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जिस घर में बच्चे की किलकारी गूंजनी थी, वहां अब मातम पसरा है। आरोपी बेटा फरार है और पुलिस लगातार तलाश में जुटी हुई है।
रिश्तों का ऐसा अंत सोचने पर मजबूर कर देता है कि आखिर गुस्सा और शक इंसान को कितना अंधा बना सकता है… 💔🚨

ग्राउंड रिपोर्ट. नदीम खान
@समाचार24लाईव

khurjaqalandergadiViralNews

Address

Up Bulandshahr
Khurja
203131

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samachar24live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share