Santosh kumar journalist

Santosh kumar journalist good
(3)

01/09/2026

जल जमाव के कारण शहरी क्षेत्र के कई हिस्से टापू में तब्दील हो गए हैं।

01/09/2026

‘स्वच्छ-सुंदर शहर’ के दावों के बीच पानी में डूबी दिव्यांग की ट्राईसाइकिल, घर के सामने खड़े होकर बोला- हमारी लाचारी कौन सुनेगा?
कोडरमा। मूसलाधार बारिश ने झुमरीतिलैया में जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। साई फैक्ट्री के पास पूरा इलाका जलमग्न हो गया। दिव्यांग व्यक्ति की ट्राईसाइकिल पानी में डूब गई और घर से निकलना मुश्किल है। पानी में खड़े होकर उसने प्रशासन व नगर परिषद से गुहार लगाई—आखिर हमारी लाचारी कौन सुनेगा?

31/08/2026

लाखों-करोड़ों खर्च के दावों के बीच जलजमाव में डूबा महावीर मोहल्ला, वार्ड 6-8 के लोग बोले- सड़क नहीं, टापू बन गया इलाका

कोडरमा। महावीर मोहल्ला के पीछे गोडाइति अहरा मार्ग पर लंबे समय से जलजमाव है। वार्ड 6 और 8 के लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। बच्चों का स्कूल जाना प्रभावित है। सुविधाओं के नाम पर लाखों-करोड़ों खर्च होने के बावजूद लोगों को टापू जैसी स्थिति झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पंप से पानी निकालने की मार्मिक अपील की है।

31/08/2026

मदनगुंडी टोल प्लाजा के पास कार ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, एक्सीलेटर पर पैर पड़ने से हादसा; बिहार शरीफ के यात्रियों को आई चोटें

31/08/2026

डोमचांच रेफरल अस्पताल

31/08/2026

मिड-डे मील के लिए बाहर थे बच्चे, तभी भरभराकर गिरा स्कूल का छत; जर्जर भवन की शिकायतों के बावजूद नहीं जागा शिक्षा विभाग

कोडरमा। चंदवारा के बेंदी पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय वीरागढ़ा में जर्जर भवन की छत बारिश में गिर गई। हादसे के वक्त 35-36 बच्चे मध्यान्ह भोजन के लिए बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों का दावा है कि भवन की जर्जर स्थिति की कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई थी, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है और बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

31/08/2026

बारिश में गिरा स्कूल भवन, बाल-बाल बचे बच्चे; लाखों खर्च के बाद भी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

कोडरमा। चंदवारा प्रखंड की बेंदी पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय वीरागढ़ा का भवन बारिश के दौरान गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय बच्चे सुरक्षित रहे और बड़ा हादसा टल गया। भवन निर्माण पर खर्च के बावजूद उसकी ऐसी स्थिति शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

31/08/2026

झंडा चौक पर जाम की जड़ बने बेतरतीब वाहन, फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग बने तो मिले राहत; वन-वे की भी उठी मांग

झुमरी तिलैया। झंडा चौक से राजगढ़िया रोड जाने वाली सड़क पर फ्लाईओवर के नीचे दोपहिया वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रोज जाम लगता है। पर्याप्त जगह होने के बावजूद ठेले वालों का कब्जा है। स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाकर पार्किंग बनाने और मार्ग को वन-वे करने की मांग उठाई है।

31/08/2026

सदर अस्पताल के समीप एक मवेशी घायल अवस्था में पड़ा है

31/08/2026

जाम पर अब नहीं चलेगा समझौता, सड़क पर उतरे रमेश हर्षधर बोले- टोटो के लिए रूट तय होगा, पार्किंग भी बनेगी
खबर
झुमरी तिलैया। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष रमेश सरदार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या अब किसी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी। प्रशासन से अतिरिक्त जवानों की तैनाती की मांग की गई है। टोटो के लिए रूट तय करने के साथ पार्किंग व्यवस्था भी होगी। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने में सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी।

Address

Koderma

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Santosh kumar journalist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share