White Collar MEDIA

White Collar MEDIA सिर्फ सच

05/06/2026

जॉन की सादगी और वैवाहिक ज़िंदगी

जॉन अब्राहम बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड और डाउन टू अर्थ एक्टर्स में गिने जाते हैं।

जॉन अब्राहम ने एक इंटरव्यू में बताया कि, मैं बॉलीवुड का हिस्सा हूं लेकिन मैं अवॉर्ड समारोह में नहीं जाता। मैं रात में जल्दी सोता हूं और सुबह साढ़े 4.30 बजे उठ जाता हूं।

जॉन ने अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र करते हुए बताया कि,मैं अपनी मां के बहुत करीब हूं। मैं धार्मिक नहीं हूं। अगर कोई भगवान है तो वो मां है। मैं एक असली हीरो बनना चाहता हूं।

जॉन इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में आते हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को शोबिज़ से दूर रखने की कोशिश करते हैं। शायद यही वजह है कि उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन को हमेशा मीडिया के कैमरों से दूर रखा है।

जॉन अब्राहम बतौर एक्टर हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन जब बात उनकी फैमिली की हो तो उस बारे में वो शायद ही कभी बात करते हैं।

बहुत सारे लोग आज भी नहीं जानते उनकी पत्नी कौन हैं?वो क्या काम करती हैं?

आपको बता दें कि जॉन अब्राहम की पत्नी का नाम प्रिया रुंचाल है।जॉन और प्रिया ने साल 2014 में शादी की थी।

एक इंटरव्यू में प्रिया से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए जॉन ने बताया था कि, उनकी पत्नी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। इसलिए वो बॉलीवुड इवेंट और पार्टीज में नहीं दिखती हैं।

दोनों की शादी लॉस एंजेलिस में एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी।प्रिया का बचपन भले ही अमेरिका में गुजरा हो,लेकिन उनकी फैमिली का ताल्लुक हिमाचल प्रदेश से है।

प्रोफेशन की बात करें तो प्रिया इन्वेस्टमेंट बैंकर और फाइनेंशियल कंसल्टेंट एक्सपर्ट के तौर पर काम करती हैं।

आपको कैसी लगी जॉन अब्राहम की ये पर्सनल स्टोरी? कमेंट्स में बताइए और बॉलीवुड की रियल स्टोरीज जानने के लिए अभी #फॉलो करें B Town 😍



John Abraham Bollywood fans

  In
03/06/2026

In

FIFA 2026 में जलवा दिखाएंगी नोरा

बॉलीवुड की मशहूर आइटम गर्ल नोरा फतेही के डांस मूव्स की पूरी दुनिया दीवानी है। नोरा कई बार इंटरनेशनल स्टेज पर भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं।

आपको बता दें साल 2022 के कतर वर्ल्ड कप में अपनी डांस स्किल्स से दुनिया को दीवाना बनाने के बाद, नोरा अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने जा रही हैं।

फीफा के अनुसार, नोरा फतेही 12 जून 2026 को कनाडा के टोरंटो स्थित BMO फील्ड में आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में डांस और सिंगिंग दोनों का प्रदर्शन करेंगी।

2026 का वर्ल्ड कप इस बार तीन देशों—कनाडा, अमेरिका और मैक्सिको—में आयोजित हो रहा है, नोरा फतेही कनाडा वाले सेगमेंट का मुख्य आकर्षण होंगी।

इस अवसर पर नोरा एलेनिस मोरिसिट, एलेसिया कारा, माइकल बुबले, जेसी रेयेज़ और एल्याना जैसे अंतरराष्ट्रीय दिग्गज सेलिब्रिटीज के साथ स्टेज शेयर करेंगी।

नोरा फतेही का फीफा के साथ यह दूसरा बड़ा अनुभव है। इससे पहले नोरा ने 2022 में कतर में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप के फैन फेस्ट में 'लाइट द स्काई' गाने पर बेहद शानदार परफॉरमेंस दी थी।

इस पल की खूबसूरती को बयान करते हुए नोरा कहती हैं, हाई स्कूल के ऑडिटोरियम से निकलकर वर्ल्ड कप के स्टेडियम तक पहुंचना उनके करियर का सबसे भावुक और ऐतिहासिक पल था।

ध्यान रहे 2026 का फुटबॉल महाकुंभ 11 जून से शुरू होकर 19 जुलाई तक चलेगा।

आप नोरा की इस अचीवमेंट को कैसे देखते हैं, कमेंट्स में बताइए और बॉलीवुड की रियल अपडेट के लिए अभी #फॉलो करें B Town




Nora Fatehi Bollywood fans

Address

अंतरिक्ष
Mangal

Telephone

+916375417554

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when White Collar MEDIA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share