LokVani Media

LokVani Media आपके क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर के साथ देश-प्रदेश की ताज़ा और सच्ची खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
(3)

बानसूर में पागल कुत्ते का आतंक, 40 लोगों को काटा; अस्पताल में घुसकर लैब टेक्नीशियन पर भी किया हमलाबानसूर। कस्बे और आसपास...
07/08/2026

बानसूर में पागल कुत्ते का आतंक, 40 लोगों को काटा; अस्पताल में घुसकर लैब टेक्नीशियन पर भी किया हमला
बानसूर। कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को एक पागल कुत्ते ने कई घंटों तक आतंक मचाए रखा। कुत्ते के हमले में करीब 40 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल बानसूर लाया गया, जहां एंटी-रेबीज वैक्सीन और प्राथमिक उपचार का सिलसिला दिनभर चलता रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह से क्षेत्र में घूम रहे पागल कुत्ते ने गूंता शाहपुर,रामनगर,माजरा,सहित बानसूर कस्बे के विभिन्न इलाकों में लोगों पर अचानक हमला कर दिया। लगातार हो रहे हमलों से क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
घायलों के इलाज के दौरान पागल कुत्ता उप जिला अस्पताल परिसर तक पहुंच गया। यहां उसने लैब टेक्नीशियन योगेश पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद अस्पताल में मरीजों,उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कुत्ते की तलाश शुरू की। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद शाम को कुत्ता नारायणपुर रोड पर घूमता मिला। ग्रामीणों ने उसे घेरकर काबू किया और मार दिया,जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
इस घटना के बाद क्षेत्र में आवारा एवं हिंसक कुत्तों की समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका और संबंधित विभाग से आवारा कुत्तों पर प्रभावी नियंत्रण,नियमित टीकाकरण और नसबंदी अभियान चलाने की मांग की है,ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कराणा में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न,आगामी चुनावों को लेकर बनाई रणनीतिनारायणपुर। क्षेत्र के कराणा गांव में गुरुव...
06/08/2026

कराणा में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न,आगामी चुनावों को लेकर बनाई रणनीति
नारायणपुर। क्षेत्र के कराणा गांव में गुरुवार को मंडल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कराणा की ओर से संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में मंडल ब्लॉक अध्यक्ष प्रभारी सचिन वर्मा, नारायणपुर ब्लॉक प्रभारी वीरेंद्र कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार, पंचायत राज ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत कसाना, नगर अध्यक्ष सुभाष सैनी, मालेराम, मणी प्रसाद, जे. पी. मुक्कड़, फौजी राम, रामस्वरूप मुक्कड़, सच्ची गुर्जर, सत्या नवलपुरा, नवीन सहित मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की आधारशिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहते हुए आमजन के बीच कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों के निर्धारण तथा बूथ प्रबंधन को लेकर भी चर्चा की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

06/08/2026

अगर हर युवा ऐसा सोचने लगे...तो धरती फिर से हरी-भरी हो जाएगी। 💚
बिलाली पहाड़ को हराभरा बनाने का संकल्प केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की शुरुआत है। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में यहाँ हजारों बरगद के पेड़ लहलहाएँ और यह पहाड़ हरियाली की नई पहचान बने।
"पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ" सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। आज लगाया गया एक पौधा, कल किसी की साँस बनेगा।
आइए, हम सब मिलकर प्रकृति का साथ दें और हरियाली की इस मुहिम का हिस्सा बनें। 🌱
आप भी संकल्प लें—कम से कम एक पौधा जरूर लगाएँ और उसकी देखभाल करें।

राकेश दायमा के नेतृत्व में किसान महापंचायत ने टाइगर हमले से प्रभावित किसान परिवार को दी ₹11 हजार की सहायतानारायणपुर। ग्र...
05/08/2026

राकेश दायमा के नेतृत्व में किसान महापंचायत ने टाइगर हमले से प्रभावित किसान परिवार को दी ₹11 हजार की सहायता
नारायणपुर। ग्राम तुल्यासावाला में पिछले दिनों टाइगर के हमले में किसान रामोतार की भैंसों पर हुए हमले के बाद भी एक माह बीत जाने पर वन विभाग की ओर से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिलने पर किसान महापंचायत ने पीड़ित परिवार के समर्थन में कदम बढ़ाया। किसान महापंचायत के प्रदेशाध्यक्ष राकेश दायमा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित किसान के घर पहुंचकर परिवार को ₹11,000 की नगद सहयोग राशि प्रदान की।
इस अवसर पर राकेश दायमा ने कहा कि यह राशि भले ही छोटी है, लेकिन इसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि किसान कभी अकेला नहीं है। किसान महापंचायत हर किसान के सुख-दुख में उसके साथ खड़ी है और भविष्य में भी किसी किसान पर संकट आने पर संगठन हरसंभव सहयोग करेगा।
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि टाइगर अथवा अन्य वन्यजीवों के हमलों से प्रभावित किसानों को समयबद्ध मुआवजा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, ऐसे मामलों में लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित किसानों को समय पर राहत मिल सके।
किसान महापंचायत के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा। पीड़ित किसान परिवार ने सहयोग के लिए किसान महापंचायत का आभार व्यक्त किया।

जयपुर में शिक्षकों का हल्ला बोल! ट्रांसफर नहीं तो इस्तीफा... शिक्षा मंत्री पर गरजे ग्रेड थर्ड टीचर्सजयपुर। प्रदेश में तब...
05/08/2026

जयपुर में शिक्षकों का हल्ला बोल! ट्रांसफर नहीं तो इस्तीफा... शिक्षा मंत्री पर गरजे ग्रेड थर्ड टीचर्स
जयपुर। प्रदेश में तबादला नीति लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में तृतीय श्रेणी (ग्रेड थर्ड) शिक्षक जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर एकत्र हुए और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने जल्द से जल्द तबादला प्रक्रिया शुरू करने, डेपुटेशन नीति में पारदर्शिता लाने तथा लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।
थर्ड ग्रेड शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक सुनील महला ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव के दौरान सत्ता में आने के 100 दिनों के भीतर ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादले करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बने दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने चुनावी वादों से पीछे हट रही है, जिससे शिक्षकों में भारी नाराजगी है।

सुनील महला ने कहा कि अब आंदोलन केवल तबादला नीति लागू करने तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि शाम तक शिक्षक केवल तबादलों की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार की उदासीनता को देखते हुए अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की भी मांग की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक शिक्षकों की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक शहीद स्मारक पर धरना और आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शीघ्र तबादला नीति लागू करने की मांग दोहराई। बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

सांभर महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष बनीं सोनू चंदेलिया, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्पसांभर (जयपुर), 5 अगस्त। सांभर ...
05/08/2026

सांभर महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष बनीं सोनू चंदेलिया, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

सांभर (जयपुर), 5 अगस्त। सांभर लेक नगर कांग्रेस संगठन में महिला कांग्रेस को मजबूती देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति की गई है। महिला जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष पुष्पा मेघवाल ने निवर्तमान पार्षद सोनू चंदेलिया को सांभर महिला नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा मेघवाल ने सोनू चंदेलिया का माला पहनाकर एवं कांग्रेस का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सोनू चंदेलिया के नेतृत्व में महिला कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर स्तर पर महिला कांग्रेस जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सोनू चंदेलिया ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठन से जोड़ना, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना तथा बूथ स्तर तक महिला कांग्रेस को सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

बैठक में जिला प्रभारी आरसी चौधरी, जिला संगठन महासचिव राकेश परिहार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमल शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष सी.पी. व्यास, नवल सोनी, कन्हैयालाल सकरवाल, संगठन महासचिव अरविंद मेहरड़ा, सिराजुद्दीन मंसूरी, इरफान कुरैशी, मोइनुद्दीन कुरैशी, अनिल पवार, मुबारक बेग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सोनू चंदेलिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस नगर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम का समापन नवनियुक्त अध्यक्ष के अभिनंदन एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ।

डीएनटी समाज ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,मांगें नहीं मानी तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनीनारायणपुर, 5 अगस...
05/08/2026

डीएनटी समाज ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,मांगें नहीं मानी तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

नारायणपुर, 5 अगस्त। डीएनटी (विमुक्त,घुमंतू एवं अर्धघुमंतू) समाज की विभिन्न लंबित मांगों एवं 1 जुलाई 2026 को जयपुर में आयोजित डीएनटी महापड़ाव के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बुधवार को जोगी नाथ समाज विकास समिति, नारायणपुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार नारायणपुर को ज्ञापन सौंपा गया।
समिति के अध्यक्ष सुरजानी योगी ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को जयपुर में डीएनटी समाज ने अपनी संवैधानिक एवं न्यायोचित मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से महापड़ाव आयोजित किया था। इसके बावजूद पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में रेणके आयोग एवं इदाते आयोग की अनुशंसाओं के अनुरूप डीएनटी समाज को 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने,डीएनटी जातियों की सूची में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने,भूमिहीन एवं आवासहीन परिवारों को भूमि एवं आवास उपलब्ध कराने तथा ओबीसी वर्ग में शामिल डीएनटी जातियों के विद्यार्थियों को भी शैक्षणिक छात्रवृत्ति का लाभ दिए जाने सहित समाज की अन्य लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई गई।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि डीएनटी समाज लंबे समय से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखता आ रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर समाज की मांगों का समाधान नहीं करती है, तो डीएनटी समाज आगामी विधानसभा एवं अन्य चुनावों में मतदान के बहिष्कार का लोकतांत्रिक निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
इस दौरान अध्यक्ष सुरजानी योगी के साथ घनश्याम योगी (नारायणपुर), घनश्याम योगी (गढ़ी), सतीश योगी, महेंद्र योगी, मनोहर योगी, हंसराज योगी, किरोड़ी लाल योगी, रोशन लाल योगी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में डीएनटी समाज की मांगों के समर्थन में सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

कोटपूतली में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम आयोजित, आठ प्रतियोगिताओं के विजेताओं का हुआ सम्मानकोटपूतली। श्री...
04/08/2026

कोटपूतली में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम आयोजित, आठ प्रतियोगिताओं के विजेताओं का हुआ सम्मान
कोटपूतली। श्रीमती पाना देवी मोरीजावाला राजकीय कन्या महाविद्यालय में मेरा युवा भारत (MY Bharat) कोटपूतली-बहरोड़ के तत्वावधान में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्ति के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आठ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के आमुख (ओरिएंटेशन) शिविर का उद्घाटन भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती राधा हंसराज पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग तेजी से नशे की ओर बढ़ रहा है। इसे रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि परिवार, समाज, विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें इससे दूर रखने के निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि देश का युवा नशामुक्त एवं सशक्त बन सके।
विशिष्ट अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.पी. गुर्जर ने कहा कि यदि आज की युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में सकारात्मक संदेश देने का आह्वान किया।
जिला युवा अधिकारी नेहा जादौन ने उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत के संकल्प को दोहराते हुए युवाओं से इस जनजागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.जगराम गुर्जर ने किया।
इस अवसर पर एडवोकेट मनोज चौधरी, युवा जागृति संस्थान के डायरेक्टर गोकुलचंद सैनी, ईलाइट फाउंडेशन के डायरेक्टर भीम सिंह सैनी, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार सिंधु एवं श्रीमती यामिनी यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संयोजक डॉ. अशोक सिंह, युवा जागृति संस्थान के अध्यक्ष ज्ञानचंद सैनी, विपिन शर्मा, हुक्म सिंह, डॉ. नंदलाल, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. रीना यादव, डॉ. नेहा शर्मा, कमलेश यादव, डॉ. मनोज सैनी, डॉ. प्रतिभा पोसवाल, चंद्रप्रभा मीणा तथा प्रोफेसर विशंभर दयाल सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

03/08/2026

यह सिर्फ पौधारोपण नहीं...आगे जो हुआ देखकर आप भी प्रेरित होंगे!

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LokVani Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share