27/08/2025
डीडवाना–कुचामन जिले के नावां विधानसभा क्षेत्र के लालास गांव स्थित बगड़ियों की ढाणी में विवाहिता संगीता की संदेहास्पद परिस्थितियों में मृत्यु के बाद मृतका के पीहर पक्ष और ग्रामीणों ने इसे हत्या बताते हुए चितावा थाने के बाहर न्याय की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया था।
आज लम्बी वार्ता के बाद प्रशासन और संघर्ष समिति के बीच यह सहमति बनी है कि –
1. इस मामले की जांच हेतु विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाएगा।
• SIT को 7 दिनों के भीतर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
• परिवार और बच्चों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
• जांच अधिकारी का चयन संघर्ष समिति की सहमति से होगा।
• यदि प्रकरण में प्रेमिका की भूमिका पाई जाती है तो उसे कल पूछताछ हेतु बुलाया जाएगा और संदेह के दायरे में पाए जाने पर गिरफ्तारी की जाएगी।
2. SIT समय-समय पर अपनी जांच रिपोर्ट संघर्ष समिति को उपलब्ध कराएगी।
3. इस पूरे कांड में जो भी लोग सम्मिलित पाए जाएंगे, कोई भी बख्शा नहीं जाएगा! गवाहों के बयान फिर से दर्ज होंगे!
4. यदि किसी ने मामले को प्रभावित करने की कोशिश की, तो जनता और मैं स्वयं चितावा थाने के गेट बंद नहीं करेंगे बल्कि थाने के अंदर ही बैठेंगे।
मैं जनता का तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने भारी संख्या में यहाँ पहुँचकर न्याय की इस लड़ाई को मजबूती दी। हजारों की तादाद में मौजूद आप सबके सहयोग और एकजुटता से ही यह बड़ा निर्णय संभव हुआ है।सभी जनप्रतिनिधि और हज़ारों जनता का आभार!
– सीकर सांसद
अमरा राम