
23/09/2025
ANTF कुल्लू द्वारा अवैध भांग की खेती करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले कल 22.09.2025 को चौहार वैली के कासला नमक स्थान पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा करीब 3 बीघा निजी भूमि पर अवैध भांग की खेती पाई गई जिसमें करीब 21,178 पौधे पाए गए जिन्हें मौका पर नष्ट किया गया तथा इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस थाना पधर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज़ किया गया। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए *आज दिनांक 23.09.2025* को ANTF की टीम ने मणिकर्ण घटी के शटूना नाला में करीब *4 बीघा वन भूमि पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भांग की अवैध खेती पाई गई जिसमें करीब 40,000 भांग के पौधे पाए गए।* इसी तरह शटूना नाला में ही नाले के दूसरी तरफ भी करीब *5 बीघा वन भूमि पर भांग की अवैध खेती पाई गई जिसमें करीब 60,000 पौधे पाए गए।* जो ANTF कुल्लू की टीम ने बन विभाग के साथ मिलकर उपरोक्त भांग की खेती को मौका पर नष्ट किया। इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दो अभियोग मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना मणिकर्ण में पंजीकृत किए जा रहे है। इस अभियान में ANTF कुल्लू की टीम में निरीक्षक गगन सिंह, SI संजीव कुमार, HC रणधीर, HC विकास ठाकुर, HC राजेश कुमार, आरक्षी संदीप कुमार, आरक्षी विनोद, कुमार,आरक्षी बबन कुमार, आरक्षी अशोक कुमार तथा आरक्षी नितेश कपूर के इलावा बन विभाग से बीट गार्ड कसोल दिकेश कुमार व बीट गार्ड मणिकर्ण अनुज कुमार शामिल रहे हैं। भांग की अवैध खेती के विरुद्ध यह अभियान आगे लगातार जारी है।