01/05/2026
ऐतिहासिक शिरढ़ काहिका 27 मई से
देव आशीर्वाद से आयोजित होने वाला ऐतिहासिक शिरढ़ काहिका 2026 इस वर्ष 27 मई से 3 जून तक धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 27 मई को जागरा से होगा, जबकि 28 मई को नरमेघ यज्ञ (हुलकी), 29 मई को जगनाह री जाँच, 30 मई को कुष्टु काहिका तथा 3 जून को ठुआर मेले का आयोजन किया जाएगा।
मेले के दौरान 29 व 30 मई को कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार ₹31,000 व ट्रॉफी तथा द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 व ट्रॉफी निर्धारित किया गया है, जबकि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को ₹1,500 व मोमेंटो दिया जाएगा।
इसके अलावा 29, 30 मई व 3 जून को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मेला समिति ने सभी खिलाड़ियों से 26 मई तक पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है।
मेले में दुकानों का आवंटन 22 मई को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए देवता काली नाग जी के करदार पुनीत महंत से संपर्क किया जा सकता है।
मेला समिति के प्रधान आदर्श ठाकुर, उप प्रधान नकुल ठाकुर, सचिव गणेश व कोषाध्यक्ष अमित सेन ने क्षेत्रवासियों से आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
देवभूमि कुल्लू के शिरढ़ में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक शिरढ़ काहिका 2026 इस वर्ष 27 मई से 3 जून तक बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
📅 कार्यक्रम विवरण:
* 27 मई — जागरा
* 28 मई — नरमेघ यज्ञ (हुलकी)
* 29 मई — जगनाह री जाँच
* 30 मई — कुष्टु काहिका
* 3 जून — ठुआर मेला
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🏆 खेल प्रतियोगिताएं (29 व 30 मई)
🏐 वॉलीबॉल एवं 🤼 कबड्डी
🥇 प्रथम पुरस्कार — ₹31,000/- + ट्रॉफी
🥈 द्वितीय पुरस्कार — ₹15,000/- + ट्रॉफी
⭐ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी — ₹1,500/- + मोमेंटो
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🎭 सांस्कृतिक कार्यक्रम:
29, 30 मई एवं 3 जून को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📢 महत्वपूर्ण सूचनाएं:
* सभी खेल प्रेमी 26 मई तक अपना पंजीकरण करवाएं।
* मेले में दुकानों का आवंटन 22 मई सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
* दुकानों संबंधी जानकारी हेतु देवता काली नाग जी के करदार
पुनीत महंत से संपर्क करें।
📞 संपर्क नंबर:
* +91 98164 72599
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📞 खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु संपर्क:
* प्रधान: आदर्श ठाकुर — +91 78079 05455
* उप प्रधान: नकुल ठाकुर — +91 78075 45889
* सचिव: गणेश — +91 89884 00091
* कोषाध्यक्ष: अमित सेन — +91 70183 10075
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
यह जानकारी देते हुए मेला समिति के प्रधान आदर्श ठाकुर, उप प्रधान नकुल ठाकुर, सचिव गणेश एवं कोषाध्यक्ष अमित सेन ने सभी क्षेत्रवासियों एवं खेल प्रेमियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।