06/01/2026
अग्निवीरों के पर्मानेंट होने को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि भारतीय सेना में अग्निवीरों की शादी और स्थायी चयन को लेकर नियम साफ कर दिए गए हैं। Indian Army के अनुसार, अग्निवीर भर्ती के समय उम्मीदवार का अविवाहित होना अनिवार्य है। चार साल की सेवा अवधि के दौरान अग्निवीर शादी नहीं कर सकते। यदि कोई अग्निवीर सेवा के बीच विवाह करता है तो उसे योजना से बाहर कर दिया जाएगा। सेना के नियमों के मुताबिक, चार साल की सेवा पूरी होने के बाद अग्निवीरों का मूल्यांकन किया जाएगा। इस प्रक्रिया में प्रदर्शन, अनुशासन, मेडिकल फिटनेस और लिखित परीक्षा को आधार बनाया जाएगा। मूल्यांकन के बाद केवल 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही स्थायी सैनिक के रूप में सेना में शामिल किया जाएगा। सेना का कहना है कि यह नियम प्रशिक्षण और ऑपरेशनल तैयारी को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। यह भी कहा गया है कि बाहर होने के बाद भी अग्निवीर तब तक शादी नहीं कर सकते हैं जब तक कि पर्मानेंट किए जाने का प्रोसेस पूरा नहीं हो जाता है। अगर कोई अग्निवीर शादी करता है तो वो रेगुलर कैडर के लिए अप्लाई नहीं कर सकेगा।