Khabar Aap Tak

Khabar Aap Tak जुड़े खबर आप तक से देखें अपने आसपास की सभी खबरें, अपने आसपास की सभी घटनाओं को हमें बताएं हम दिखाएंगे सभी दर्शकों को, विज्ञापन के लिए संपर्क करें

29/03/2026

प्रतापगढ़। कुंडा कस्बे के फरेदूपुर में प्रेमी से गुस्सा होकर प्रेमिका मोबाइल टावर पर चढ़ गई। आसपास के लोगों ने जब देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी जानकारी मिलने पर कुंडा कोतवाल मनोज पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, और युवती को समझाने में लग गए, लेकिन युवती अपने प्रेमी को बुलाने की मांग करते हुए हंगामा करने लगी। घंटो बाद पुलिस प्रेमी को लेकर आई तब जाकर प्रेमिका नीचे उतरी, पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई।
***aNews

19/03/2026

झांसी की बबीना विधानसभा के युवा ने जीता,अखिलेश यादव का दिल-देखिये वीडियो

14/03/2026

कुंडा प्रतापगढ़। कुंडा में योगीराज देवरहा बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट व राजा भैया यूथ ब्रिगेड के तत्वाधान में आयोजित 101 कन्याओं के सामूहिक विवाह को देखने एवं राजा भैया से मिलने दिल्ली से आया फैन.. ***a Kunwar Raghuraj Pratap Singh " Raja Bhaiya " Jansatta Dal Loktantrik Kailash Nath Ojha Khabar Aap Tak

14/03/2026

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विदेश जाने के बारे में कहते....

09/03/2026

ऊंचाहार में पत्रकार को धमकी का ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप
ऊंचाहार (रायबरेली)। रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र में पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है। महिला से छेड़छाड़ के आरोप से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ऊंचाहार कोतवाली के प्रभारी द्वारा एक पत्रकार को फोन पर कथित रूप से धमकी देने का ऑडियो वायरल हो गया है। ऑडियो सामने आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पत्रकारों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।
जानकारी के मुताबिक नगर के कलवारन टोला में शनिवार को एक विवाद के दौरान एक महिला ने दूसरे समुदाय के दो युवकों पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। घटना से जुड़ी जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर प्रसारित हुई, मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया।
आरोप है कि खबर वायरल होने से नाराज़ होकर ऊंचाहार कोतवाल अजय कुमार राय ने एक पत्रकार को फोन कर फटकार लगाई। वायरल हो रहे ऑडियो में कथित तौर पर कोतवाल यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि
“फालतू का काम मत करो, तुम्हारा बहुत खुरापात चलता है। थाने आओगे तो बताएंगे, ज्यादा पत्रकार मत बनो।”
बातचीत के दौरान कथित रूप से यह भी कहा गया कि
“तुमको जो चाहेंगे वो कर देंगे।”
इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि फिलहाल यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने बताया कि वह परीक्षा ड्यूटी के कारण बाहर हैं, लेकिन वापस लौटने के बाद पूरे प्रकरण की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#रायबरेली #ऊंचाहार

08/03/2026

ब्रेकिंग-न्यूजीलैंड को धूल चटाकर विश्वविजेता बना
भारत🇮🇳🇮🇳

04/03/2026

प्रतापगढ़/कुंडा-Raja Bhaiya ने करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास|Hiraganj|K***a|Pratapgarh ***a

04/03/2026

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं।
#उत्तरप्रदेश

राजा भैया ने किया नहर पटरी सड़क के चौड़ीकरण व उच्चीकरण कार्य का लोकार्पण।प्रतापगढ़। बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में विकास की...
27/02/2026

राजा भैया ने किया नहर पटरी सड़क के चौड़ीकरण व उच्चीकरण कार्य का लोकार्पण।
प्रतापगढ़। बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई जब जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) ने शुक्रवार को नगर पंचायत हीरागंज बाजार स्थित नया पुरवा नहर पुल के समीप 18 किलोमीटर लंबी नहर पटरी सड़क के चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण कार्य का विधि-विधानपूर्वक लोकार्पण किया। - बाबागंज मार्ग के किनारे आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और समर्थक उपस्थित रहे। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत इस परियोजना को शासन से मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह मार्ग क्षेत्र के दर्जनों गांवों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेगा। किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि यह सड़क बाजार और मुख्य संपर्क मार्गों को सीधे जोड़ेगी।लोकार्पण के उपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजा भैया ने कहा कि बाबागंज और कुंडा विधानसभा के अधिकांश हिस्सों को पक्की सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। अब प्राथमिकता सड़कों को उच्च क्षमता और बेहतर गुणवत्ता का बनाना है, ताकि बढ़ते यातायात दबाव को आसानी से संभाला जा सके। उन्होंने कहा कि विकास की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी और शीघ्र ही कुंडा विधानसभा में भी एक अन्य सड़क परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा।उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि विकास कार्यों की सही जानकारी जनता तक पहुंचे, यह सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह (गोपाल भैया) ने भी सभा को संबोधित किया और क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों को जनहित में महत्वपूर्ण बताया। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के.एन. ओझा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष माधुरी पटेल, प्रमुखपति रामजस सरोज, पूर्व प्रमुख हितेश प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख प्रफुल्ल सिंह उर्फ डब्बू सिंह, पूर्व प्रमुख अनुभव यादव, प्रमुख पति बिहार रामचंद्र सरोज, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप शुक्ल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लालमणि मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य दिलीप पाण्डेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रधान विनोद यादव, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व समर्थक मौजूद रहे। ***a

27/02/2026

Jansatta Dal Loktantrik पार्टी के मुखिया व कुंडा विधायक Kunwar Raghuraj Pratap Singh " Raja Bhaiya " ने खराब सड़को को लेकर विधानसभा में उठाया मुद्दा.. ***a Khabar Aap Tak Jansatta Dal Loktantrik

27/02/2026

18 किमी लंबी सड़क चौड़ीकरण का राजा भैया ने किया शिलान्यास।
कुंडा प्रतापगढ़। विकास को नई गति देने वाली बीस किलोमीटर लंबी हीरागंज रजबहा मार्ग का शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ। लगभग पच्चीस करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का शिलान्यास जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक रघुराज राज प्रताप सिंह राजा भैया के कर कमलों द्वारा शुक्रवार को किया गया। यह रोड हीरागंज से कमासिन तक लगभग बीस किलोमीटर दूरी तक रोड बनेगी____
शिलान्यास के बाद पत्रकारों से वार्ता करते राजा भैया
***a #हीरागंज Jansatta Dal Loktantrik Kailash Nath Ojha Khabar Aap Tak

27/02/2026

यूपी प्रतापगढ़__मानिकपुर निवासी राजकुमार अपने परिवार वालों को लेकर सलोन ब्रह्मभोज से रात में वापस घर आ रहा था। जैसे वह मानिकपुर थाना क्षेत्र के लालाबाजार के आसपास पहुंचा था,की रास्ते में होमगार्ड ने धन उगाही के चक्कर में सूनसान जगह पर इनकी गाड़ी रूकवाई। चेकिंग करने की बात करने लगे, जबकि पिकप में घर की महिलाएं बैठी थी। बताया जा रहा है इनकी ड्यूटी नवाबगंज थाने में है। सवाल--क्या रात के अँधेरे में चेकिंग के बहाने वसूली ज़ब इनकी डयूटी नवाबगंज थाने में है तो मानिकपुर क्षेत्र में क्या कर रहे है। बहस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Address

K***a
230204

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabar Aap Tak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share