23/02/2026
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में किसान संगठन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। जिन्हें पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूरी पहले ही बेरिकेडिंग लगाकर रोक लिया गया। यहीं पर किसानों ने महापड़ाव भी शुरू कर दिया है। सोमवार 23 फरवरी को किसानों ने यहां जमकर नारेबाजी की तो अगले तीन दिन तक रात को भी पड़ाव जारी रखने का ऐलान किया। पुलिस ने किसानों को जिंदल चौक पर ही रोक लिया है। जहां पर किसानों ने गद्दे डालकर अपना पड़ाव शुरू कर दिया। इसके बाद किसानों ने यहां हुक्का से लेकर बिस्तरे तक मंगवा लिए तो वहीं खाने के लिए भट्ठियां भी शुरू की गई।