Hempushpa News

  • Home
  • Hempushpa News

Hempushpa News We are a group of social workers who provide real news and information to serve society.

सावधान: दिल्ली में BS 4 डीजल वाहनों पर फिर लगी पाबंदी। न करे  ऐसे वाहनों का दिल्ली NCR में इस्तेमाल
12/11/2025

सावधान: दिल्ली में BS 4 डीजल वाहनों पर फिर लगी पाबंदी। न करे ऐसे वाहनों का दिल्ली NCR में इस्तेमाल

बहुत पुराना है सोंटी में एयरपोर्ट बनने का मामला। आपको क्या लगता है?
25/10/2025

बहुत पुराना है सोंटी में एयरपोर्ट बनने का मामला। आपको क्या लगता है?

14/10/2025

मूर्ख घर बनाते हैं और बुद्धिमान लोग उनमें रहते हैं!

दया शंकर शुक्ल सागर-

लोग लाखों करोड़ों खर्च करके अपना घर बनवाते हैं। लेकिन अक्सर देखा है बहुत शौक से अपने बनाए घर में उस व्यक्ति का रहना नहीं हो पाता जिसने उसे अपने रहने के लिए बनवाया था। इसकी बहुत सारी वजहें हो सकती हैं। शायद इसीलिए अंग्रेजी में कहावत प्रचलित है-“Fools build houses and wise men live in them,” यानी “मूर्ख घर बनाते हैं और बुद्धिमान लोग उनमें रहते हैं।”

खैर अभी इसी प्रसंग में मैं एक पौराणिक कथा पढ़ रहा था, जो मुझे खासी दिलचस्प लगी। सोचा शेयर करुं। भगवान शिव अपनी पत्नी पार्वती के संग कैलास पर्वत पर रहते थे। पार्वती उनसे अक्सर कहती कि देखिए देवता कैसे-कैसे बड़े आलीशान महलों में रहते हैं। और एक हम हैं जो पर्वत-पर्वत भटकते रहते हैं। क्यों न हम अपना कहीं सुंदर-सा घर बनावाएं। लेकिन शिव हर बार इस बात को टाल जाते। कहते-‘हमारे भाग्य में अपना घर नहीं है।’

पार्वती को लगता शिव हर बार ऐसा कह कर बहाना बनाते रहते हैं। ये कैसे संभव है कि दुनिया के भाग्य विधाता का अपना भाग्य कोई और तय करे। एक दिन पार्वती ज़िद पर अड़ गईं। शिव ने भी हार मान ली। शिव ने विश्वकर्मा और कुबेर को इस काम पर लगाया। दोनों ने मिलकर शिव के लिए बहुत मन से सोने की लंका तैयार की। लंका एक शानदार नगरी बनी। ऐसी नगरी की इन्द्र व अन्य देवता भी इसे देखकर जलने लगे।

शिव अपनी पत्नी पार्वती के साथ वहां रहने की तैयारी कर रहे थे। पार्वती शिव को छेड़ने भी लगीं कि आप तो कहते थे कि घर हमारे भाग्य में नहीं। देखिए क्या शानदार नगरी बनी है हमारे लिए। शिव सिर्फ हंस देते।

गृह प्रवेश के पूजन के लिए उस दौर के सबसे ज्ञानी और विख्यात ऋषि विश्रवा को बुलाया गया। ऋषि विश्रवा की कई संतानें थीं जिनमें रावण, कुबेर, कुंभकर्ण, अहिरावण, शूपर्णखा और विभीषण आदि शामिल थे। लेकिन लंका इतनी सुंदर नगरी बन गई कि ऋषि विश्रवा के मन में लोभ आ गया।

गृह प्रवेश पूजन के बाद दक्षिणा देने का समय आया तो ऋषि विश्रवा ने भगवान शिव से लंका को ही मांग लिया। शिव तो जानते ही थे कि अपना घर उनके भाग्य में नहीं है। वह मुस्कुराए और उन्होंने लंका नगरी ऋषि विश्रवा को दे दी। लेकिन बेचारी पार्वती का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उन्होंने ऋषि विश्रवा को श्राप दिया कि न वह लंका में रह पाएंगे न उनका कुल खानदान। उनके कुल का समूल नाश हो जाएगा। और ये लंका भी एक दिन शिव का कोई अवतार जला कर भस्म कर देगा।

पार्वती का इतना गुस्सा और सम्पूर्ण कुल के नाश के शाप से ऋषि विश्रवा घबरा गए। उन्हें लगा की बड़ी भूल हो गई। पर अब करते भी क्या? बहुत माफी मांगने पर पार्वती ने उनके एक पुत्र की जान बक्श दी। वह उनके छोटे पुत्र विभीषण थे।

खैर कहानी कहती है कि दक्षिणा में छल से लंकापुरी लेने के बाद ऋषि विश्रवा ने बहुत भारी मन से अपनी पहली पत्नी देवांगना से हुए अपने पुत्र कुबेर को लंका नगरी का राजा बना दिया। लेकिन इसके बाद से ही उनके घर में कलह शुरू हो गई। ऋषि विश्रवा की दूसरी पत्नी कैकसी के रावण आदि पुत्रों ने कुबेर को राजा मानने से इंकार कर दिया और आपस में लंका नगरी के लिए लड़ने झगड़ने लगे।

लेकिन जल्द कुबेर से लंका हथियाने के बाद रावण लंका का राजा बन गया। पर अभी वह कुछ ही समय लंका में राज कर पाया था कि उसने सीता का हरण कर लिया। फिर जो रामायण हुई वह सबके सामने हैं।

(भड़ास फॉर मीडिया से साभार)

14/10/2025

😮अगर यही सही है तो आप क्या कहेंगे, कमेंट जरूर करें ....

हरियाणा में IPS आत्महत्या मामला, CM के कहने के बावजूद केंद्रीय मंत्री से क्या बोले अधिकारी? जरूर सुनें!

आलू की शुरू हुई बिजाई तो कृषि वैज्ञानिक ने नई किस्मों सहित किसानों को दी तकनीक की  जानकारीआलू की अच्छी फसल के लिए बीज के...
07/10/2025

आलू की शुरू हुई बिजाई तो कृषि वैज्ञानिक ने नई किस्मों सहित किसानों को दी तकनीक की जानकारी
आलू की अच्छी फसल के लिए बीज के चयन में सावधानी जरूरी है : डा. सीबी सिंह
कुरुक्षेत्र, 7 अक्तूबर :
अब आलू फसल की बिजाई शुरू हो चुकी है तो कृषि वैज्ञानिक ने नई किस्मों सहित किसानों को आधुनिक तकनीक की जानकारी दी है। धान की कटाई के चलते किसान लगातार कृषि विशेषज्ञों, कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों से परामर्श मांग रहे हैं। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सीबी सिंह ने बताया कि किसानों ने आलू की फसल के खेत भी तैयार करने शुरू कर दिए हैं। अक्तूबर महीना शुरू चुका है तो आलू की बिजाई शुरू हो रही है। कृषि वैज्ञानिक डा. सीबी सिंह ने कहा कि आलू की फसल को लाभकारी एवं रोग मुक्त करने के लिए निरंतर अनुसंधान भी जारी हैं। अभी हाल ही में कुफरी चिप भारत-1 की नई किस्म से भी किसानों को अवगत करवाया गया है। उन्होंने बताया कि आज भारतीय कृषि में विदेशों से भी बेहतर आलू की किस्में आ चुकी हैं। इन फसलों से अधिक लाभ एवं अच्छी फसल लेने के लिए कुशल कृषि विशेषज्ञों एवं कृषि वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन जरूरी है। डा. सीबी सिंह किसानों को आलु की फसल से जुड़ी विभिन्न जानकारियां विस्तार पूर्वक लगातार देते हैं। उन्होंने किसानों को आलु की फसल में विभिन्न कीट तथा रोगों के बारे में व उनके समाधान के बारे में बताते हुए कहा कि आलू की बिजाई से पूर्व बीज उपचार अवश्य करें। इससे अच्छी फसल एवं रोग मुक्त फसल हो सकती है। डा. सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में तो आलू की ऐसी किस्में है जिन में पानी की बचत के साथ साथ कीटनाशकों एवं उर्वरकों के खर्चों से भी बचा जा सकता है। डा. सिंह के अनुसार आलू की उत्पत्ति करने वाला दक्षिण अमेरिका को माना जाता है, लेकिन भारत को पूरे विश्व में आलू उत्पादक के रूप में दूसरे स्थान पर माना जाता है जबकि चीन पहले नम्बर पर है। डा. सीबी सिंह ने बताया कि आलू एक ऐसी फसल है जिससे प्रति इकाई क्षेत्रफल में अन्य फसलों (गेहूं तथा धान) की अपेक्षा अधिक उत्पादन मिलता है। उन्होंने कहा कि कंद बनने के पहले कुछ अधिक तापक्रम रहने पर फसल की वानस्पतिक वृद्धि अच्छी होती है, लेकिन कंद बनने के समय अधिक तापक्रम होने पर कंद बनना रुक जाता है। आलू के लिए मिट्टी का वीएच मान 5.2 से 6.5 उपयुक्त माना जाता है। डा. सिंह ने बताया कि भूमि एवं भूमि प्रबंधन आलू की फसल विभिन्न प्रकार की भूमि, जिसका पी.एच. मान 5 से 7 के मध्य हो, उगाई जा सकती है, लेकिन बलुई दोमट तथा दोमट उचित जल निकास की भूमि उपयुक्त होती है।

05/10/2025

सावधान: भारी बारिश की संभावना

06-10-2025 को 08:30 IST से 07-10-2025 को 08:30 IST तक चंडीगढ़, अंबाला, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ तूफान, भारी से बहुत भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

05/10/2025

बदलते मौसम से धान किसानों की चिंताएं बड़ी:-

यमुनानगर (अमरीक सिंह) 5 से 8 अक्टूबर तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा । धान कटाई का सीजन चल चुका है और जैसा कि पहले भी बरसात में धान को काफी नुकसान हो चुका है और अब किसानों को यह चिंता सताने लगी है कि फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तेज बरसात और आंधी आने की संभावना जताई जा रही है ,तो नुकसान होने की भी संभावना ज्यादा हो रही है ।फसल को लेकर किसान चिंतित है मौसम विभाग ने 5 से 8 अक्टूबर तक मौसम में हल्की से तेज बरसात और आंधी आने की संभावना जताई है।
कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सी बी सिंह कुरुक्षेत्र ने कहा कि इस समय बरसात किसानों को धान में काफी नुकसान पहुंचा सकती है , इसलिए किसान मौसम विभाग की सूचना के अनुसार ही अपने कार्य करें और मौसम के प्रति सचेत रहें।
शनिवार को दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम रहा वह न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा । आमजन को गर्मी की मार झेलनी पड़ी ।गर्मी से बचने के लिए लोगों ने a c व कुलर का सहारा लिया । वातावरण में 70% उमस रही। वही 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा से भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।

करीब एक साल बाद हरियाणा विधान सभा को मिला विपक्ष का नेताहुड्डा होंगे विपक्ष के नेता, राव नरेंद्र सिंह को बनाया कांग्रेस ...
30/09/2025

करीब एक साल बाद हरियाणा विधान सभा को मिला विपक्ष का नेता
हुड्डा होंगे विपक्ष के नेता, राव नरेंद्र सिंह को बनाया कांग्रेस ने हरियाणा का प्रदेशाध्यक्ष।

कांग्रेस नेतृत्व द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी को नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री श्री राव नरेंद्र सिंह जी को हरियाणा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस में खुशी की लहर है।

एक दशक बाद लौटेगी कुरुक्षेत्र कांग्रेस भवन में रौनक। 29 सितंबर, सोमवार को होगा जिला कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ।लंबे सम...
28/09/2025

एक दशक बाद लौटेगी कुरुक्षेत्र कांग्रेस भवन में रौनक। 29 सितंबर, सोमवार को होगा जिला कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ।
लंबे समय के बाद पूर्व विधायक मेवा सिंह के रूप में मिला कांग्रेस को स्थाई जिलाध्यक्ष।

जगबीर राठी की हरियाणवी फ़िल्म बैंगन को बेस्ट फीचर फ़िल्म अवार्ड रोहतक । महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक युवा...
27/09/2025

जगबीर राठी की हरियाणवी फ़िल्म बैंगन को बेस्ट फीचर फ़िल्म अवार्ड

रोहतक । महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक युवा कल्याण एवं प्रतिष्ठित कवि, अभिनेता डॉ. जगबीर राठी द्वारा लिखित और मुख्य भूमिका अभिनीत फ़िल्म बैंगन को इंडियन इंडिपेंडेंट फ़िल्म फेस्टिवल कोलकाता में सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म का पुरस्कार मिला है।

डॉ. जगबीर राठी ने बताया कि इस फ़िल्म को मयंक डूडी ने निर्देशित किया है। बैंगन एक पारिवारिक हास्य फ़िल्म है जो एक सत्य घटना पर आधारित है। इसे लिखा जगबीर राठी ने और सरल हरियाणवी संवादों से सजाया है मंथन प्रकाश ने।

इस उपलब्धि पर बोलते हुए जगबीर राठी ने बताया कि उनका प्रयास है कि हरियाणवी सिनेमा को एक सार्थक और सम्मानजनक स्थान मिले। इस फ़िल्म में पूजा भारद्वाज, जीतू सिंह, विशाल सैनी ने सहायक भूमिका अदा की हैं। इसके साथ बॉलीवुड फ़िल्मों और टीवी के प्रसिद्ध अभिनेता सागर सैनी ने भी इस फ़िल्म में सार्थक भूमिका निभाई है।

डूसू चुनाव 2025-26:आर्यन मान प्रधान, राहुल झांसला उपप्रधान, कुणाल चौधरी सचिव और दीपिका झा बनी संयुक्त सचिवनई दिल्ली, 19 ...
20/09/2025

डूसू चुनाव 2025-26:
आर्यन मान प्रधान, राहुल झांसला उपप्रधान, कुणाल चौधरी सचिव और दीपिका झा बनी संयुक्त सचिव

नई दिल्ली, 19 सितंबर। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2025-26 की मतगणना शुक्रवार, 19 सितंबर को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। अंतिम परिणामों के अनुसार प्रधान पद के लिए 59882 मतों में से 28841 मत लेकर आर्यन मान विजेता रहे जबकि 12645 मत लेकर जोशलीन नंदिता चौधरी दूसरे स्थान पर रही। उपप्रधान पद के लिए कुल प्राप्त 59869 मतों में से 29339 मत प्राप्त करके राहुल झांसला विजेता रहे जबकि 20547 मत प्राप्त करके गोविंद तंवर दूसरे स्थान पर रहे। सचिव पद पर कुल प्राप्त 59863 मतों में से 23779 मत प्राप्त करके कुणाल चौधरी विजेता रहे जबकि 16117 मत प्राप्त करके कबीर दूसरे स्थान पर रहे। संयुक्त सचिव पद पर डले कुल 59919 मतों में से 21825 मत प्राप्त करके दीपिका झा विजेता रही जबकि 17380 मत प्राप्त करके लवकुश भड़ाना दूसरे स्थान पर रहे।
डूसू चुनाव 2025-26 के लिए नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने बताया कि इस बार प्रधान पद के लिए 9, उपप्रधान पद के लिए 3, सचिव पद के लिए 4 और संयुक्त सचिव पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में थे। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान के लिए प्राप्त कुल 59882 मतों में से अंजलि को कुल 5385, अनुज कुमार को 1028, आर्यन मान को 28841, दिव्यंशु सिंह यादव को 1513, जोशलीन नंदिता चौधरी को 12645, राहुल कुमार को 724, उमांशी को 5522, योगेश मीना को 514 और अभिषेक कुमार 535 मत प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए 3175 विद्यार्थियों ने नोटा को चुना।
उपप्रधान पद के लिए प्राप्त कुल 59869 मतों का विस्तृत विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि गोविंद तंवर को कुल 20547, राहुल झांसला को 29339 और सोहन कुमार को 4163 मत प्राप्त हुए। उप प्रधान पद के लिए नोटा को 5820 मत दिये गए। सचिव पद पर कुल 59863 मत प्राप्त हुए थे जिनमें से अभिनंदना प्रत्याशी को 9535, कबीर को 16117, कुणाल चौधरी को 23779 और मोहित को कुल 3067 मत प्राप्त हुए। 7365 विद्यार्थियों से सचिव पद पर नोटा को मतदान किया। संयुक्त सचिव पद के लिए कुल 59919 मत प्राप्त हुए थे जिनमें से अभिषेक कुमार को कुल 8425, अक्षिता को 3397, अमीलिया अन्न वर्गेश को 1578, दीपिका झा को 21825 और लवकुश भड़ाना 17380 तथा नोटा को 7314 मत प्राप्त हुए।

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hempushpa News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hempushpa News:

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share