Mandeep Kaur page

Mandeep Kaur page आपके शहर की हर खबर जिससे आप हो बेखबर

23/08/2026
बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें रिटायर्ड स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी, बे...
23/08/2026

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें रिटायर्ड स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटी और बेटा शामिल हैं। बांग्लादेशी मीडिया डेली स्टार के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने कजिन ब्रदर्स मुग्धो और सिद्धार्थ को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक घर की छत पर बैठकर याबा नाम की नशीली ड्रग ले रहे थे। परिवार ने उन्हें देख लिया और रोकने की कोशिश की। इसके बाद दोनों ने परिवार की हत्या कर दी।मृतकों की पहचान गणपति चक्रवर्ती (65), पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती (50), बेटी आगमी चक्रवर्ती प्रार्थी (23) और बेटे प्रियम चक्रवर्ती (12) के रूप में हुई है।

यह दोनों व्यक्ति एक महिला से चेन छीन कर भागे हैं डेरा बाजीगर नजदीक गांव सीकरी (नीलोखेड़ी )से इनको पकड़ वाने में मदद करें...
23/08/2026

यह दोनों व्यक्ति एक महिला से चेन छीन कर भागे हैं डेरा बाजीगर नजदीक गांव सीकरी (नीलोखेड़ी )से इनको पकड़ वाने में मदद करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा आप हमारे नंबर पर संपर्क कर सकते हैं 088149 95454

23/08/2026

Celebrating my 8th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

हिसार के एक नेशनल लेवल के तैराक की रोहतक में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह अपने स्कूटर से सोनीपत जा रहा थ...
17/08/2026

हिसार के एक नेशनल लेवल के तैराक की रोहतक में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह अपने स्कूटर से सोनीपत जा रहा था। इसी बीच, एक तेज़ रफ़्तार गाड़ी ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जा रहा है कि मृतक हिसार का रहने वाला था और नेशनल लेवल पर तैराकी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। विश्वजीत नैन नेशनल लेवल का स्विमिंग प्लेयर था।

देशभर में मशहूर मुरथल के ढाबे अब सिर्फ अपने स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि नई टेक्नोलॉजी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। मुरथ...
17/08/2026

देशभर में मशहूर मुरथल के ढाबे अब सिर्फ अपने स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि नई टेक्नोलॉजी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। मुरथल के रेशम ढाबे पर अब इंसान नहीं, बल्कि रोबोट वेटर ग्राहकों की टेबल तक खाना पहुंचा रहा है। रोबोट को खाना सर्व करते देखकर ग्राहक भी हैरान हैं और मोबाइल निकालकर वीडियो और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

🐝 देवास में तिरंगा यात्रा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 40 से 50 लोग घायलदेवास अपडेटेड।जनहित में सूचना।**देवास, मध्य प्र...
17/08/2026

🐝 देवास में तिरंगा यात्रा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 40 से 50 लोग घायल
देवास अपडेटेड।

जनहित में सूचना।

**देवास, मध्य प्रदेश।** स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली जा रही भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक यात्रा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया।

घटना **विजयगंज मंडी थाना क्षेत्र के रालामंडल** की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तिरंगा यात्रा में बाइक और डीजे वाहन के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और अन्य लोग शामिल थे।

बताया गया कि डीजे उपकरण लेकर जा रहा वाहन सड़क किनारे एक पेड़ के पास पहुंचा, जहां मधुमक्खियों का छत्ता था। वाहन के छत्ते से टकराने के बाद मधुमक्खियां भड़क गईं और बड़ी संख्या में लोगों पर टूट पड़ीं। इसके बाद यात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ([NDTV India][1])

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस घटना में करीब **40 से 50 भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों के घायल होने** की सूचना है। घायलों को देवास जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार के लिए ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने घायलों का उपचार किया। ([Univarta][2])

घायलों में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष **अतुल शर्मा** के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि एक व्यक्ति को बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के डंक लगे, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बताई गई। ([NDTV India][1])

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के कई नेता भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। राहत की बात यह है कि अधिकांश घायलों को उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने की जानकारी सामने आई है। ([Live Hindustan][3])

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के उत्साह के बीच हुई इस अप्रत्याशित घटना ने कुछ देर के लिए तिरंगा यात्रा का माहौल बदल दिया। फिलहाल उपलब्ध रिपोर्टों के आधार पर घटना को **मधुमक्खियों के छत्ते के टूटने के बाद हुआ अचानक हमला** बताया गया है।

🙏 **सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।**

#देवास #मध्यप्रदेश #तिरंगा_यात्रा #मधुमक्खी_हमला

 #कमज़ोरी को अपनी  #ताकत कैसे बनाया जाता है, यह राजस्थान के चुरु सुजानगढ़ के इस छोटे से बच्चे ने साबित कर दिखाया! 7वीं क...
17/08/2026

#कमज़ोरी को अपनी #ताकत कैसे बनाया जाता है, यह राजस्थान के चुरु सुजानगढ़ के इस छोटे से बच्चे ने साबित कर दिखाया!

7वीं कक्षा में पढ़ने वाले #आकाश #मेव का चेहरा बाकी बच्चों से थोड़ा अलग था। लोग उन्हें जेम्स कैमरून की फिल्म 'Avatar' के कैरेक्टर जैसा समझकर 'एलियन' कहकर चिढ़ाते थे!

लेकिन इस बच्चे ने हार मानने के बजाय उसी नाम को अपनी पहचान बना लिया!
उसने ' ' नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बनाया और अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों के दिलों में जगह बना ली,और देखते ही देखते इसके लाखों फॉलोअर्स हो गए।
हाल ही में 15 अगस्त वाला इसका वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो गया,स्वतंत्रता दिवस वाले उसके एक वीडियो को इंस्टग्राम पे 171 मिलियन (17 करोड़+) से अधिक बार देखा जा चुका है,लाखों लोग उनके टैलेंट और अंदाज़ के दीवाने हैं!
जिस लुक की वजह से कभी लोग ताने मारते थे, आज वही उसकी सबसे बड़ी पहचान और कामयाबी का जरिया बन चुका है!

बेंगलुरु में जनता दल यानी जेडीएस के नेता द्वारा ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारप...
17/08/2026

बेंगलुरु में जनता दल यानी जेडीएस के नेता द्वारा ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट करने का मामला सामने आया है। ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रोके जाने पर नेता ने सरेआम पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया और उसे लात मारने की कोशिश की। आरोपी की पहचान जेडीएस के प्रदेश महासचिव मंजू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जब यह घटना हुई तब ट्रैफिक पुलिसकर्मी अरुण इलाके में यातायात को नियंत्रित कर रहे थे। इसी दौरान यातायात प्रबंधन के तहत अरुण ने मंजू के वाहन को रुकने का इशारा किया था, जिसके बाद यह पूरा विवाद शुरू हो गया।

Address

Kurukshetra

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mandeep Kaur page posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mandeep Kaur page:

Shortcuts

Share