Anmol khabar

Anmol khabar आपका सेवा हमारा धर्म

गरीब मुस्लिम परिवार का लड़का, जिसका नाम सोल्जर है, गंभीर रूप से बीमार है। उसे ब्रेन हेमरेज हुआ है और इलाज के लिए उसे बें...
04/05/2026

गरीब मुस्लिम परिवार का लड़का, जिसका नाम सोल्जर है, गंभीर रूप से बीमार है। उसे ब्रेन हेमरेज हुआ है और इलाज के लिए उसे बेंगलुरु से गोरखपुर लाना आवश्यक है, जिसमें लगभग ₹85,000 का खर्च आ रहा है।

पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है और उनके पास इलाज के लिए एक भी रुपया नहीं है। ऐसे में उन्हें आप सभी की मदद की सख्त जरूरत है।

आपसे अनुरोध है कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार ₹10, ₹20, ₹50, ₹100, ₹500 या जितना भी संभव हो, सहायता जरूर करें।

आपकी छोटी-सी मदद एक अनमोल जिंदगी बचा सकती है।
कृपया आगे बढ़कर सहयोग करें। 🙏

सम्पर्क 8960282363

फाजिलनगर क्षेत्र के धनौजी कला में भाजपा नेता अजीम आलम लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वह घर-घर जाकर लोगों से सुनीता ...
24/04/2026

फाजिलनगर क्षेत्र के धनौजी कला में भाजपा नेता अजीम आलम लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वह घर-घर जाकर लोगों से सुनीता शाही के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।
अजीम आलम की सक्रियता का असर अब साफ दिखने लगा है, खासकर मुस्लिम समाज में भी सुनीता शाही के प्रति रुझान बढ़ता नजर आ रहा है। इलाके में उनके अभियान से चुनावी माहौल गर्म हो गया है।

23/03/2026

कैसे है आप सभी मित्र 🙏

जल्द ही कुछ नया होगा इस चैनल पर 🙏🙏
23/03/2026

जल्द ही कुछ नया होगा इस चैनल पर 🙏🙏

17/01/2026

नगर पंचायत दुदही में जरूरत मदो को दिया गया कंबल

17/01/2026

दुदही में बड़ा हादसा: फर्नीचर दुकानदार को 11 हजार वोल्ट का करंट, हालत गंभीर ⚡

कुशीनगर जनपद के दुदही थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलक पट्टी चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब फर्नीचर दुकान पर काम कर रहे दुकानदार को 11 हजार वोल्ट हाई टेंशन लाइन का करंट लग गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित का नाम टुनटुन कुशवाहा, निवासी मठिया माफी टोला पदुकाहा, दुदही है। करंट लगने से वे मौके पर ही अर्ध-मृत अवस्था में गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही बलराम कुशवाहा ने तत्काल विद्युत विभाग के JE से संपर्क कर बिजली की आपूर्ति बंद कराई, जिससे बड़ा नुकसान टल सका।

इसके बाद चन्द्र भूषण कुशवाहा ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए घायल को अपने मोटरसाइकिल से CHC दुदही पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं ग्राम प्रधान विजय सिंह ने अपनी गाड़ी से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान एम्बुलेंस के लिए बार-बार फोन किया गया, लेकिन कोई सहायता नहीं मिल सकी, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।

फिलहाल पीड़ित का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
घटना को लेकर क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Address

Kushinagar
274303

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anmol khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share