
04/08/2025
“झारखंड ने आज अपना एक महान सपूत खो दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता श्री शिबू सोरेन जी का निधन केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं है, बल्कि एक विचार, एक संघर्ष और एक आंदोलन की आवाज़ का मौन हो जाना है। उन्होंने पूरी ज़िंदगी आदिवासियों, वंचितों और शोषितों की लड़ाई लड़ी। आज उनका जाना न केवल झारखंड राज्य के लिए अपूर्णनीय क्षति है अपितु देश ने एक महान संघर्षशील नेता भी खोया है श्री सोरेन के निधन पर समस्त झारखंड वासियों एवं परिवार जनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।