G tv Up Bihar News

Website

G tv Up Bihar News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from G tv Up Bihar News, News & Media Website, kushinagar, Kushinagar.

ना पक्ष ना विपक्ष केवल निष्पक्ष / संपादक शक्ति कुमार G TV UP BIHAR NEWS / Mo.No. 8429891001
https://youtube.com/?si=mU19-jCOZcmtT3rM Like और subscribe करें ✍️

28/09/2026

कुशीनगर जनपद के चैनपट्टी खालवा में जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मौके पर पहुंचकर बाढ़ एवं बांध की स्थिति का जायजा लिया

27/09/2026
सर्विस लेन के गड्ढे में फंसा ट्रक, सलेमगढ़ चौराहे पर लगा लंबा जाम.
27/09/2026

सर्विस लेन के गड्ढे में फंसा ट्रक, सलेमगढ़ चौराहे पर लगा लंबा जाम.

ब्रेकिंग न्यूज सलेमगढतरया सुजान में मौसम की मार से बिजली गुल, तमकुहीराज एसडीओ ने शाम तक बिजली बहाल का दिया भरोसा।तरया सु...
27/09/2026

ब्रेकिंग न्यूज सलेमगढ

तरया सुजान में मौसम की मार से बिजली गुल, तमकुहीराज एसडीओ ने शाम तक बिजली बहाल का दिया भरोसा।

तरया सुजान में मौसम की मार से बिजली ठप, बहाली में जुटा विद्युत विभाग।

कुशीनगर। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के तरया सुजान इलाके में खराब मौसम और तेज बारिश के चलते बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिरने तथा पेड़ और डालियां तारों पर गिरने से विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इससे कई फीडरों की आपूर्ति बाधित है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली व्यवस्था को जल्द सामान्य करने के लिए विद्युत विभाग की टीमें युद्धस्तर पर राहत एवं मरम्मत कार्य में जुटी हैं। लाइनमैन और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत करने के साथ बिजली के तारों पर गिरे पेड़ और डालियों को हटाने में लगे हैं।

कुछ फीडरों की आपूर्ति बहाल

विद्युत विभाग के प्रयासों से कुछ फीडरों की बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई है, जबकि अन्य प्रभावित फीडरों पर मरम्मत कार्य लगातार जारी है।

बारिश और खराब मौसम के बीच भी विद्युत कर्मचारी फील्ड में डटे हुए हैं।

तमकुहीराज के एसडीओ ने भरोसा दिया है कि आज शाम तक सभी प्रभावित फीडरों की बिजली आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

विभागीय टीमों के लगातार काम करने से उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

तरया सुजान में बिजली संकट, फीडरों की मरम्मत में युद्धस्तर पर जुटा विभाग✍️

GTV UP BIHAR NEWS

रिपोर्ट शक्ति कुमार
゚viralfbreelsfypシ゚viral

21/09/2026

ब्रेकिंग न्यूज कुशीनगर
संजय चौहान बने कुशीनगर के नए डीएम

📢 GTV UP BIHAR NEWS — सख्त संपादकीय निर्देशसिर्फ खबर भेजना पत्रकारिता की जिम्मेदारी पूरी करना नहीं है।GTV UP BIHAR NEWS ...
21/09/2026

📢 GTV UP BIHAR NEWS — सख्त संपादकीय निर्देश
सिर्फ खबर भेजना पत्रकारिता की जिम्मेदारी पूरी करना नहीं है।
GTV UP BIHAR NEWS की प्रत्येक खबर को बेहतर बनाने, तथ्य व्यवस्थित करने और प्रभावशाली रूप देने में घंटों की मेहनत लगती है। मैं अपने दिन का बड़ा हिस्सा इस प्लेटफॉर्म और अपने पत्रकार साथियों की खबरों को बेहतर बनाने में लगाता हूं।
लेकिन अब काम का तरीका स्पष्ट रहेगा।
जो पत्रकार अपनी खबर प्रकाशित होने के बाद उसे लाइक, कमेंट और शेयर नहीं करते तथा साथी पत्रकारों की खबरों को भी प्रोत्साहित नहीं करते, वे टीम भावना और संगठनात्मक जिम्मेदारी का पालन नहीं कर रहे हैं।
याद रखें—यह केवल खबर भेजने वाला ग्रुप नहीं, बल्कि एक टीम है।
➡️ अपनी खबर को आगे बढ़ाना
➡️ साथी पत्रकारों का उत्साह बढ़ाना
➡️ खबरों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देना
➡️ GTV UP BIHAR NEWS को मजबूत करना
हर पत्रकार की जिम्मेदारी है।
अब केवल खबर भेज देने से जिम्मेदारी पूरी नहीं मानी जाएगी।
जो पत्रकार सक्रिय, सहयोगी और टीम भावना के साथ काम करेंगे, उनकी खबरों को प्राथमिकता के साथ बेहतर बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।
वहीं लगातार निष्क्रिय रहने वाले पत्रकारों की खबरों की प्राथमिकता और संगठन में भूमिका—दोनों पर पुनर्विचार किया जाएगा।
टीम में अधिकार के साथ जिम्मेदारी भी निभानी पड़ती है।
इसे सामान्य सूचना नहीं,
GTV UP BIHAR NEWS का स्पष्ट संपादकीय निर्देश समझें।
साथ चलेंगे तो आगे बढ़ेंगे।
सहयोग करेंगे तो सम्मान और पहचान दोनों बढ़ेंगे।
— शक्ति कुमार
Editor-In-Chief
GTV UP BIHAR NEWS
゚viralfbreelsfypシ゚viral

ब्रेकिंग न्यूज गोपालगंज। ज्वेलर्स को घेरकर लाखों की लूट, फायरिंग से दहला जमुनहा बाजार। चार बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफ क...
19/09/2026

ब्रेकिंग न्यूज गोपालगंज। ज्वेलर्स को घेरकर लाखों की लूट, फायरिंग से दहला जमुनहा बाजार।

चार बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफ को घेरकर किया हमला, ग्रामीणों ने पीछा किया तो फायरिंग कर भागे; एक बाइक मौके पर छोड़ गए अपराधी।

गोपालगंज। कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार में शनिवार की देर शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। बाइक सवार चार बदमाशों ने विष्णु ज्वेलर्स के दुकानदार हरेंद्र वर्मा को रास्ते में घेर लिया और हमला कर उनके पास मौजूद ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बैग में 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण होने की बात सामने आ रही है।
दुकान बंद कर निकले थे, रास्ते में बदमाशों ने घेरा
बताया जाता है कि हरेंद्र वर्मा शनिवार की शाम जमुनहा बाजार स्थित अपनी दुकान बंद करने के बाद आभूषणों को बैग में रखकर बाइक से अपने घर भृंगीचक लौट रहे थे। बाजार से कुछ दूर निकलते ही चार बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनके सिर पर हमला कर दिया और ज्वेलरी से भरा बैग छीन लिया।
हमले में हरेंद्र वर्मा के सिर में गंभीर चोट आई है। उनका स्थानीय निजी क्लिनिक में उपचार कराया जा रहा है।
पीछा करने पर बदमाशों ने की फायरिंग
लूट की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और बदमाशों को पकड़ने के लिए उनका पीछा करने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख अपराधियों ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। अचानक गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बदमाश मौके से भाग निकले।
हालांकि, भागने की जल्दबाजी में अपराधियों की एक बाइक घटनास्थल पर ही छूट गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यही बाइक अब पुलिस के लिए अपराधियों तक पहुंचने में अहम सुराग मानी जा रही है।
लूट की रकम और जेवरात का पूरा ब्योरा जांच के बाद होगा साफ
प्रारंभिक सूचना में लूटे गए आभूषणों की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस और दुकानदार की ओर से लूटे गए जेवरात की वास्तविक कीमत का आधिकारिक आकलन अभी किया जाना बाकी है। हरेंद्र वर्मा के होश में आने और पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद लूटे गए सामान का सही ब्योरा सामने आने की उम्मीद है।
एसपी ने संभाली कमान, अपराधियों की तलाश में छापेमारी
घटना की जानकारी मिलते ही कटेया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी विनय तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास के इलाकों से मिले सुरागों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
एक तरफ लाखों की ज्वेलरी लूट और दूसरी तरफ बदमाशों की फायरिंग से जमुनहा बाजार में दहशत का माहौल है। अब पुलिस की चुनौती लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा करने की है।
゚viralfbreelsfypシ゚viral

भाजपा के नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रणजीत राय ' बड़े' जी का युवा भाजपा नेता शशिकांत मिश्र उर्फ़ भोला जी के ने...
19/09/2026

भाजपा के नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रणजीत राय ' बड़े' जी का युवा भाजपा नेता शशिकांत मिश्र उर्फ़ भोला जी के नेतृत्व में तमकुहीराज में हुआ भव्य स्वागत में उमड़ा जनसैलाब।
रणजीत राय बड़े भईया को 2027 में तमकुहीराज का विधायक बनाना है:
゚viralfbreelsfypシ゚viral

Address

Kushinagar
Kushinagar
274409

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when G tv Up Bihar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share