ATV Darpan

ATV Darpan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ATV Darpan, News & Media Website, Kymore.

जबलपुर में सजा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया सामूहिक योगाभ्यास*जबलपुर/भोपाल...
21/06/2026

जबलपुर में सजा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया सामूहिक योगाभ्यास*
जबलपुर/भोपाल: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश सहित पूरा मध्य प्रदेश योग के रंग में रंगा नजर आया। इस वर्ष राज्य स्तरीय मुख्य व सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम संस्कारधानी जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शामिल हुईं। उनके साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी योगाभ्यास किया और प्रदेशवासियों को स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) रखी गई है। कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम डॉ. यादव ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

*समाचार के मुख्य बिंदु*
* मुख्य आयोजन: जबलपुर का गैरीसन ग्राउंड (राज्य स्तरीय)।
* इस वर्ष की थीम: 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग'।
* विशेष उपस्थिति: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।
* वैश्विक भागीदारी: दुनिया के 210 से अधिक दूतावासों और करीब 2500 स्थानों पर योगाभ्यास। इस वर्ष विश्व स्तर पर करीब 30 से 35 करोड़ लोग इस अभियान से जुड़े।

*योग समस्त मानवता के कल्याण का आधार स्तंभ: राष्ट्रपति मुर्मु*
सामूहिक योगाभ्यास के बाद देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा:
* "योग विश्व समुदाय को हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अमूल्य उपहार है। यह हमारे ऋषियों-मुनियों की हजारों वर्षों की साधना का परिणाम है। योग का शाब्दिक अर्थ 'जोड़ना' है, जो व्यक्ति को स्वयं से, समाज को प्रकृति से और संपूर्ण मानवता को विश्व चेतना से जोड़ता है।"

राष्ट्रपति ने जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को आज की बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि योग इस पद्धति का सबसे सरल, प्रभावी और सुलभ हिस्सा है। उन्होंने इसी महीने अहमदाबाद में आयोजित हुई प्रथम 'वर्ल्ड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप' का भी जिक्र किया और सभी देशवासियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

*30 मिनट का योग लाता है सकारात्मक बदलाव: राज्यपाल*
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने योग को संपूर्ण जीवन को आनंदमयी बनाने की पद्धति बताया। उन्होंने कहा कि रोजाना केवल 20 से 30 मिनट का योगाभ्यास, ध्यान और प्राणायाम हमारे जीवन में प्रभावी और सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे सरल माध्यम है। उन्होंने योग को वैश्विक पटल पर सम्मान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

*पीएम मोदी ने योग को बनाया वैश्विक आंदोलन: सीएम डॉ. यादव*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर यह सुखद संयोग बना है कि देश 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। इस वर्ष राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व पीएम मोदी द्वारा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नगरी कोलकाता से किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा:
"मध्य प्रदेश योगियों की तपोस्थली रही है। योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण ने उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में रहकर ही योग विज्ञान सहित 64 कलाओं और 14 विद्याओं का गहन अध्ययन किया था।"
उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के कोने-कोने को योग से जोड़ने के लिए 'हर घर योग' अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। इसके साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि 21 जून का दिन सूर्य देव की कक्षा परिवर्तन (उत्तरायण से दक्षिणायन की यात्रा) का भी साक्षी है।

*कैमोर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अदाणी फाउंडेशन, कैमोर एवं अमेहटा सीमेंट वर्क्स के तत्वावधान में आयोजित...
21/06/2026

*कैमोर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अदाणी फाउंडेशन, कैमोर एवं अमेहटा सीमेंट वर्क्स के तत्वावधान में आयोजित ‘योग संगम’ में 350 से ज्यादा लोगों ने किया योगाभ्यास*

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को अदाणी फाउंडेशन, कैमोर एवं अमेहटा सीमेंट वर्क्स के तत्वावधान में ‘योग संगम 2026’ का भव्य आयोजन एसीसी जिमखाना टेनिस कोर्ट, कैमोर में किया गया। यह आयोजन भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित योग संगम-2026 के अंतर्गत पंजीकृत था।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही, जिसका उद्देश्य योग को न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य, बल्कि सामाजिक संतुलन एवं सामूहिक जागरूकता का आधार बनाना था।

कैमोर प्लांट में कार्यरत योग प्रशिक्षक श्री रमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रातः 7:00 बजे से आरंभ हुए योग सत्र में 350 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की एवं सभी महत्वपूर्ण आसनों को किया। साथ ही बी.एम.एस. यूनियन के अध्यक्ष श्री अनुराग द्विवेदी ने 7 जरूरी प्रायाणाम का अभ्यास कराया। अदाणी सीमेंट प्रोक्योर्मेंट हेड श्री संजीव वर्मा जी ने योग जागरूकता के साथ ही अपने दैनिक जीवन के लिए जरूरी और स्वास्थ्यवर्धक योगाभ्यास है उनका अभ्यास कराया।

इस आयोजन में कैमोर एवं अमेहटा खेल प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षु, डीएवी एसीसी पब्लिक स्कूल कैमोर व एसीसी हायर सेकेंडरी स्कूल कैमोर के प्राचार्य, शिक्षक व छात्रगण, अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के प्रशिक्षक व प्रशिक्षु, यूनियन के पदाधिकारीगण, अदाणी लेडीज क्लब एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। योगाभ्यास के माध्यम से सभी ने स्वास्थ्य, अनुशासन और मानसिक संतुलन का अनुभव किया।

योग संगम-2026 में अमेहटा प्लांट हेड श्री मोहन सिंह राठौर, क्लस्टर फाइनेंस हैड श्री संजीव वार्ष्णेय, प्रोक्योरमेंट हेड श्री संजीव वर्मा, हेड इंजीनियरिंग श्री शिव दीवांगन, अमेहटा प्लांट एच.आर. हेड श्री नितिन बत्रा, सिविल इंजीनियरिंग हेड श्री आर के मौल्ला, एनवायरनमेंट हेड श्री अरविन्द सिंह, पूर्व यूनियन अध्यक्ष श्री अनिल मौर्य, बी.एम.एस. अध्यक्ष श्री अनुराग द्विवेदी, श्री जी. के. उद्गाता एवं श्री सुधांशु मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही।

यह आयोजन श्रीमती ऐनेट एफ. बिश्वास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। श्री पंकज द्विवेदी द्वारा कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन किया गया। कार्यक्रम के अंत में अमेहटा एच.आर. हेड श्री नितिन बत्रा ने सभी उपस्थित लोगो का आभार प्रदर्शन किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री वीरेंद्र सिंह, श्री एन डी द्विवेदी, श्री मनीष नवैत, अमित सोनी, विशाल पटेल, जितेश विश्वकर्मा, अयोध्या तिवारी, आश्चर्य तिवारी, पारस पटेल, वंदना डेविड, राजा मालवी एवं नरेंद्र चौरसिया की महती भूमिका रही जिनके समर्पण और सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

17/06/2026

दिनांक 17/06/2026*

थाना-कुठला*

*कुठला पुलिस के हत्थे चढ़ी शराब तस्करी की बड़ी खेप, 540 लीटर अवैध शराब एवं बोलेरो वाहन जप्त*

पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने बोलेरो वाहन में 540 लीटर अवैध शराब तस्करी की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 17/06/2026 को थाना कुठला पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान इन्द्रानगर पुल के पास एक सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक MP20CK8589 पुलिस वाहन को देखकर संदिग्ध रूप से तेज गति से गली नंबर 09, सेन मोहल्ला की ओर मुड़ गई। पुलिस को शंका होने पर वाहन का पीछा किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया । पुलिस द्वारा स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में बोलेरो वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के अन्दर रखे 60 कार्टून अवैध शराब बरामद हुए जिसमें 55 कार्टून देशी लाल मशाला एवं 05 कार्टून देशी सफेद शराब पाई गई। प्रत्येक कार्टून में 50-50 पाव शराब भरी हुई थी। विधि अनुसार नमूने पृथक कर शेष शराब को सीलबंद किया गया । बरामद शराब की कुल मात्रा 540 लीटर तथा अनुमानित कीमत लगभग 03 लाख रुपये पाई गई । साथ ही प्रयुक्त बोलेरो वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई। इस प्रकार कुल 13 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जप्त किया गया । वाहन की जांच के दौरान प्राप्त दस्तावेजों एवं पीओएस मशीन से सत्यापन करने पर वाहन शुभम निषाद पिता राजाराम निषाद के नाम पर पंजीबद्ध होना पाया गया । मामले में बोलेरो चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 506/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है तथा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
जप्ती – 55 पेटी लाल मसाला शराब कीमत, 05 पेटी प्लेन देशी शराब कुल 60 पेटी शराब कुल 540 लीटर कीमती लगभग 3,00,000 रुपये, बोलेरो वाहन MP20CK8589 कीमती 10,00,000 रुपये, कुल जप्ती 13,00,000 रुपये
विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, आरक्षक शिशिर पाण्डेय, हर्षुल मिश्रा, विजय राणा एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के प्रमुख बिंदु*- कैबिनेट ने बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओ...
16/06/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के प्रमुख बिंदु*

- कैबिनेट ने बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं और जन-कल्याण से जुड़े प्रस्तावों के लिए कुल 24,200 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी।

- इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की पुनरीक्षित लागत और अतिरिक्त वित्त पोषण के लिए 19,472 करोड़ 29 लाख रुपये मंजूर किए गए।

- प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 के प्रस्ताव पर 5 सदस्यीय मंत्रिमंडलीय उप समिति गठित।

- रीवा, देवास और गुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आउटसोर्स मॉडल से संचालित करने के पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी, इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।

- प्रोजेक्ट टाइगर, प्रोजेक्ट एलिफेंट और 94 गांवों के पुनर्वास के लिए 2,381 करोड़ 15 लाख रुपये स्वीकृत।

- श्रमिक कल्याण योजनाओं, श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और औद्योगिक सुरक्षा के लिए 531 करोड़ 78 लाख रुपये की मंजूरी।

- जनजातीय विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं के लिए 687 करोड़ रुपये स्वीकृत।

- रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने, ककून उत्पादकों, बुनकरों और उद्यमियों की आय बढ़ाने के लिए 639 करोड़ 25 लाख रुपये मंजूर।

- स्थानीय निधि संपरीक्षा (ऑडिट) व्यवस्था और विभागीय परिसंपत्तियों के संधारण के लिए 492 करोड़ 45 लाख रुपये स्वीकृत।

- वन्यजीव संरक्षण के लिए टाइगर रिजर्व, कूनो राष्ट्रीय उद्यान और अन्य संरक्षित क्षेत्रों में हैबिटेट सुधार, सुरक्षा और अधोसंरचना विकास कार्य किए जाएंगे।

- स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए नीति के माध्यम से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, चिकित्सा शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधाओं के विस्तार पर जोर।

- कैबिनेट के निर्णयों से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास, स्वास्थ्य सुविधा विस्तार, रोजगार सृजन और समावेशी विकास को गति मिलेगी।

जिला कटनी (म.प्र.)दिनांक – 16.06.2026*जनसुनवाई में कटनी पुलिस के अधिकारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के ...
16/06/2026

जिला कटनी (म.प्र.)
दिनांक – 16.06.2026

*जनसुनवाई में कटनी पुलिस के अधिकारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

कटनी – मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में आज दिनांक 16 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। इस दौरान शिकायत सुनवाई एवं समाधान हेतु नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया , एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीओपी वि.गढ श्री धीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी अजाक सुश्री शिवा पाठक जनसुनवाई में उपस्थित रहे एवं उन्होंने प्रत्येक आवेदक की समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी एवं को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कुछ प्रकरणों में साइबर संबंधी शिकायतों के प्राप्त होने पर, फरियादियों को शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने एवं साइबर अपराधों से जागरूक रहने की हिदायत भी पुलिस अधिकारियों द्वारा फरियादियों को दी गई। एवं आवश्यक कार्यवाही के निर्देश सायबर सेल को दिये गये।

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों में मुख्यतः पारिवारिक विवाद, आपसी विवाद, पैसों के लेन-देन से संबंधित मामले, पुलिस द्वारा सुनवाई न होने की शिकायतें, भूमि/प्लॉट संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध एवं अन्य पुलिस से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। कुछ समस्याएं अन्य विभागों से संबंधित होने पर, आवेदको को संबंधित विभाग में जाने की समझाइश भी दी गई।

इस अवसर सभी अधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आवेदकों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

कैमोर में जनकल्याण शिविर आयोजित, विकास कार्यों की समीक्षा एवं नवीन निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति* *सांसद श्री वीडी शर...
15/06/2026

कैमोर में जनकल्याण शिविर आयोजित, विकास कार्यों की समीक्षा एवं नवीन निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति*
*सांसद श्री वीडी शर्मा और विधायक श्री पाठक रहे मौजूद*
कटनी।नगर परिषद कैमोर द्वारा म.प्र. शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत जीरो वेस्ट थीम पर जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि की हैसियत से सांसद श्री वीडी शर्मा एवं विजयराघवगढ़ क्षेत्र के विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक मौजूद रहे।
जनकल्याण शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान हितग्राहियों को स्वीकृत राशि के चेक एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान कर अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने का संदेश दिया गया।
*नगर परिषद की बैठक*
शिविर उपरांत सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने नगर के जनप्रतिनिधियों तथा नगर परिषद के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर में पूर्व से संचालित विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही विभिन्न वार्डों में आवश्यक निर्माण कार्यों एवं विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक श्री पाठक द्वारा नगर के समग्र विकास हेतु 32 निर्माण कार्यों के लिए लगभग 5.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई तथा विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान अतिथिगणों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, लाभान्वित हितग्राहियों एवं नगरवासियों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया तथा सामूहिक सहभोज में सहभागिता कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में समय व्यतीत किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पलक नमित ग्रोवर, उपाध्यक्ष श्री संतोष केवट, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मनीष परते, स्वच्छता निरीक्षक श्री पी.आर. सिंह, उपयंत्री श्री हिमांशु गौतम, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, परिषद अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

*मुहर्रम पर्व को लेकर कैमोर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित*🖋️🖋️*शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व ...
13/06/2026

*मुहर्रम पर्व को लेकर कैमोर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित*
🖋️🖋️
*शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील*
🖋️🖋️
*कैमोर* आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कैमोर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विकास गुप्ता,अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी आशीष शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई।
*सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में हुई चर्चा*
बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों,जनप्रतिनिधियों,समाजसेवियों तथा विभिन्न समुदायों विशेषकर मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों एवं पत्रकारों ने भाग लिया।इस दौरान मुहर्रम पर्व के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूसों,यातायात व्यवस्था,सुरक्षा प्रबंध,विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
*थाना प्रभारी ने सहयोग की अपील की*
थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने उपस्थित नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे,अनुशासन और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है,इसलिए सभी नागरिक मिलकर इसे शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं।
*प्रशासन को सहयोग का दिया आश्वासन*
बैठक में उपस्थित नागरिकों एवं सभी समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि कैमोर नगर की सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव की परंपरा को कायम रखते हुए पर्व को गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा।
बैठक के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि,शांति भंग करने के प्रयास अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
🖋️🖋️
*बैठक का मुख्य उद्देश्य मुहर्रम पर्व को शांति, सुरक्षा, सद्भाव और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराना रहा।*

*25 वर्षों की सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समर्पण का अनुपम उदाहरण बना साईं भजन संध्या का आयोजन**नबाब खान के आतिथ्य मे हुआ भव...
06/06/2026

*25 वर्षों की सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समर्पण का अनुपम उदाहरण बना साईं भजन संध्या का आयोजन*

*नबाब खान के आतिथ्य मे हुआ भव्य आयोजन, कौमी एकता का प्रतीक माना गया*

विजयराघवगढ़ कैमोर अमरैयापार कैमोर में साईं सेवा समिति द्वारा आयोजित 25वीं साईं भजन संध्या श्रद्धा भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम बनकर सामने आई। बीते 25 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है। बल्कि समाज को जोड़ने और सेवा भाव को बढ़ावा देने का भी प्रेरणास्रोत है। इस वर्ष आयोजित रजत जयंती समारोह में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। भव्य मंच आकर्षक विद्युत सज्जा और साईं नाम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। देर रात तक चले भजन कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे और साईं बाबा के चरणों में अपनी आस्था अर्पित करते रहे। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कटनी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नवाब खान रहे। अपने संबोधन में उन्होंने साईं सेवा समिति की 25 वर्षों की सतत सेवा यात्रा की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता भाईचारे और मानव सेवा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। इंजीनियर नवाब खान केवल एक जनप्रतिनिधि ही नहीं बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। शिक्षा स्वास्थ्य जरूरतमंदों की सहायता युवाओं के मार्गदर्शन तथा सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की क्षेत्र में व्यापक सराहना होती है। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में उनकी सक्रिय सहभागिता समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने हमेशा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया है। कार्यक्रम का शुभारंभ साईं बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। साईं सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग करने वाले सभी समाजसेवियों प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस विभाग तथा श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। रजत जयंती वर्ष का यह आयोजन भक्ति सेवा और सामाजिक समर्पण की ऐसी अमिट छाप छोड़ गया जिसकी स्मृतियाँ लंबे समय तक श्रद्धालुओं के हृदय में जीवंत रहेंगी।

*शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302*

📅 *दिनांक : 01 जून 26*📍 *जिला कटनी (म.प्र.)**सिंहस्थ महापर्व-2028 के लिए कटनी पुलिस की तैयारियां शुरू, 6 दिवसीय विशेष प्...
01/06/2026

📅 *दिनांक : 01 जून 26*
📍 *जिला कटनी (म.प्र.)*

*सिंहस्थ महापर्व-2028 के लिए कटनी पुलिस की तैयारियां शुरू, 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ*

*डीआईजी जबलपुर रेंज श्री अतुल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ*

वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध सिंहस्थ महापर्व को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कटनी पुलिस द्वारा अभी से व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में दिनांक 01 जून 2026 को जिला मुख्यालय कटनी में पुलिस बल के लिए 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर डीआईजी श्री अतुल सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सिंहस्थ महापर्व विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है, जहां देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे विशाल आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण कर व्यवहारिक दक्षता विकसित करने पर बल दिया।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को सिंहस्थ महापर्व के दौरान आने वाली चुनौतियों एवं व्यवस्थाओं के लिए पहले से तैयार करना है, ताकि बाहर से आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को पुलिस की ओर से सम्मानजनक व्यवहार, त्वरित सहायता एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

यह संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम टी.ओ.टी. (Training of Trainers) मॉडल पर आधारित है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मास्टर ट्रेनर्स आगामी समय में जिले के समस्त पुलिस बल को निर्धारित 6 दिवसीय प्रशिक्षण मॉड्यूल*के अनुसार प्रशिक्षित करेंगे। इसके लिए विस्तृत प्रशिक्षण कैलेंडर, शिक्षण कौशल मॉडल एवं दिशा-निर्देश तैयार किए जा चुके हैं।

*यातायात, आवासीय प्रबंधन एवं सॉफ्ट स्किल्स पर विशेष फोकस*

प्रशिक्षण शिविर के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आवासीय एवं लॉजिस्टिक प्रबंधन, आपदा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया, श्रद्धालुओं से संवाद कौशल, सॉफ्ट स्किल्स, जनसंपर्क तथा सेवा भाव आधारित पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया, यातायात प्रभारी निरीक्षक अनुप सिंह, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, निरीक्षक अखिलेश दाहिया सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारी प्रशिक्षण सत्रों के दौरान मार्गदर्शन एवं मॉनिटरिंग की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सीएम डॉ. यादव ने बहनों को फ्री में बांटी ई-साइकिलें, बोले- वैश्विक संकट में दौर में ईवी सबसे अच्छा विकल्पउज्जैन में महिल...
26/05/2026

सीएम डॉ. यादव ने बहनों को फ्री में बांटी ई-साइकिलें, बोले- वैश्विक संकट में दौर में ईवी सबसे अच्छा विकल्प

उज्जैन में महिला कर्मयोगी बहनों को प्रदेश के मुखिया ने दिया उपहार*
- *सीएसआर फंड के जरिए उज्जैन जिला प्रशासन ने उपलब्ध कराई 40 ई-साइकिलें*
- *भोजशाला में धूमधाम से मनाया गया गंगा दशहरा उत्सव*

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 26 मई को उज्जैन में महिला कर्मयोगी बहनों को नि:शुल्क ई-साइकिलें बांटी। उन्होंने सीएसआर फंड के जरिये महिलाओं को 40 ई-साइकिलें दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। मध्यप्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को गति देने के लिए संकल्पित है। प्रदेश की सभी माताएं-बहनें अपने जीवन में सुख-समृद्धि, आनंद और वैभव प्राप्त करें। दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल से दाम बढ़ रहे हैं। आज महिला कर्मयोगी बहनों को नि:शुल्क मिलीं ई-साइकिलें उन्हें शक्ति प्रदान करेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट के दौर में इलेक्ट्रिक व्हीकल सबसे अच्छे विकल्प हैं। उन्होंने ई-साइकिलें उपलब्ध कराने वाली कंपनी के प्रयास को सराहा और लाभ प्राप्त करने वाली बहनों के बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल संवर्धन की दिशा में लगातार तीसरे वर्ष विकास कार्यों को गति दे रही है। प्रदेश में जल गंगा संरक्षण महाभियान के जरिए गुड़ी पड़वा से लेकर 30 जून तक लगभग 10 हजार करोड़ से अधिक लागत के लगभग 2 लाख से अधिक कार्य किए जा रहे हैं। इनमें नदी, तालाब, पोखर, कुएं, बावड़ियों के जीर्णोद्धार के कार्य किए जा रहे हैं। प्रमुख नदियों के उद्गम स्थलों पर जल संरक्षण के लिए विशेष गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण के कार्यों के लिए मध्यप्रदेश को देश में प्रथम स्थान मिला है। यह प्रदेशवासियों के परिश्रम का फल है।

*भोजशाला के निर्णय का सभी वर्ग के लोगों ने किया सम्मान*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धार स्थित भोजशाला में गंगा दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भोजशाला के संबंध में आए उच्च न्यायालय के फैसले का हिंदू-मुस्लिम सहित सभी वर्ग के लोगों ने सम्मान किया है। पहले अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण और वर्तमान दौर में धार की भोजशाला को लेकर हमारे मतों में भिन्नता हो सकती है, लेकिन न्यायालय का मत सर्वोपरि होता है। राज्य सरकार न्यायालय के निर्णय को सफलतापूर्वक लागू करा रही है।

Address

Kymore
483880

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ATV Darpan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share