29/03/2026
*पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कैम्प कार्यालय पर सुनी मन की बात*
नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कृषक समाज शक्ति केन्द्र के बूथ संख्या 206 पर श्री धर्मादा समिति गौशाला स्थित अपने कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात के 132 वें भाग को सुना |
मन की बात में मोदीजी ने कहा, " *मैं खाड़ी देशों का बेहद आभारी हूँ, जो 1 करोड़ से ज्यादा भारतीयों को हर तरह की मदद दे रहे हैं इसके साथ
मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि सतर्क रहें और अफवाहों में न आएँ सिर्फ सरकार की ओर से मिल रही नियमित जानकारी पर ही भरोसा करें| मुझे पूरा विश्वास है कि जैसे हमने पहले 140 करोड़ देशवासियों की ताकत से हर संकट को पार किया है, वैसे ही इस बार भी हम सब मिलकर विजय हासिल करेंगे / उन्होंने 'जल संचय अभियान' के तहत, देश भर में लगभग 50 लाख आर्टिफिशियल वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाए जाने की बात भी बताई/*
*प्रधानमंत्री जी ने आगे कहा मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि हमारे देश के युवा अब ऐसे स्पोर्ट्स को अपना रहे हैं जो पहले उतने पॉपुलर नहीं थे/*
मन की बात में टी20 विजेता बनने, लगभग सात दशक बाद जम्मू कश्मीर के रणजी चैम्पियन बनने,मछुआरों के आत्मनिर्भर बनने, एक पेड मा के नाम के साथ "पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" के देश के हर कोने में हो रहे असर का जिक्र किया /
इस अवसर पर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजय बाजपेई,वरिष्ठ नेता अशोक सक्सेना, नगर महामंत्री सुधीर अवस्थी, नगर मंत्री धीरज बाजपेई,नामित सभासद गीता विश्वकर्मा, नगर मीडिया प्रभारी विजय मिश्रा, युवा मोर्चा पूर्व नगर अध्यक्ष विजय मिश्रा,नगर महामंत्री हिमांशु सिंह,नगर उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा, बूथ अध्यक्ष रवि प्रजापति,प्रदीप खतौलिया, मनोज बाथम, सोनू त्रिवेदी,काके सहगल,महिला मोर्चा नगर महामंत्री गीता दुबे, नगर उपाध्यक्ष सीमा वर्मा, राजन शुक्ला, जितेन्द्र कुमार, संजीव दीक्षित, नगर मंत्री सुनील शर्मा, नगर कोषाध्यक्ष विमलेश वर्मा, ज्ञानू तिवारीसहित अनेक कार्यकर्त्ता मौजूद रहे /