खबर दृष्टिकोण लखीमपुर up31

खबर दृष्टिकोण लखीमपुर up31 पता ⤵️
रूकुंदीपुर चौराहा
थाना फरधान
जिला लखीमपुर
जनपद खीरी

*सीओ सदर पर पत्रकारों की अनदेखी का आरोप, एसपी को सौंपा गया शिकायत पत्र**फोन नहीं उठाते सीओ सदर! पत्रकारों में नाराजगी, ए...
04/06/2026

*सीओ सदर पर पत्रकारों की अनदेखी का आरोप, एसपी को सौंपा गया शिकायत पत्र*

*फोन नहीं उठाते सीओ सदर! पत्रकारों में नाराजगी, एसपी से लगाई गुहार*

*सुपर फास्ट टाइम्स / शाबान सिद्दीकी*

लखीमपुर खीरी। जिले में सूचना व्यवस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि0) के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर पर पत्रकारों के फोन कॉल रिसीव न करने और संवाद से दूरी बनाए रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा है। पत्रकारों का कहना है कि अपराध, कानून-व्यवस्था और जनहित से जुड़े मामलों में आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने के लिए कई बार संपर्क किया जाता है, लेकिन सीओ सदर का फोन न उठने से न सिर्फ सूचनाओं का प्रवाह प्रभावित हो रहा है, बल्कि प्रशासन की जवाबदेही पर भी सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही संवाद से बचते नजर आएं तो पारदर्शिता की बात बेमानी लगने लगती है। पत्रकारों का कहना है कि कई महत्वपूर्ण घटनाओं में आधिकारिक पक्ष न मिलने से खबरों के प्रकाशन में अनावश्यक विलंब होता है और जनता तक सही एवं प्रमाणिक जानकारी समय पर नहीं पहुंच पाती। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि0) के जिला अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है, लेकिन यदि अधिकारियों के दरवाजे संवाद के लिए बंद हो जाएं तो यह व्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा सकता। पत्रकार संगठन ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि पत्रकारों को सूचनाएं प्राप्त करने में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। अब सवाल यह है कि क्या पत्रकारों की इस शिकायत पर प्रशासन कोई ठोस कदम उठाएगा या फिर संवादहीनता का यह मुद्दा यूं ही चर्चा का विषय बना रहेगा।

*धौरहरा पुलिस की तत्परता से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार**सुपर फास्ट टाइम्स / शाबान सिद्दीकी*लखीमपुर ...
04/06/2026

*धौरहरा पुलिस की तत्परता से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार*

*सुपर फास्ट टाइम्स / शाबान सिद्दीकी*

लखीमपुर खीरी । जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धौरहरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 252/2026 से संबंधित आरोपी सारिफ (22 वर्ष) निवासी लालापुरवा/सरोजनी नगर, कोतवाली धौरहरा को बसंतापुर मार्ग स्थित ईदगाह के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध धारा 87/137(2)/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया। इस सराहनीय कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक विरेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल शोभित कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। अपराधियों के खिलाफ लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई से स्पष्ट है कि जनपद पुलिस अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।

02/06/2026

ब्रेकिंग न्यूज़....
ग्राम पंचायतों में कार्यकाल खत्म होने से पहले हुए भारी भुगतान जांच के घेरे में, *सीडीओ अभिषेक कुमार ने कसा शिकंजा*

• संसारपुर ग्राम पंचायत में हुए भुगतान की जांच में वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं।

• सीडीओ को मरम्मत कार्यों एवं निर्माण में मिली गड़बड़ी, *सचिव राकेश कुमार निलंबित*।

• कार्य में प्रयुक्त सामग्री के *नमूने जांच को भेजे प्रयोगशाला*।

• भुगतान और निर्माण कार्यों की विस्तृत जांच को *विशेष तकनीकी टीम गठित*।

• सीडीओ अभिषेक कुमार की दो टूक, जहां मिली गड़बड़ी, वहां होगी रिकवरी, कठोर कार्यवाही।

*अयोध्या की डायल 112 टकाराई ट्रेलर से, पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल*अयोध्या से रायबरेली जाने वाले नेशनल हाइवे पर मऊशिवा...
02/06/2026

*अयोध्या की डायल 112 टकाराई ट्रेलर से, पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल*

अयोध्या से रायबरेली जाने वाले नेशनल हाइवे पर मऊशिवाला गद्दोपुर मोड़ के पास हुआ बड़ा हादसा, डायल 112 की बोलेरो टकराई टेलर से, डायल 112 बोलेरो के उड़े परखच्चे, डायल 112 चलाने वाले पुलिस कर्मी की हालत गंभीर, अनन-फानन पुलिस कर्मी को कराया गया मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर मे भर्ती, थाना कैंट अयोध्या के अंतर्गत मौउशिवाला गद्दोपुर मोड़ के पास का ममला।

02/06/2026

*सिर्फ दो सेकंड की जल्दबाजी ने एक मां और उसके मासूम बच्चे की जान ले ली।😭😭*

ट्रेन के सामने जल्दबाजी में की गई एक छोटी सी गलती पल भर में दर्दनाक हादसे में बदल गई,

जिंदगी अनमोल है, इसलिए कभी भी ऐसी जल्दबाजी न करें जो सब कुछ छीन ले।

अलीगढ़ जिले में भीड़ द्वारा एक दरोगा की पिटाई का वीडियो सामने आया है। जहां सासनी गेट इलाके में अहिल्याबाई होल्कर मेले के ...
02/06/2026

अलीगढ़ जिले में भीड़ द्वारा एक दरोगा की पिटाई का वीडियो सामने आया है। जहां सासनी गेट इलाके में अहिल्याबाई होल्कर मेले के दौरान लोगो का उत्साह हुड़दंग में बदल गया। इस दौरान ट्रैक्टर और बाइक से खतरनाक स्टंट कर रहे युवकों को रोकना सासनी गेट थाने में तैनात दरोगा को महंगा पड़ गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश में जुटी पुलिस पर ही भीड़ ने हमला बोल दिया और दरोगा की सरेआम पिटाई कर दी गई। इस मारपीट की घटना में दरोगा घायल हो गया। जिससे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

UP: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग के विवाद में महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी।पुलिस के अनुसार, पति के ग...
01/06/2026

UP: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग के विवाद में महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, पति के गुजरात से लौटने के बाद प्रेमी महिला पर मिलने का दबाव बना रहा था और कथित तौर पर फोटो-वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। इसके बाद महिला और उसके पति ने मिलकर प्रेमी को घर बुलाया, उसकी हत्या कर दी और शव को ग्राइंडर से काटकर कई टुकड़ों में कर दिया। बाद में शव के हिस्सों को बोरों में भरकर ठिकाने लगाने और कुछ हिस्सों को जलाने की भी कोशिश की गई।

गुमशुदगी की जांच के दौरान कॉल डिटेल से पुलिस महिला तक पहुंची। पूछताछ में दोनों के मोबाइल की यूट्यूब हिस्ट्री में हत्या और उसकी सजा से जुड़े सर्च भी मिले। सख्ती से पूछताछ में पति-पत्नी ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

01/06/2026

लखीमपुर खीरी जिले की सीएचसी पलिया अधीक्षक का विवादित बयान: "पत्रकारों के मुंह पर गोली मारूंगा" कारण पूछने पर मुंह चुराके भागते दिखे पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक भरत सिंह

वीडियो वायरल

Address

Rukundipur Chauraha
Lakhimpur
262701

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when खबर दृष्टिकोण लखीमपुर up31 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category