Darshan Bharat News

Darshan Bharat News Darshan Bharat News:" Lakhisarai" Bihar..
अंदाजे बयां बेवाक;निर्भीक & निष्पक्ष रिपोर्टिंग ...
पेज फॉलो, खबर लाइक & शेयर जरूर करें...
"जय हिन्द" जय बिहार

Reg no - Udyam-BR-19-0002608

 #लखीसराय में सड़क सुरक्षा पर सख्ती : DAV मोड़ से बाईपास टोल तक चला हेलमेट जांच अभियान, 31 गाड़ियों से वसूला गया ₹91,500...
05/10/2026

#लखीसराय में सड़क सुरक्षा पर सख्ती : DAV मोड़ से बाईपास टोल तक चला हेलमेट जांच अभियान, 31 गाड़ियों से वसूला गया ₹91,500 जुर्माना*

*सब-हेडलाइन:
परिवहन विभाग के निर्देश पर 200 वाहनों की जांच, बिना हेलमेट-ओवरलोडिंग और कागजात फेल वालों पर कार्रवाई

---

*लखीसराय।

जिला जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 05 अक्टूबर 2026 के अनुसार परिवहन विभाग के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज डी.ए.वी. मोड़ से बाईपास टोल तक विशेष हेलमेट जाँच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान लगभग 200 वाहनों की जाँच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 31 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए कुल ₹91,500/- का जुर्माना वसूल किया गया।

अभियान के दौरान हेलमेट के नियमित उपयोग, निर्धारित गति सीमा एवं अन्य यातायात नियमों के पालन के संबंध में वाहन चालकों को जागरूक किया गया। साथ ही ओवरलोडिंग की जाँच की गई तथा बड़े वाहनों के आवश्यक कागजात एवं वैध दस्तावेजों की भी जाँच की गई।

 #लखीसराय नगर परिषद : टैक्स दरोगा पर रिश्वत लेने का आरोप निकला बेबुनियाद, जांच में नहीं मिला कोई सबूत*सब-हेडलाइन:*डी० आर...
04/10/2026

#लखीसराय नगर परिषद : टैक्स दरोगा पर रिश्वत लेने का आरोप निकला बेबुनियाद, जांच में नहीं मिला कोई सबूत

*सब-हेडलाइन:*
डी० आरपी० दास ने लगाया था आरोप, प्रभारी प्रधान सहायक और नप के जांच में आरोप सही प्रतीत नहीं होना पाया गया

---

*लखीसराय।

नगर परिषद लखीसराय के प्रभारी टैक्स दरोगा *श्री वीरेन्द्र कुमार* पर नगर के *डॉ० आरपी० दास* द्वारा रिश्वत मांगने एवं रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था।

कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यालय पत्रांक- *2256 दिनांक-01.09.2026* के आलोक में मामले की जांच की गई।

जांच प्रतिवेदन में कहा गया है कि स्थलीय जांच के दौरान डॉ० आरपी० दास के प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी का फुटेज मांगा गया, जो कि उनके द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया। उनके द्वारा बताया गया कि कैमरा का रिकॉर्डिंग नहीं है। रिश्वत देने संबंधी अन्य कोई ठोस प्रमाण मांगा गया, तो वो भी नहीं प्रस्तुत कर सके।

उनके द्वारा मौखिक एवं उनके सहयोगी कर्मी के द्वारा बताया गया कि श्री वीरेन्द्र कुमार प्रभारी टैक्स दरोगा को रिश्वत दिया गया है। डॉ० आरपी० दास एवं उनके सहयोगी कर्मी द्वारा बताया गया कि हमलोग और वीरेन्द्र कुमार पूर्व से परिचित हैं।

#जांच में बड़ा खुलासा -*

श्री आरबीदास द्वारा लगाए गए आरोप के समर्थन में ठोस प्रमाण जांच के दौरान प्रस्तुत नहीं किया गया। जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट लिखा है कि जांच के द्वारा लगाए गए आरोप सही प्रतीत नहीं होता है।

अतः उपरोक्त वर्णित तथ्यों के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई हेतु जांच रिपोर्ट समर्पित कर दी गई है। जिस पर प्रभारी प्रधान सहायक, नगर परिषद लखीसराय और एक अन्य पदाधिकारी का हस्ताक्षर दिनांक 02/09/26 को किया गया है।

#दूसरा पत्र -*

वहीं नगर परिषद के ही एक अन्य पत्रांक- *2326, दिनांक 09/09/2026* में माननीय डॉ० आर० पी० दास (बी०एम०एस० चिकित्सक), पिता-श्री बमबम प्रसाद दास, पता- वार्ड नं०-12, पुरानी बाजार, चित्ररंजन रोड, वार्ड नं०-12, लखीसराय को उनके भवन की स्वीकृति के संबंध में नोटिस दिया गया है।

पत्र में कहा गया है कि आपका भवन नगर परिषद लखीसराय क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं०-12 में निर्मित है। नगर परिषद लखीसराय से नक्शा स्वीकृति कराया गया है या नहीं? इस संबंध में अपना प्रतिवेदन अभिलेखादि के समक्ष समर्पित करें, तथा 2 दिनों के अंदर स्वीकृत नक्शा की छायाप्रति कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

 #सूर्यगढ़ा : मापी के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, पीड़ित ने फिर लगाया CO ऑफिस का चक्कर - 5 अक्टूबर को पुलिस बल के साथ हटेग...
04/10/2026

#सूर्यगढ़ा : मापी के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, पीड़ित ने फिर लगाया CO ऑफिस का चक्कर - 5 अक्टूबर को पुलिस बल के साथ हटेगा झोपड़ी-बथान*

*सब-हेडलाइन:*
पटेलपुर के राजकपूर भाई पटेल की जमीन पर राजकुमार यादव पर कब्जा का आरोप, अंचल अधिकारी ने SDM से मांगी दंडाधिकारी और पुलिस बल

---

*सूर्यगढ़ा / लखीसराय।

सूर्यगढ़ा अंचल के पटेलपुर मौजा में जमीन विवाद का मामला एक बार फिर गरमाया है।

*कार्यालय अंचल अधिकारी, सूर्यगढ़ा* के पत्रांक - *1631, दिनांक 05.08.26* से प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी *श्री राजकपूर भाई पटेल, पिता- स्व० सीताराम महतो, ग्राम-पटेलपुर, थाना व पोस्ट- सूर्यगढ़ा, जिला-लखीसराय* ने अपनी जमीन को लेकर परिवाद पत्र दिया था।

परिवाद पत्र में वर्णित तथ्यों का अवलोकन किया गया। परिवादी का मामला मौजा शेरपुर थाना सं०-20 खाता सं०-07 खेसरा सं०-07 रकवा 0-88डी० भूमि से संबंधित है। परिवादी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, लखीसराय के पत्रांक-420/गो०, दिनांक-15.04.2023 के आदेशानुसार मापी कार्य अनुपालन हेतु अनुरोध किया गया था।

भवदीय पत्रांक-924/सा०, दिनांक-24.08.2024 एवं भवदीय ज्ञापांक-632/गो०, दिनांक-14.07.2026 के आलोक में तथा अपर समाहर्ता, लखीसराय का पत्रांक-1215/रा०, दिनांक-16.09.2025 एवं दिनांक-15.12.2025 को माननीय उप मुख्यमंत्री-सह-राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बिहार सरकार द्वारा के०आर०के० मैदान लखीसराय में आयोजित भूमि सुधार जन कल्याण संवाद के माध्यम से जन शिकायत पोर्टल पर प्राप्त आवेदन के आलोक में परिवादी द्वारा मापी आवेदन करने के उपरांत प्रस्तुत भूमि का भवदीय आदेश ज्ञापांक-632/गो०, दिनांक-14.07.2026 से प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस बल, परिवादी एवं अन्य ग्रामीण की उपस्थिति में संयुक्त अंचल अमीन से मापी करा दिया गया है।

#मापी के बाद फिर अतिक्रमण*

परिवादी द्वारा पुनः आवेदन दिया गया है कि मापी उपरांत उनके जमीन पर *राजकुमार यादव पे०-अशर्फी यादव साकिन-कटहरा, थाना-सूर्यगढ़ा, जिला-लखीसराय का अवैध रूप से झोपड़ी एवं बथान पाया गया है।* परिवादी द्वारा अवैध रूप से दिये गये झोपड़ी एवं बथान को हटाने हेतु पुलिस बल एवं दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया है।

अतः उपरोक्त के आलोक में एवं परिवादी के अनुरोधानुसार उनके भूमि में दिये झोपड़ी एवं बथान को हटाने हेतु विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु *दिनांक-05.10.2026 को दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने की अग्रेतर कार्रवाई* की जा सकती है।

इस संबंध में अंचल अधिकारी, सूर्यगढ़ा ने अनुमंडल पदाधिकारी, लखीसराय को सादर सूचनार्थ पत्र समर्पित किया है।

04/10/2026

आखिर लखीसराय की सोई जनता कब जागेगी..? क्या बायपास चालू होने का सपना रह जाएगा अधूरा ..?
District Administration, Lakhisarai
Darshan Bharat News
Rajiv Ranjan Singh Lalan Singh
Lakhisarai Police
#बिहार #सरकार

लखीसराय : युवाओं के लिए खुशखबरी ! सरकार दे रही है फ्री Tool Kit और Study Kit, 3 लाख से कम आय वालों को मिलेगा लाभ - जिला ...
03/10/2026

लखीसराय : युवाओं के लिए खुशखबरी ! सरकार दे रही है फ्री Tool Kit और Study Kit, 3 लाख से कम आय वालों को मिलेगा लाभ - जिला नियोजनालय ने जारी किया पत्र

*सब-हेड
http://www.det.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, कम से कम 6 माह पुराना निबंधन जरूरी

---

*लखीसराय।

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार पटना के अंतर्गत जिला नियोजनालय, लखीसराय द्वारा संचालित *"नियोजन-सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम"* के तहत बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी योजना की शुरुआत की गई है।

जिला नियोजन पदाधिकारी, लखीसराय द्वारा जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी को भेजे पत्रांक :- *511, दिनांक 3/10/2026* में बताया गया है कि कमजोर आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को *"स्टडी किट"* के माध्यम से परीक्षा से संबंधित पुस्तक-पुस्तिकाएं और स्वरोजगार हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को *"टूल किट"* के माध्यम से संबंधित ट्रेड में औजार उपलब्ध कराने हेतु *"नियोजन सेवा का विस्तार"* योजना के तहत *बिहार रोजगार सेतु (www.det.bihar.gov.in)* पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगा जा रहा है।

*पात्रता संबंधी विवरण
क्र.सं. टूल किट हेतु पात्रता स्टडी किट हेतु पात्रता
1. कम से कम छ: माह पूर्व का नियोजनालयों में निबंधन। कम से कम छ: माह पूर्व का नियोजनालयों में निबंधन।

2. स्वरोजगार हेतु संबंधित ट्रेड Electrician/Electronic/Fitter/Mobile Repair/Plumber/Beautician/Home Appliances Repair/Sewing Machine Operator इत्यादि में मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 3 माह का प्रशिक्षण प्राप्त। RSETI, जन शिक्षण संस्थान, PMKY, DDUGKY इत्यादि मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा (तीन माह से कम) का प्रशिक्षण प्राप्त एवं पूर्व से कार्य/ट्रेड में निपुण RPL (Recognition of Prior Learning) के तहत नियमानुसार निर्गत प्रमाण-पत्र प्राप्त युवा भी योजना हेतु आवेदन करने के पात्र होंगे। UPSC/BPSC/अन्य लोक सेवा आयोग/SSC/Railway/Banking/NET/JRF/शिक्षक पात्रता परीक्षा इत्यादि परीक्षा से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा।

3. बिहार राज्य के निवासी। बिहार राज्य के निवासी।
4. उम्र सीमा- 18-40 वर्ष। उम्र संबंधित परीक्षा के मापदंड के अनुरूप।

5. वार्षिक पारिवारिक आय अधिकतम 3,00,000/- मात्र हो। वार्षिक पारिवारिक आय अधिकतम 3,00,000/- मात्र हो।

6. लाभुकों के चयन में दिव्यांगजन, Transgender, अनुसूचित जाति/जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा एवं महिला वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी। लाभुकों के चयन में दिव्यांगजन, Transgender, अनुसूचित जाति/जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा एवं महिला वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी।

#अन्य महत्वपूर्ण शर्तें
- लाभुकों के चयन में नियोजनालय में कराये गये निबंधन की वरीयता को प्राथमिकता दी जायेगी।
- अभ्यर्थियों को टूल किट एवं स्टडी किट योजना में से कोई एक ही योजना का लाभ दिया जायेगा। साथ ही पूर्व में टूल किट एवं स्टडी किट योजना का लाभ ले चुके लाभुक इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
- पात्रताधारक योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल पर वांछित प्रमाण पत्रों/दस्तावेजों तथा पासपोर्ट साइज फोटो को स्कैन कर (अधिकतम फाईल साईज 200 केबी 0) अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।

- आवेदकों का चयन विभागीय निदेशानुसार उप निदेशक (नियोजन), भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर के अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जायेगा।
- अभ्यर्थी जिस जिले के स्थायी निवासी हैं, उस जिले के नियोजनालय से ही अपना किट प्राप्त कर सकेंगे।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने जनहित में उक्त योजनाओं का विभिन्न मीडिया द्वारा वृहद प्रचार-प्रसार करने की अपील की है ताकि वांछित एवं योग्य अभ्यर्थियों को सरकार की इस हितकारी योजना का लाभ मिल सके।

लखीसराय : दुर्गा पूजा से पहले फायर विभाग अलर्ट, बड़े-बड़े पंडालों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी - फायर अफसर ने ...
03/10/2026

लखीसराय : दुर्गा पूजा से पहले फायर विभाग अलर्ट, बड़े-बड़े पंडालों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी - फायर अफसर ने जारी की गाइडलाइन

क्या करें - क्या न करें ? की सूची जारी, उल्लंघन होने पर तत्काल 101/112 डायल करने की अपील

---

*लखीसराय।

दुर्गा पूजा 2026 के अवसर पर लखीसराय जिलान्तर्गत बड़े-बड़े अस्थायी पूजा पंडालों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पूजा पंडालों में विद्युत सजावट, आतिशबाजी, विद्युत वायरिंग, ज्वलनशील सजावटी सामग्री आदि के कारण अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता एवं समुचित अग्निशमन व्यवस्था आवश्यक है।

इसी को लेकर *बिहार अग्निशमन सेवा, लखीसराय* के कार्यालय अनुमंडल अग्निशामालय, लखीसराय द्वारा एक एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें पंडाल निर्माण के समय अग्नि निवारण एवं अग्नि सुरक्षा हेतु ध्यान देने योग्य बातों को लेकर *"क्या करें - क्या न करें"* के प्रति सचेत किया गया है। साथ ही दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित करने की अपील की गई है।

*अग्नि सुरक्षा हेतु ध्यान देने योग्य बातें -*

#क्या करें :-*
- पंडाल निर्माण पंडाल हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो आई.एस. 8758-1993 के अनुरूप ही बनायें।
- फायर रिटार्डेंट सॉल्यूशन में उपचारित किया हुआ सूती कपड़े का पंडाल बनाया जाए।
- अग्नि निवारक यंत्र हेतु सामग्री की मात्रा का अनुपात - I. अमोनियम सल्फेट - 4 भाग (किलो में), II. अमोनियम कार्बोनेट - 2 भाग, III. बोरेक्स - 1 भाग, IV. बोरिक एसिड - 1 भाग, V. स्टार्च - 2 भाग, VI. पानी - 36 भाग (लीटर में)
- पंडाल के प्रत्येक 100 वर्ग मीटर स्थान पर अग्निशामक यंत्र एवं सीओ टू (CO2) टंकी का अवश्य रखाव।
- पंडाल का निर्माण रेलवे लाईन, विद्युत सब-स्टेशन, चिमनी या भट्ठे से कम से कम 15 मीटर की दूरी पर हो।
- पंडाल के चारों तरफ 4-5 मीटर खुला स्थान अवश्य रखें।
- पंडाल में कम से कम तीन द्वार रखें - एक सामने दो पीछे में।
- निकास पंडाल के लिए अलग से पर्याप्त चौड़ाई वाले रास्ते बनाये जाएं।
- बिजली की तार को अच्छे से टेपिंग करें।
- सभी तारों को दो बिजली के तार पीवीसी पाइप में सुरक्षित जाएं।
- बिजली कट जाने पर Sparkless लालटेन का प्रयोग करें।
- पंडाल में पानी का भंडारण, बाल्टी, दिशा आदि सामान्य स्थान पर सुरक्षित स्थान पर जलाएं।
- अगरबत्ती / आरती / बल्ब / दीयों को एक धातु की ट्रे पर जलाएं।
- ज्वलनशील पदार्थों को पंडाल से 200 फीट की दूरी पर बनाया व रखा जाए।
- हवन कुण्ड को पास 04 (1000 लीटर) बड़े ड्रम पानी बाल्टी एवं मग के साथ अवश्य रखें।
- स्थानीय अग्निशमन केन्द्र का टेलीफोन नम्बर जन-जगह अवश्य प्रदर्शित करें।
- रथन दहन जैसी जगह की जांच पड़ताल पर पर्याप्त लगाएं। उसके लिए एक सुरक्षा घेरा बनाया जाए।

#क्या न करें :-*
- पंडाल 03 मीटर से कम ऊंचाई का न लगाएं।
- पंडाल बनाने में सिंथेटिक सामग्री से बने कपड़े या रस्सी का प्रयोग न करें।
- पंडाल बिजली की लाईन के नीचे किसी भी दशा में न लगायें।
- किसी भी स्थिति में बिजली तार को खुला न रखें।
- किसी भी स्थिति में लाइट हेतु मोमबत्ती, दिया आदि को प्रयोग न करें।
- हीलियम लाइट का प्रयोग पंडाल के अंदर न करें।
- पंडाल परिसर में धूम्रपान न करें।
- पंडाल के अन्दर हवन कुण्ड का प्रयोग न करें। यदि अति आवश्यक हो तो पंडाल से बाहर एवं खुले सुरक्षित स्थान पर किया जाए।

विभाग ने कहा है कि *"अग्निकांड होने पर तत्काल 101 / 112 डायल करें"*

 #मंडल कारा पहुंचे लखीसराय DM, बंदियों से बोले - अंडमान के काला पानी से बेहतर है यहां, सुधर कर बनो मुख्यधारा का हिस्सा #...
03/10/2026

#मंडल कारा पहुंचे लखीसराय DM, बंदियों से बोले - अंडमान के काला पानी से बेहतर है यहां, सुधर कर बनो मुख्यधारा का हिस्सा

#लखीसराय जेल में DM का बंदी दरबार : कैदियों ने बताई RO-पानी-वकील की समस्या, DM ने कहा - हर 2 महीने पर लगेगा दरबार*

जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार ने शनिवार को मंडल कारा, लखीसराय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान DM कारा परिसर में आयोजित बंदी दरबार में शामिल हुए और बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और कारा में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

DM ने कहा कि मंडल कारा में प्रत्येक दो माह में नियमित रूप से बंदी दरबार का आयोजन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जेल का निरीक्षण करने की इच्छा थी, आज आकर कारा प्रशासन के कार्यों को देखने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने अंडमान-निकोबार और काला पानी जेल के अपने अनुभव भी साझा किए।

DM ने कहा कि बंदियों के मानवीय, संवैधानिक और कानूनी अधिकारों का संरक्षण जरूरी है। बंदियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षा, खेल, योग, चित्रकला और अन्य रचनात्मक गतिविधियां जरूरी हैं। उन्होंने बंदी दरबार को सराहनीय पहल बताते हुए इसे जारी रखने और लगातार सुधार करने का निर्देश दिया।

बंदी कल्याण पदाधिकारी श्री आलोक कुमार सिंह ने बताया कि बंदियों के दिन की शुरुआत योग से होती है। दोपहर में चित्रकला, खेल, संगीत और अन्य गतिविधियां होती हैं। कानूनी सहायता के लिए लीगल एड क्लीनिक और 24x7 पीएलवी की व्यवस्था है। युवा और किशोर बंदियों के लिए कारा पाठशाला चल रही है, जहां शिक्षक पढ़ाते हैं। NIOS से 10वीं और IGNOU से 12वीं व उच्च शिक्षा के लिए नामांकन की सुविधा है। पात्र बंदियों को सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन भी मिल रही है।

कारा में कैंटीन, चिकित्सकीय जांच, विशेष आहार और जरूरत पर बड़े अस्पताल में रेफर करने की व्यवस्था है। एक बंदी को बेहतर इलाज के लिए PMCH भेजने की जानकारी भी दी गई।

बंदियों ने DM के सामने पेयजल, चापाकल की कमी, RO खराबी, रोजगारपरक कार्यक्रम, सरकारी वकील, कानूनी सहायता और परिजनों से संपर्क की समस्याएं रखीं। DM ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार समाधान के निर्देश दिए।

जेल अधीक्षक श्री रमेश प्रसाद ने भी कारा की व्यवस्थाओं से DM को अवगत कराया।

अंत में DM ने औषधीय और सुगंधित पौधे लगाए और कारा के स्पिरिट को बनाए रखने तथा सुधार कार्यों को जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सुधारात्मक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ये बंदियों को बदलकर समाज से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

 #सूर्यगढ़ा : गणेश कुमार के प्रयास से सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा, परिवहन विभाग ने दी स्वीकृति*सूर...
03/10/2026

#सूर्यगढ़ा : गणेश कुमार के प्रयास से सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा, परिवहन विभाग ने दी स्वीकृति*

सूर्यगढ़ा / लखीसराय।*

सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सड़क दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों को सरकारी मुआवजा दिलाने के लिए किया गया एक छोटा सा प्रयास सफल हुआ है।

#पूर्व RLSP प्रत्याशी सह जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव गणेश कुमार* ने बताया कि उनके द्वारा बिहार सरकार के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को पत्र लिखकर सूर्यगढ़ा विधानसभा अंतर्गत सड़क हादसों में मृत लोगों के परिजनों को सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने का आग्रह किया गया था।

गणेश कुमार ने बताया कि परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा पत्र के माध्यम से उन्हें अवगत कराया गया है कि उनके आवेदन पर विचार करते हुए सभी मृतकों के परिजनों को सरकारी आर्थिक सहायता राशि देने की स्वीकृति दे दी गई है।

उन्होंने कहा, #मेरा_एक_छोटा_प्रयास_जो_सफल_हुआ!"*

इस सफलता पर गणेश कुमार ने बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी और बिहार के युवा मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के प्रति धन्यवाद और आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मेरे पत्र पर विचार कर मृतक परिजनों को आर्थिक राशि प्रदान कर उनके जीवन यापन में सार्थक मदद की है।

03/10/2026

बेल/गाम ट्रक चालक ने पुलिस पेट्रोलिंग वाहन ( बड़हिया ) में मारी सीधी टक्कर.., एसआई सहित चार पुलिस कर्मी घा/यल..
Darshan Bharat News
Lakhisarai Police
District Administration, Lakhisarai
#लखीसराय

02/10/2026

#महंगाई के दौड़ में रूपए बचत करना है तो एक बार आजमाए मां जलपा सैनिक कैंटीन ( सूर्यगढ़ा )..., खुल गया," खुल गया"...
Lakhisarai Police
Darshan Bharat News
District Magistrate Lakhisarai
सूर्यगढ़ा नगर परिषद #बिहार

Address

Lakhisarai
811311

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Darshan Bharat News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Darshan Bharat News:

Shortcuts

Share