26/05/2026
उत्तराखंड में तेज गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। मैदानी क्षेत्र की बात करें तो 40 डिग्री के आसपास तापमान बना हुआ है, जिससे भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर सीएस तोमर ने भी बताया कि बीते 24 घंटे में तापमान खासकर मैदानी इलाकों में 40 डिग्री के आसपास देखने को मिले और आगे दो से तीन दिन तक इसमें कोई खास परिवर्तन नहीं देखने को मिलेगा, जिसके चलते प्रदेश के मैदानी इलाकों जिनमें देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, साथ ही इनसे सटे हुए जिले नैनीताल, चंपावत, पौड़ी के निचले इलाकों में हीट वेव देखने को मिल सकती है। वहीं उन्होंने बताया कि इसके बाद मौसम में थोड़े बदलाव हो सकते हैं और 28 मई को ऊंचाई वाले जनपदों जिसमें उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ में हल्की मध्यम जबकि मैदानी जनपदों के कुछ इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
#