Tha News Hab

Tha News Hab “आपकी आवाज़, आपकी खबर
ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार सबसे पहले”

11/03/2026
11/03/2026

लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने उत्तराखंड सरकार के मा. शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट कर स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। नगर पंचायत सुल्तानपुर के राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल को हाई स्कूल में उच्चीकृत करने का प्रस्ताव मंत्री के समक्ष रखा गया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएलएड भर्ती परीक्षा अप्रैल में आयोजित कराने का आश्वासन भी मिला।

11/03/2026

नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर के राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल को हाई स्कूल में उच्चीकृत करने का प्रस्ताव लक्सर विधायक शहजाद ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के समक्ष रखा। मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

11/03/2026

खानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विधायक उमेश कुमार की मांग और प्रयासों पर मुख...

11/03/2026

हरिद्वार ग्रामीण: गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान हरिद्वार ग्रामीण से विधाय.....

11/03/2026

खानपुर विधायक Umesh Kumar Sharma ने राजनीति के वटवृक्ष Harish Rawat और उनकी पत्नी Renuka Rawat को वैवाहिक जीवन की सालगिरह पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

विजेता T20
09/03/2026

विजेता T20

अनुपमा रावत ने टिहरी डोब नगर, पथरी में शिव मंदिर पर भव्य पूजा-अर्चना व भंडारा, पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत भी रहे मौजूद ...
20/02/2026

अनुपमा रावत ने टिहरी डोब नगर, पथरी में शिव मंदिर पर भव्य पूजा-अर्चना व भंडारा, पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत भी रहे मौजूद

पथरी (हरिद्वार)। क्षेत्र के टिहरी डोब नगर पथरी स्थित शिव मंदिर में हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं शिव भक्तों ने पहुंचकर पूजा में सहभागिता की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। विधायक अनुपमा रावत ने स्वयं अपने हाथों से शिव भक्तों को प्रसाद वितरित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में भक्ति भाव और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया। वहीं विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में सोवन सिंह चौहान, मंजीत खरोला, महावीर खरोला, गब्बर पवार, सुरवीर सिंह गुसाईं, जबर सिंह नेगी, धर्मेंद्र चौहान, अजय चौहान, शेष राज, महेश राणा, राजवीर चौहान, नाथीराम, लखन चौहान, कुलदीप चौहान, पवन चौहान, आजाद गोसाईं, गौरव चौहान, शैलेंद्र पाठक, खेमचंद शौकीन, कालूरा, बालेश्वर सिंह (जिला अध्यक्ष), नाग सिंह कश्यप, पंकज चौधरी, सुशील चौहान एवं महावीर रावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था सुचारू रही और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। भंडारे में काफी बड़ी सख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन को सफल बनाया।

17/02/2026
17/02/2026

बिजली बिल, बढ़ते सरचार्ज और स्मार्ट मीटर के विरोध में हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत जल्द पदयात्रा निकालेंगी, जिसकी शुरुआत पंजनहेड़ी गांव से होगी। अभियान के तहत “सरचार्ज माफ़, बिजली बिल हाफ़, स्मार्ट मीटर साफ़ करो” नारे के साथ गांव-गांव जनसंपर्क किया जाएगा। पदयात्रा में उपभोक्ताओं की शिकायतें जुटाकर सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। विधायक ने बढ़ते बिल और पेनल्टी को आम जनता पर आर्थिक बोझ बताते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

Address

सुल्तानपुर आदमपुर, लक्सर, हरिद्वार उत्तराखंड
Laksar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tha News Hab posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share