Laskar News Hub

Laskar News Hub “आपकी आवाज़, आपकी खबर
ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार सबसे पहले”

27/08/2026

लक्सर। सुल्तानपुर आदमपुर में ईद मिलादुन्नबी पर कारी परवेज के तत्वावधान में जुलूस निकाला गया। मदरसे से शुरू हुए जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। कारी फिरोज, कारी परवाज अली व हाफिज शहरान ने सीरत-ए-पैगंबर और उनकी शिक्षाओं पर रोशनी डाली। कब्रिस्तान चौक, शाही जामा मस्जिद और अली चौक पर जुलूस का स्वागत कर फल, पानी व हलवा वितरित किया गया। इस दौरान क्षेत्र में अकीदत और भाईचारे का माहौल रहा।

ढंडेरा गोलीकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तारढंडेरा में ठेके कारोबारी अमन हत्याकांड का पुलिस न...
23/08/2026

ढंडेरा गोलीकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

ढंडेरा में ठेके कारोबारी अमन हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 23 अगस्त की रात नगला इमरती के पास पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में सौरभ निवासी ढंडेरा गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में सौरभ ने अमन की हत्या में तीन लोगों के शामिल होने की बात बताई। मौके से फरार हुए अर्पित सैनी और दीप यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

22/08/2026

15 हजार बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाएंगे दर्जाधारी मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि!

लक्सर में रक्षाबंधन को लेकर बड़े आयोजन की तैयारी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने बताया पूरा प्लान। आयोजन के जरिए भाई-बहन के स्नेह के साथ सामाजिक एकता और मजबूत जनसंपर्क का संदेश देने की तैयारी। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियों पर हुई चर्चा।

22/08/2026

लक्सर में ‘युवा जोश, नई उड़ान’ मैराथन का आयोजन प्रदेश सहसंयोजक भाजपा सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। रायसी रेलवे फाटक से निरंजनपुर तक करीब 5 किलोमीटर की दौड़ में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 1,000 से अधिक युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूकता का संदेश देने वाली इस मैराथन में सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट दी गई। विजेता को ₹5,100, द्वितीय स्थान पर रहे धावक को ₹2,100 और तृतीय स्थान पर रहे धावक को ₹1,100 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। #युवाजोशनईउड़ान #लक्सर #मैराथन #युवाशक्ति #फिटनेस #खेल #युवा_जोश ़ान

लक्सर। पूर्व विधायक संजय गुप्ता के जन्मदिन पर सुल्तानपुर आदमपुर स्थित वीरा फार्म हाउस में बड़ी संख्या में समर्थक और क्षे...
20/08/2026

लक्सर। पूर्व विधायक संजय गुप्ता के जन्मदिन पर सुल्तानपुर आदमपुर स्थित वीरा फार्म हाउस में बड़ी संख्या में समर्थक और क्षेत्रवासी पहुंचे। फूल-मालाओं, साफा और अंगवस्त्र से उनका स्वागत कर लोगों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। संजय गुप्ता ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की और सभी का आभार जताते हुए जनहित व क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करने का संकल्प दोहराया।

20/08/2026

कलियर मेले में गंगनहर के तेज बहाव में डूब रहे 10 वर्षीय जायरीन चांद को 40 पीएसी आपदा राहत दल ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बचा लिया। स्नान के दौरान हादसा होते ही जवानों ने तेज बहाव में उतरकर बालक को सुरक्षित बाहर निकाला। कलियर मेले में हरिद्वार पुलिस और आपदा राहत दल पूरी तरह अलर्ट!

18/08/2026

ऋषिकेश की उफनती बीन नदी में वाहन पलटने से दो लोग तेज बहाव में फंस गए। सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने रस्सियों के सहारे जोखिम भरा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को सकुशल बाहर निकाला।

17/08/2026

लक्सर में अवैध ब्लड डोनेशन कैंप का खुलासा, 27 यूनिट रक्त बरामद; पांच आरोपी गिरफ्तार

लक्सर। रक्तदान जैसे पवित्र कार्य की आड़ में कथित रूप से अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के मामले में लक्सर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो वाहनों की तलाशी के दौरान 27 यूनिट रक्त, 27 खाली ब्लड बैग, चार डोनर चेयर, रक्त संग्रह के उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।...

14/08/2026

पीपलकोटी में THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने से करीब 23 लोग अंदर फंस गए। राहत-बचाव दल के सामने दलदल और मलबे की चुनौती बनी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। #उत्तराखंड #चमोली #पीपलकोटी #रेस्क्यू_ऑपरेशन #बचाव_अभियान #ब्रेकिंग_न्यूज़

Address

सुल्तानपुर आदमपुर, लक्सर, हरिद्वार उत्तराखंड
Laksar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Laskar News Hub posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share