Lalit Times

Lalit Times ललितपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहने की लिए आज ही हमारे पेज को फॉलो करें

02/09/2026

ललितपुर 📍
कोतवाली पुलिस ने बकरी चोरों को किया गिरफ्तार। नई तहसील के पीछे से दिया था बकरी चोरी की घटना को अंजाम

अंकित की हत्या करने वाले दो शूटर मोहित और सुमित पुलिस मुठभेड़ में मारे गएइनके पास से 30 बोर और 32 बोर के दो स्वचालित हथि...
31/08/2026

अंकित की हत्या करने वाले दो शूटर मोहित और सुमित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए

इनके पास से 30 बोर और 32 बोर के दो स्वचालित हथियार और कारतूस मिले हैं…

दो और शूटर आर्यन और सत्यम अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं.. !!

29/08/2026

ललितपुर 📍
ग्राम खितवांस में बिजली न आने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क जाम

28/08/2026

नेपाल में बाढ़ आने का पहला वीडियो यही है

26/08/2026

नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video

रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है।

26/08/2026

झांसी 📍
पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। आरोप है वह पति को नींद की गोलियां खिलाकर रोज प्रेमी से फोन पर बात करती थी। दोनों की शादी करीब डेढ़ माह पूर्व हुई थी।

ललितपुर 📍 जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं  पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई द्वारा जिला कारागार ललितपुर का आकस्मिक निरीक्षण क...
26/08/2026

ललितपुर 📍
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई द्वारा जिला कारागार ललितपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण कारागार परिसर का भ्रमण कर बैरकों, मेस एवं अन्य व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। सुरक्षा-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ललितपुर  📍 रक्षाबंधन पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 88 किलो बेसन सीज। इसके अलावा प्रिया स्वीट्स तालबेहट स...
25/08/2026

ललितपुर 📍
रक्षाबंधन पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 88 किलो बेसन सीज। इसके अलावा प्रिया स्वीट्स तालबेहट से खोया और आइसक्रीम का नमूना संग्रहित किया गया।

25/08/2026

ललितपुर 📍
सवारियों से भरी तेज रफ्तार टैक्सी आनियंत्रण हो कर पलटी, एक की मौत, पांच गंभीर घायल, थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महरौनी रोड पोलीटेक्निक के पास का मामला

ललितपुर पुलिस ने 21 लाख रुपये कीमत के 111 गुमशुदा मोबाइल किए बरामद, रक्षाबंधन से पहले लोगों को मिला बड़ा तोहफाललितपुर। र...
21/08/2026

ललितपुर पुलिस ने 21 लाख रुपये कीमत के 111 गुमशुदा मोबाइल किए बरामद, रक्षाबंधन से पहले लोगों को मिला बड़ा तोहफा

ललितपुर। रक्षाबंधन पर्व से पहले ललितपुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए करीब 21 लाख रुपये मूल्य के 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित अभियान के तहत साइबर सेल एवं पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों से गुम हुए मोबाइल फोनों को ट्रेस कर बरामद किया। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये बताई गई है।

मोबाइल प्राप्त करने पहुंचे लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके खोए हुए फोन वापस मिल जाएंगे। पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।

रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व से पहले पुलिस द्वारा लोगों को उनके मोबाइल लौटाना किसी उपहार से कम नहीं रहा। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत संबंधित थाने पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ललितपुर पुलिस की इस उपलब्धि की जिलेभर में सराहना हो रही है।

Address

Lalitpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lalit Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Lalit Times:

Shortcuts

Share