BHU EGGS

BHU EGGS BHU EGGS is a social media platform for students of Banaras Hindu University.

A fake toll plaza was constructed on Gujarat's Bamanbore - Kutch highway and had been cheating commuters for 1.5 years b...
09/12/2023

A fake toll plaza was constructed on Gujarat's Bamanbore - Kutch highway and had been cheating commuters for 1.5 years by offering 50% of regular toll tax.

The course under Faculty of Arts would be conducted in collaboration with the varsity’s Department of Philosophy and Rel...
22/01/2022

The course under Faculty of Arts would be conducted in collaboration with the varsity’s Department of Philosophy and Religion, Department of Sanskrit and Department of Ancient Indian History, Culture and Archaeology. The course would make the world aware of many unknown aspects of hindu dharma and help in taking its teachings to more people.

The course would make the world aware of many unknown aspects of Hindu Dharma and help in taking its teachings to more people, says BHU rector V.K Shukla

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने सर सुन्दरलाल चिकित्सालय के सभी नर्सिंग अधिकारियों से एक बार फिर अपील की है कि...
14/01/2022

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने सर सुन्दरलाल चिकित्सालय के सभी नर्सिंग अधिकारियों से एक बार फिर अपील की है कि वे अपना विरोध प्रदर्शन ख़त्म कर काम पर लौट आएं। रजिस्ट्रार ने कहा है कि चर्चा के अनुसार नर्सिंग अधिकारियों की सभी शिकायतों के निवारण के लिए एक शिकायत निवारण समिति का गठन कर दिया गया है, जिससे निश्चित तौर पर कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने एवं आपसी संबंध सुधारने में मदद मिलेगी।

बीएचयू के नवागत वीसी ने संभाला कार्यभार, पुरातन छात्रों से की आर्थिक सहयोग की अपील, बोले रिसर्च और इनोवेशन बढ़ाने पर रहे...
09/01/2022

बीएचयू के नवागत वीसी ने संभाला कार्यभार, पुरातन छात्रों से की आर्थिक सहयोग की अपील, बोले रिसर्च और इनोवेशन बढ़ाने पर रहेगा ज़ोर

----------------------------------------------------------------------------------

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के नवागत कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ने सबके सहयोग से विश्वविद्यालय के विकास का संकल्प लिया है और इसमें वह वर्तमान और पुरातन छात्रों की बड़ी भूमिका मानते हैं। उनका कहना है कि छात्र किसी भी शिक्षण संस्थान के लिए हृदय होते हैं। उनसे बड़ा रोल मॉडल कोई नहीं होता है। उनसे ही विश्वविद्यालय की पहचान होती है, ऐसे में छात्रों को अलग-अलग माध्यमों से विश्वविद्यालय से जोड़े रखना प्राथमिकता होगी।

बीएचयू के 28वें कुलपति का कार्यभार संभालने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में प्रो.सुधीर जैन ने कहा कि यही कोशिश होगी कि सब लोग मिलकर काम करें पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया जाए। कुलपति ने कहा कि निश्चित ही वर्तमान समय में विश्वविद्यालय में वित्तीय संकट है इसको दूर करने के लिए पुरातन छात्रों से दान की भी अपील की गई है।

पुरातन छात्रों के सहयोग से होगा बीएचयू का विकास
इसके लिए एक बैंक अकाउंट भी खुलवा दिया गया है जिससे कि पुरातन छात्र उसमें अपनी इच्छा के अनुरूप सहयोग कर सकें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस तरह से महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने दान लेकर विश्वविद्यालय को बनवाया उसी तरह छात्रों का सहयोग मिलेगा। बीएचयू के पास पुरातन छात्रों की एक लंबी शृंखला है। देश-विदेश में विभिन्न पदों पर बैठे चार से पांच लाख पुरातन छात्र के सहयोग से विश्वविद्यालय का विकास किया जाएगा।

• तकनीकी रूप से भी दक्षता बहुत जरूरी

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ने कहा कि छात्र किसी भी शैक्षणिक संस्थान के हृदय होते हैं और शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में उनकी सहभागिता के साथ-साथ पाठ्येत्तर क्रियाकलापों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे कि छात्र अपने भीतर छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें इसके लिए छात्रों को जोड़े रखा जाएगा।

आईआईटी गांधीनगर के निदेशक रहे प्रोफेसर सुधीर जैन ने बताया कि बदलते समय के साथ-साथ तकनीकी रूप से भी दक्ष होना बहुत जरूरी है और बीएचयू में तकनीकी विकास के दृष्टिकोण से भी काम कराए जाएंगे। बताया कि तकनीकी रूप से भी विश्वविद्यालय को दक्ष करना का प्रयास किया जाएगा जिससे कि रिसर्च और इनोवेशन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया जा सके।

• कुलपति ने बताया कार्यभार संभालने में देरी का कारण

13 नवंबर 2021 को नियुक्ति के बाद अब तक कार्यभार ग्रहण न करने के बारे में सवाल के जवाब में कुलपति प्रोफेसर सुधीर जैन ने बताया कि आईआईटी गांधीनगर से उनकी बीएचयू में कुलपति पद पर जॉइनिंग को लेकर औपचारिकताएं पूरी करने में कुछ समय लगा। इसके अलावा वह विश्वविद्यालय को दिन प्रतिदिन समझने में लगे रहे। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के जुड़े लोगों से भी बातचीत की उनका कहना है कि बीएचयू के बारे में जानने और समझने के बाद काम करने का बेहतर माहौल भी बनेगा।

• बीएचयू अस्पताल की व्यवस्थाओं में होगा सुधार, मिलेगा लाभ

बीएचयू में शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य की सुविधाएं भी लोगों को बेहतर मिलेने के सवाल के जवाब में प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ने कहा कि कोरोना काल में निश्चित ही बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना बड़ी चुनौती होगी। सभी के सहयोग से मरीजो को बेहतर स्वास्थ सुविधा मुहैया कराई जाएंगी और इसके लिए बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर सहित अन्य जगहों पर जो भी सुविधाएं होंगी उसकी नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी। जिससे कि दूरदराज से आने वाले मरीजों को परेशानी न हो।

बीएचयू के नवागत कुलपति प्रो. सुधीर जैन ने पदभार ग्रहण करने के दिन ही आज सर सुंदरलाल चिकित्सालय के शताब्दी सुपर स्पेशलिटी...
08/01/2022

बीएचयू के नवागत कुलपति प्रो. सुधीर जैन ने पदभार ग्रहण करने के दिन ही आज सर सुंदरलाल चिकित्सालय के शताब्दी सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निरीक्षण किया और आपात चिकित्सा विभाग, कोविड बहिरंग (कमरा नं 103) तथा दूसरे और पांचवे तल स्थित कोविड वार्ड का भी दौरा किया। कुलपति जी ने वार्ड तथा बहिरंग विभाग में उपस्थित चिकित्सकों तथा कर्मचारियों से संवाद कर उनके कार्य तथा उनके निष्पादन में आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को देख कर वे संतुष्ट दिखे तथा उन्होंने चिकित्सकों तथा कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। प्रो. जैन ने उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को चिकित्सालय को और ज्यादा मरीज फ्रेंडली बनाने का निर्देश दिया। साथ ही साथ ये आश्वासन भी दिया की अपने कार्यकाल के दौरान वो चिकित्सालय की समस्याओं और उनके निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

बीएचयू परिसर स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में माननीय कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन जी ने दर्शन पूजन किया।
07/01/2022

बीएचयू परिसर स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में माननीय कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन जी ने दर्शन पूजन किया।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 28वें कुलपति के तौर पर प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ने पदभार ग्रहण किया। मौके पे रेक्टर, रजिस्ट्...
07/01/2022

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 28वें कुलपति के तौर पर प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ने पदभार ग्रहण किया। मौके पे रेक्टर, रजिस्ट्रार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

With a sense of enormous expectation, excitement & enthusiasm, I assumed the charge as the 28th Vice Chancellor of BHU. ...
07/01/2022

With a sense of enormous expectation, excitement & enthusiasm, I assumed the charge as the 28th Vice Chancellor of BHU. Let's step up individually, collectively & collaboratively to the moment to realise full potential and promise of this beloved institution.
- Prof. SK Jain, VC (BHU)

बीएचयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. एस. के. जैन महामना की बगिया पहुंचे। शुक्रवार को कुलपति के पद का पदभार ग्रहण करेंगे।
06/01/2022

बीएचयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. एस. के. जैन महामना की बगिया पहुंचे। शुक्रवार को कुलपति के पद का पदभार ग्रहण करेंगे।

30/10/2021

♥️जन्नत एक यही है।

Address

Banaras Hindu University
Lanka
221005

Telephone

+919519567322

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BHU EGGS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BHU EGGS:

Share