News 99 Uttarakhand

News 99 Uttarakhand News 99 Uttarakhand – The Voice of Devbhoomi.
🚀 Breaking News | Political Insights | Regional Updates. Subscribe/Follow for real-time updates!

Bringing you the "Pahadi" perspective with a modern digital touch. Uttarakhand Breaking News Devbhoomi News UK

15/08/2026
खराब मौसम को चीरकर पीपलकोटी पहुंचे धामी!टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू का खुद लिया जायजा!
14/08/2026

खराब मौसम को चीरकर पीपलकोटी पहुंचे धामी!
टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू का खुद लिया जायजा!

9 सड़कों के चौडीकरण के लिए 297 करोड़ मंजूरी  #उत्तराखंड
14/08/2026

9 सड़कों के चौडीकरण के लिए 297 करोड़ मंजूरी
#उत्तराखंड

सीएम धामी पहुंचे THDC टनल हादसा स्थलमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी स्थित THDC टनल हादसा स्थल पर पहुंचे। सीएम धामी...
14/08/2026

सीएम धामी पहुंचे THDC टनल हादसा स्थल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी स्थित THDC टनल हादसा स्थल पर पहुंचे। सीएम धामी ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की ताजा जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान में पूरी ताकत झोंकने और टनल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के निर्देश दिए।

चमोली में बड़ा टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 14 घायल, 1 अभी भी लापता
14/08/2026

चमोली में बड़ा टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 14 घायल, 1 अभी भी लापता

प्रदेश के सौ फीसदी गांवो के हर घर में पहुंचे नल से जल  #उत्तराखंड #धामी
13/08/2026

प्रदेश के सौ फीसदी गांवो के हर घर में पहुंचे नल से जल
#उत्तराखंड
#धामी

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा था परिवार, डाक कांवड़ ट्रक ने माँ बेटे को रौंदा, दोनों की मौ*तउत्तराखंड के हरिद्वार जिले...
13/08/2026

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा था परिवार, डाक कांवड़ ट्रक ने माँ बेटे को रौंदा, दोनों की मौ*त
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से गंगाजल लेकर हरियाणा के यमुनानगर लौट रहे एक परिवार की खुशियां रास्ते में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मातम में बदल गईं। सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में नगला अहीर गांव के पास डाक कांवड़ियों के ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
हादसे का शिकार हुआ परिवार हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर थाना क्षेत्र के रादैरी गांव का रहने वाला है।जानकारी के मुताबिक रोहित कुमार अपनी पत्नी संजना, बड़े बेटे पियूष और 14 वर्षीय बेटे चिराग के साथ शनिवार को दो बाइकों से हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंचे थे। मंगलवार सुबह परिवार गंगाजल लेकर वापस अपने गांव के लिए रवाना हुआ। एक बाइक रोहित कुमार चला रहे थे, जिस पर उनका छोटा बेटा चिराग बैठा था। दूसरी बाइक बड़े बेटे पियूष के पास थी और उसकी मां संजना पीछे बैठी थीं।
उत्तराखंड की सीमा पार करने के बाद परिवार सहारनपुर के नगला अहीर गांव के पास पहुंचा। इसी दौरान डाक कांवड़ियों को लेकर जा रहे एक ट्रक ने पियूष की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पियूष और उसकी मां संजना बाइक से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई।
जौलीग्रांट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत:
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें देहरादून स्थित जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान संजना और उनके बेटे पियूष ने दम तोड़ दिया।
मां-बेटे की मौत के बाद दोनों के शवों का पोस्टमार्टम देहरादून में ही कराया गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सीओ सदर विकास प्रताप चौहान के अनुसार, नगला अहीर के पास डाक कांवड़ियों के ट्रक की बाइक से टक्कर हुई थी। दुर्घटना में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हुए थे और उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

चमोली तमक नाले पर 24 घंटे में बहाल हुआ संपर्क मार्ग चमोली की नीति घाटी में बादल फटने के बाद आए सैलाब से तमक नाले पर बना ...
13/08/2026

चमोली तमक नाले पर 24 घंटे में बहाल हुआ संपर्क मार्ग चमोली की नीति घाटी में बादल फटने के बाद आए सैलाब से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बह जाने के बाद प्रभावित गांवों का संपर्क टूट गया था। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया है कि प्रशासन और विभिन्न राहत-बचाव एजेंसियों की तत्परता से महज 24 घंटे के भीतर वैकल्पिक मार्ग तैयार कर आवागमन बहाल कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भारत का सीमांत क्षेत्र है और पुल बहने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ था। लोगों की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य एजेंसियों ने युद्धस्तर पर काम किया। ह्यूम पाइपों के जरिए वैकल्पिक मार्ग तैयार कर संपर्क मार्ग को फिर से सुचारू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियों की सराहना की और कहा कि सीमांत क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए सरकार पूरी गंभीर|

दूरदर्शन केंद्र, देहरादून का 26 वाँ स्थापना दिवस संस्कृति विभाग सभागार, देहरादून में भव्य एवं गरिमापूर्ण ‘सांस्कृतिक संध...
13/08/2026

दूरदर्शन केंद्र, देहरादून का 26 वाँ स्थापना दिवस संस्कृति विभाग सभागार, देहरादून में भव्य एवं गरिमापूर्ण ‘सांस्कृतिक संध्या’ के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक एवं ब्यूरो प्रमुख श्री हेमंत बी.आडे रहे। समारोह में दूरदर्शन एवं प्रसार भारती परिवार के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ पद्म पुरस्कार से सम्मानित विशिष्ट अतिथियों, आमंत्रित कलाकारों एवं दर्शकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रोजगार मेला 2026!2 हजार 300 से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर!
13/08/2026

रोजगार मेला 2026!
2 हजार 300 से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर!

Address

Lansdowne
246155

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News 99 Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share