14/07/2026
आजसू पार्टी की लातेहार जिला समिति द्वारा चंदवा-टोरी रेलवे फाटक पर लंबित ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने की और संचालन प्रखंड अध्यक्ष विवेक दुबे उर्फ राजा ने किया।
आजसू ने चेतावनी दी है कि यदि 45 दिनों के भीतर ओवरब्रिज को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो हजारों समर्थकों के साथ टोरी जंक्शन पर रेल चक्का जाम किया जाएगा। धरना के बाद आजसू प्रतिनिधिमंडल ने मंडल रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन टोरी स्टेशन प्रबंधक को सौंपा।