G News Networks

G News Networks बढ़ते क़दम, सच के साथ

⚖️ बाबू हरगोविन्द दयाल श्रीवास्तव की स्मृति में भव्य अधिवक्ता सम्मान समारोह 2026 का आयोजन 🏆लखनऊ के गोमती नगर स्थित बौद्ध...
30/05/2026

⚖️ बाबू हरगोविन्द दयाल श्रीवास्तव की स्मृति में भव्य अधिवक्ता सम्मान समारोह 2026 का आयोजन 🏆

लखनऊ के गोमती नगर स्थित बौद्ध संस्थान में विवेकानंद समता फाउंडेशन द्वारा आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह 2026 गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में न्यायपालिका, अधिवक्ता जगत और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की।

मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति शम्भू नाथ श्रीवास्तव उपस्थित रहे, जबकि न्यायमूर्ति सुनील कुमार, महेंद्र दयाल, अमरनाथ वर्मा एवं हर्ष कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवा अधिवक्ताओं को न्याय, ईमानदारी और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. श्रीवास्तव को “बाबू हरगोविन्द दयाल श्रीवास्तव सम्मान” से सम्मानित किया गया। साथ ही कई वरिष्ठ, अपर एवं नवोदित अधिवक्ताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

विवेकानंद समता फाउंडेशन लगातार समाज सेवा, युवा जागरूकता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। यह आयोजन अधिवक्ता समुदाय के सम्मान, सामाजिक एकता और युवा प्रेरणा का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

📍 स्थान: बौद्ध संस्थान, गोमती नगर, लखनऊ

🚨 रील बनाने का शौक बना जेल की सलाखों तक पहुंचने की वजह!गाजियाबाद का रहने वाला 22 वर्षीय जैद अब पाकिस्तान की खुफिया एजेंस...
27/05/2026

🚨 रील बनाने का शौक बना जेल की सलाखों तक पहुंचने की वजह!

गाजियाबाद का रहने वाला 22 वर्षीय जैद अब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े आरोपों में गिरफ्तार हो चुका है। आरोप है कि उसने यूपी के मंत्रियों और सीएम कार्यालय से जुड़े लोगों के मोबाइल नंबर पाकिस्तानी हैंडलर्स तक पहुंचाए।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने के दौरान उसकी पहचान संदिग्ध लोगों से हुई और धीरे-धीरे वह उनके जाल में फंसता चला गया।

💔 पिता का दर्द भी छलक पड़ा…
“मेरे पास बेटे की जमानत कराने तक के पैसे नहीं हैं… सब ऊपर वाले पर छोड़ दिया है।”

पुलिस अब मोबाइल, सोशल मीडिया चैट और संपर्कों की जांच में जुटी है।

⚠️ सोशल मीडिया की दुनिया में एक गलत कदम जिंदगी बर्बाद कर सकता है।

24/05/2026
लखनऊ में भीषण लू का कहर, पारा 46°C के करीब🔥 लखनऊ मौसम अपडेट | 19 मई 2026 🔥राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लग...
19/05/2026

लखनऊ में भीषण लू का कहर, पारा 46°C के करीब

🔥 लखनऊ मौसम अपडेट | 19 मई 2026 🔥

राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री ज्यादा है। आज भी पारा 43 से 46°C तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

☀️ तेज धूप, गर्म हवाएं और लू ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। 20-30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही गर्म हवाएं हालात और गंभीर बना रही हैं। मौसम विभाग ने 19 से 23 मई तक यूपी के कई जिलों में हीटवेव और Severe Heatwave का अलर्ट जारी किया है।

⚠️ सावधान रहें:
▪️ दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें
▪️ ज्यादा से ज्यादा पानी और ORS लें
▪️ हल्के कपड़े पहनें और सिर ढककर रखें
▪️ बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें
▪️ पक्षियों और जानवरों के लिए पानी जरूर रखें

बताया जा रहा है कि अगर तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो लखनऊ में मई महीने का पुराना रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

#लखनऊ #मौसम #गर्मी

⚡लखनऊ के FCI पावर हाउस के भपटामऊ जाहिद नगर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री...
18/05/2026

⚡लखनऊ के FCI पावर हाउस के भपटामऊ जाहिद नगर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।

मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री के सख्त आदेशों के बावजूद शाम होते ही लो-वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग और घंटों सप्लाई बाधित होने की समस्या लगातार जारी है। तेज़ वोल्टेज के कारण कई घरों के विद्युत उपकरण तक फुंक चुके हैं, लेकिन विभाग सुनवाई करने को तैयार नहीं।

सोमवार शाम 7 बजे से रात 3:30 बजे अभी तक शिकायत के बावजूद क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पावर हाउस से लेकर अधीक्षण अभियंता तक फोन नहीं उठाए जाते। आखिर जनता कब तक परेशान होती रहेगी?

A K Sharma Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath UPPCL Madhyanchal Vidyut Vitran Nigam Limited Lesa Control Room Hussainganj Government of UP DM Lucknow G News Networks

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! RK ExamTech, Rajesh Vishwakarma, Ranjeet Ranjeet, Ashok K...
18/05/2026

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! RK ExamTech, Rajesh Vishwakarma, Ranjeet Ranjeet, Ashok Kushwaha, Nitin Nitin Pandey

18/05/2026

गोरखपुर की पूर्व शिक्षिका अंकिता शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने प्राइवेट स्कूलों के कथित टॉक्सिक वर्क कल्चर, कम सैलरी, ज्यादा काम, हिंदी बोलने पर फाइन और मानसिक दबाव जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की।
देशभर के हजारों प्राइवेट स्कूल टीचर्स और कॉर्पोरेट कर्मचारी अंकिता के समर्थन में उतर आए हैं। लोग सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा कर रहे हैं और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस की मांग कर रहे हैं।
क्या भारत के प्राइवेट सेक्टर में कर्मचारियों का शोषण हो रहा है? आपकी राय क्या है?




“हल्का बल” का नया पैमाना! कैसरबाग घटना के बाद लखनऊ में तंज, सवाल और लाठी की चर्चाराजधानी लखनऊ में इन दिनों “हल्का बल” शब...
18/05/2026

“हल्का बल” का नया पैमाना! कैसरबाग घटना के बाद लखनऊ में तंज, सवाल और लाठी की चर्चा

राजधानी लखनऊ में इन दिनों “हल्का बल” शब्द सबसे ज्यादा चर्चा में है। कैसरबाग में पुराने हाईकोर्ट परिसर के पास वकीलों के चैंबरों पर चले बुलडोजर अभियान के दौरान जो कुछ हुआ, उसके बाद लोग चोटों से ज्यादा प्रशासनिक बयान पर हैरान नजर आ रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिर्फ “हल्का बल प्रयोग” किया गया। अब जनता यही समझने की कोशिश कर रही है कि अगर सिर फूटना, चश्मे टूटना और अस्पताल पहुंचना “हल्का” है, तो फिर “भारी बल” आखिर किसे कहा जाएगा?

“हल्का बल” पर सोशल मीडिया में बवाल

घटना के बाद सोशल मीडिया पर व्यंग्य और मीम्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा —
“अब अदालत जाने से पहले वकीलों को फाइलों के साथ हेलमेट भी रखना होगा।”

तो किसी ने तंज कसते हुए कहा —
“कागज और पेन शायद अब सबसे खतरनाक हथियार घोषित होने वाले हैं।”

लोग पूछ रहे हैं कि आखिर हर विरोध प्रदर्शन का इलाज लाठी ही क्यों बन जाता है? क्या बातचीत और समझाइश अब सरकारी शब्दकोश से गायब हो चुकी है?

बुलडोजर, बैरिकेडिंग और फिर “हल्का बल”

रविवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम और प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ कैसरबाग पहुंची थी। कार्रवाई का मकसद कथित अवैध चैंबरों और दुकानों को हटाना था। लेकिन जैसे ही अधिवक्ताओं ने विरोध शुरू किया, माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर बहस, नारेबाजी और अफरा-तफरी के बीच लाठियां चलनी शुरू हो गईं। इसके बाद कई अधिवक्ता घायल हुए और मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया।

जनता का सवाल: “कानून बराबरी से चलता है क्या?”

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर एक और सवाल तेजी से उठ रहा है — क्या कानून का डंडा हर जगह एक जैसा चलता है?

लोग पूछ रहे हैं कि राजधानी में वर्षों से खड़े कई बड़े अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की रफ्तार इतनी तेज क्यों नहीं दिखती, जितनी यहां दिखाई गई। यही वजह है कि यह मामला सिर्फ ध्वस्तीकरण नहीं, बल्कि प्रशासनिक रवैये पर भी बहस बन गया है।

“हल्का बल” अब बना नया राजनीतिक और सोशल तंज

फिलहाल हालात ऐसे हैं कि “हल्का बल” शब्द अब एक प्रशासनिक बयान कम और सोशल मीडिया का नया व्यंग्य ज्यादा बन चुका है। लोग चोटों की तस्वीरें देखकर नहीं, बल्कि बयान सुनकर ज्यादा हैरान हैं।

राजधानी में अब चर्चा सिर्फ बुलडोजर की नहीं, बल्कि उस सोच की भी हो रही है जिसमें संवाद से पहले डंडा और फिर उसे “हल्का” बताने की कोशिश दिखाई देती है।

#हल्का_बल

http://www.flipkart.com/apkamart-handcrafted-minakari-bajot-4-inch-pooja-dcor-gifts-wooden-all-purpose-chowki/p/itmempgp...
17/05/2026

http://www.flipkart.com/apkamart-handcrafted-minakari-bajot-4-inch-pooja-dcor-gifts-wooden-all-purpose-chowki/p/itmempgptnfkfnu2?pid=CKIEMPGPF8HVDWAM&marketplace=FLIPKART&cmpid=content_appretar_SpiritualItems&affid=inf_35390617-db8e-4337-aa70-bae46b3309a8

Buy Apkamart Handcrafted Minakari Bajot 4 Inch - Pooja Décor and Gifts Wooden All Purpose Chowki for Rs.600 online. Apkamart Handcrafted Minakari Bajot 4 Inch - Pooja Décor and Gifts Wooden All Purpose Chowki at best prices with FREE shipping & cash on delivery. Only Genuine Products. 30 Day Repla...

Address

Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when G News Networks posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to G News Networks:

Share