AKT News Network

AKT News Network Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from AKT News Network, Media/News Company, Lucknow.

अब की पॉलिटिक्स: राजनीति की बेबाक आवाज़।
हम लेकर आते हैं राजनीति जगत की हर वो खबर जो आपके जीवन पर असर डालती है। बिना किसी पक्षपात के, पूरी ईमानदारी के साथ।
📢 ताज़ा खबरों और लाइव चर्चा के लिए हमारे पेज को Like और Follow करें।
📌 सटीक जानकारी, सही समय पर।

जय माता दी! 🚩​आपको और आपके परिवार को भी हिन्दू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) और चैत्र नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएँ। माता रानी...
19/03/2026

जय माता दी! 🚩
​आपको और आपके परिवार को भी हिन्दू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) और चैत्र नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएँ। माता रानी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे, आपको सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियाँ प्राप्त हों।
​यह नया साल आपके जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए।

होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण नामक युवक की हत्या पर बाबा बागेश्वर ने कहा - ‘यदि ऐसे ही चलता रहा तो इस देश का ...
12/03/2026

होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण नामक युवक की हत्या पर बाबा बागेश्वर ने कहा - ‘यदि ऐसे ही चलता रहा तो इस देश का एक भी हिन्दू सुरक्षित नहीं बचेगा, जो हाल हुआ उतम नगर के तरुण के साथ हुआ, प्रत्येक हिंदू के साथ वही होगा

तरुण के बारे में पढ़कर-सुनकर यही लगा कि उनकी भीड़ आती है और मारकर चली जाती है। हिंदू सहता रहता है और मरता रहता है। ये हिंदू जो अनेकता में बटा हुआ है, अब समय आ गया है जातियों से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के प्रति सनातन के प्रति समर्पित होने का’

दिल्ली को नया उपराज्यपाल मिल गया है। वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को राजधानी के 23वें उपराज्यपाल के रूप में...
12/03/2026

दिल्ली को नया उपराज्यपाल मिल गया है। वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को राजधानी के 23वें उपराज्यपाल के रूप में पदभार संभाला। दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध जीत लिया है। ईरान लगभग तबाह, लेकिन काम पूरा किए बिना प...
12/03/2026

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध जीत लिया है। ईरान लगभग तबाह, लेकिन काम पूरा किए बिना पीछे नहीं हटेंगे, उन्होंने केंटकी में कहा।

भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक राहत। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच बातचीत के बाद ईरान ...
12/03/2026

भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक राहत। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच बातचीत के बाद ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुजरने की अनुमति दे दी है, जिससे कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित नहीं होगी। फिलहाल अमेरिका, यूरोप और इज़राइल से जुड़े जहाज़ों पर इस मार्ग पर प्रतिबंध लगाया गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत देखी जा रही है। शहर के विभिन्न ह...
11/03/2026

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत देखी जा रही है। शहर के विभिन्न हिस्सों में गैस सिलेंडरों के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। लोग सुबह तड़के से ही अपने खाली सिलेंडर लेकर कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।
LucknowCity GasCylinder PublicOutcry GovernmentUpdate LucknowNews UttarPradesh AbKiPolitics

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई अहम कैबिनेट बैठक में करीब 30 प्रस्तावों को म...
10/03/2026

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई अहम कैबिनेट बैठक में करीब 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है, जिसके तहत अब किसी भी संपत्ति की बिक्री से पहले विक्रेता के नाम का खतौनी और अन्य दस्तावेजों से मिलान किया जाएगा। अगर दोनों जगह नाम में अंतर पाया जाता है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से जमीन और संपत्ति की खरीद-फरोख्त में होने वाले फर्जीवाड़े पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकेगी।

10/03/2026

10/03/2026

Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AKT News Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share