17/05/2026
*थाना-बिजनौर*
*विषय- थाना बिजनौर से जिला कारागार गये व्यक्ति की जेल में तबीयत खराब होने पर उपचार के दौरान मृत्यु होने के सम्बन्ध ।*
*विवरण-*
सादर अवगत कराना है कि *दिनांक 13.05.2026 को माननीय न्यायालय ADJ- एससी/ एसटी एक्ट जनपद लखनऊ द्वारा वाद संख्या 1394/ 23 मुकदमा अपराध संख्या 86/22 धारा 323 504 506 आईपीसी 3(१) एससी/ एसटी एक्ट थाना बिजनौर लखनऊ सरकार बनाम दिलीप यादव आदि में अभियुक्त अनुज कुमार उर्फ कुल्ली पुत्र स्व0 राजाराम यादव निवासी बलसिंह खेड़ा थाना बिजनौर लखनऊ का गिरफ्तारी अधिपत्र थाना बिजनौर पर प्राप्त हुआ था* जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा इसकी समीक्षा प्रतिदिन की जा रही थी *दिनांक 16.05.2026 को अनुज कुमार को उसके मामा रामनरेश यादव निवासी खुजौली के घर से गिरफ्तार किया गया ।* अभियुक्त को 14 :25 बजे गिरफ्तार किया 15:39 बजे सीएससी सरोजिनी नगर से चिकित्सीय परीक्षण करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था *जिसे जिला कारागार लखनऊ में दिनांक 16.05.2026 को सकुशल दाखिल किया गया था* ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है, उपरोक्त *वारंटी की जिला कारागार लखनऊ में तबीयत खराब होने के उपरांत उसे चिकित्सी परीक्षण हेतु बलरामपुर चिकित्सालय भेजा गया था जहां पर उसकी मृत्यु हो गई है।* प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि *मृतक शराब का आदि था उसका दो बार लिवर का ऑपरेशन भी हो चुका है।*
जेल प्रशासन के अनुसार बंदी अनुज यादव कल कारागार में दाख़िल हुए थे । *आज बंदी जी मिचलाने एवं ख़ून की उल्टी की शिकायत पर कारागार के अस्पताल में भर्ती किया गया, कारागार के चिकित्सक ने बंदी को उपचार दिया* उसके बाद भी बंदी को ख़ून की उल्टी आई कारागार चिकित्सक ने पूछा तो बंदी ने बताया कि *उसके लीवर में 3 छल्ले पड़े हैं* ।कारागार चिकित्सक ने बंदी को बेहतर उपचार के लिये बलरामपुर अस्पताल संदर्भित किया, *तुरंत ही बंदी को कारागार की एंबुलेंस से वजीरगंज थाना क्षेत्र बलरामपुर अस्पताल,भेजा गया ।वहाँ के चिकित्सक ने परीक्षण प्रारम्भ किया, बंदी को पुनः ख़ून की उल्टी हुई और चिकित्सकों ने परीक्षण किया और बंदी को मृत घोषित कर दिया । *स्ट्रेचर पर जो बंदी के सर के पास ख़ून दिख रहा वह ख़ून की उल्टी है न कि किसी प्रकार की चोट लगी है ।*