G70News

G70News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from G70News, Media/News Company, उत्तर प्रदेश, Lucknow.

यूपी के लखनऊ से लेकर देश विदेश की कोई भी खबर हो G70News के माध्यम से सबसे पहले आप तक पहुँचेगी, ब्रेकिंग न्यूज देखने के लिए चैनल को सब्सक्राइब एवं फॉलो जरूर करे,

 #सड़क_दुर्घटना में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हुई मौत, अपने बड़े भाई अली अहमद से गया था मिलाई करने वापसी ...
06/08/2026

#सड़क_दुर्घटना में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हुई मौत, अपने बड़े भाई अली अहमद से गया था मिलाई करने वापसी लौटते समय झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा हुआ जिसमे अबान मौत हो गई,

जिलाधिकारी कौशाम्बी के निर्देश में दिनांक 01अगस्त 2026 को जनपद कौशाम्बी के सभी 08  विकास खण्डों के  ग्राम पंचायतों में व...
02/08/2026

जिलाधिकारी कौशाम्बी के निर्देश में दिनांक 01अगस्त 2026 को जनपद कौशाम्बी के सभी 08 विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों में विकसित भारत-जी राम जी योजनान्तर्गत विभिन्न विकास कार्यों का एक साथ शुभारम्भ कराया गया। इस व्यापक अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकाधिक रोजगार सृजित करते हुए आधारभूत संरचनाओं का विकास एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करना है। जनपद की 451 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 430 ग्राम पंचायतों में मस्टर रोल जारी करते हुए 6753 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के विकास कार्यों में श्रमिकों को नियोजित किया गया, जिनमें 127 तालाब निर्माण कार्य, 07 बंधा निर्माण कार्य, 64 नाला/नाली निर्माण कार्य, 263 वृक्षारोपण अनुरक्षण कार्य, 27 चक मार्ग निर्माण कार्य तथा 21 अन्य विकास कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, कृषि अवसंरचना सुदृढ़ीकरण तथा सार्वजनिक परिसंपत्तियों के विकास को गति मिलेगी। योजनान्तर्गत समस्त पात्र जॉब कार्डधारकों को उनकी मांग के अनुरूप एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराते हुए श्रमिकों को ₹300 प्रतिदिन की निर्धारित मजदूरी का भुगतान किया जाएगा, जिससे ग्रामीण परिवारों की आजीविका सुदृढ़ होने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। विकसित भारत-जी राम जी योजनान्तर्गत मुख्य रूप से 04 श्रेणियों में कुल 318 प्रकार के कार्यों को अनुमन्य किया गया है। विकास खण्ड मूरतगंज के ग्राम पंचायत आदमपुर नादिरअली में नाला खुदाई कार्य का निरीक्षण भी किया गया। योजना के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित अनुश्रवण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 #नीट_पीजी 2026 की परीक्षा 30 अगस्त को होगी जिसमे केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। इन बदलावों का उद्दे...
02/08/2026

#नीट_पीजी 2026 की परीक्षा 30 अगस्त को होगी जिसमे केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। इन बदलावों का उद्देश्य परीक्षा को छात्रों के लिए ज्यादा सुविधाजनक, सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखना है। जिस वजह से परीक्षा को एक ही शिफ्ट में आयोजित कि जायेगी,

 #विजय थालापति की सरकार को मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका करूर भगदड़ में पीड़ितों को नौकरी देने के आदेश को हाईकोर्ट ...
27/07/2026

#विजय थालापति की सरकार को मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका करूर भगदड़ में पीड़ितों को नौकरी देने के आदेश को हाईकोर्ट ने किया रद,

 #प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई FIR को सरकार वापस नहीं लेती और हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा नहीं किया गया तो फिर से सी...
27/07/2026

#प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई FIR को सरकार वापस नहीं लेती और हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा नहीं किया गया तो फिर से सीजेपी (CJP) आंदोलन को शुरू करने की चेतावनी दी है। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा अगर सरकार अपने दिए हुए आश्वासन से मुकरती है तो CJP फिर आंदोलन शुरू करेगी,

 #बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में ग्राहकों के खुले खातों का 1TB डेटा लीक होने की आशंका जताई जा रही है, जिसमे एक हैकर ने डार्क व...
27/07/2026

#बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में ग्राहकों के खुले खातों का 1TB डेटा लीक होने की आशंका जताई जा रही है, जिसमे एक हैकर ने डार्क वेब नाम की वेबसाइट पर अपलोड करने का दावा किया है हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है

 #केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस फोर्स (CRPF)को वार्षिक महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाईयां
27/07/2026

#केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस फोर्स (CRPF)को वार्षिक महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाईयां

 #सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोकसभा में करेंगे पेश, जिसमे NDA की ओर से भाजपा...
27/07/2026

#सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोकसभा में करेंगे पेश, जिसमे NDA की ओर से भाजपा, TDP, शिवसेना, NCP, अपना दल, LJP (रामविलास) और JDU के कुल 9 सांसद बहस में लेंगे हिस्सा।

 #दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ बड़ा रोड हादसा जोकि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में हुआ जिसमे तीन ल...
26/07/2026

#दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ बड़ा रोड हादसा जोकि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में हुआ जिसमे तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसे में स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत के बाद हुई दुर्घटना में हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई.

Address

उत्तर प्रदेश
Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when G70News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to G70News:

Shortcuts

Share