Journalist Vishnu Kumar Sonkar

Journalist Vishnu Kumar Sonkar काम की बात की शुरुआत यहां से...

03/04/2026

चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था… और जमीनी सवाल

यूपी में CM हेल्पलाइन (1076) में काम करने वाली युवतियों को ₹7,000 महीना मिल रहा है। यानी करीब ₹233 रोज़।

इनकी मांग....वेतन ₹15,000 किया जाए। विरोध करने पर कार्रवाई की बात सामने आ रही है।

सवाल सीधा है, क्या कोई मंत्री का बेटा-बेटी इस वेतन पर काम करेगा?

₹7,000 में घर कैसे चलेगा?

29/03/2026

बिरयानी में लेग पीस नहीं मिला तो बाराती भड़क गए।

देखते ही देखते बैंक्वेट हॉल जंग का मैदान बन गया। घराती–बाराती आमने-सामने आ गए और कुर्सियां चलने लगीं।

दावत का माहौल कुछ ही मिनटों में हंगामे में बदल गया।

03/01/2026

सिद्धार्थनगर में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। सांसद जगदम्बिका पाल के जन्मदिन के अवसर पर 5 हजार कंबल जरूरतमंदों में वितरित किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।
Jagdambika Pal A K Sharma Bharatiya Janata Party (BJP)

29/12/2025

BREAKING:
आंध्र प्रदेश के एलामनचिली रेलवे स्टेशन पर टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई। आग ट्रेन के दो कोचों में फैली, जिनमें 158 यात्री सवार थे। B1 कोच से एक यात्री का शव मिलने की सूचना है। मौके पर हड़कंप मचा, राहत-बचाव कार्य जारी है।

29/12/2025

हरियाणवी सिंगर ‘Financer’ फेम प्रांजल दहिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोगों की बद्तमीजी पर प्रांजल ने मंच से कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा—“मैं आपकी बेटी की उम्र की हूं, इसलिए थोड़ा कंट्रोल में रहें।” वीडियो पर सोशल मीडिया में सभ्य व्यवहार को लेकर बहस छिड़ गई है।

28/12/2025

धरने पर बैठी उन्नाव रेप पीड़िता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि लगातार मानसिक दबाव और न्याय में देरी का असर अब उसके स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। पीड़िता लंबे समय से इंसाफ की मांग कर रही है।

27/12/2025

लखनऊ में PM मोदी के कार्यक्रम के बाद एक और वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में फ्री खाने को लेकर लोगों के बीच मारपीट दिख रही है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को समोसा नहीं मिला, जिस पर विवाद बढ़ा। वीडियो के बैकग्राउंड में पीएम का भाषण सुनाई दे रहा है। एक यूज़र ने इसे शेयर करते हुए लिखा—“मोदी जी के कारण हुआ युद्ध।”

24/12/2025

राहुल गांधी ने उन्नाव रेप पीड़िता के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने X पर वीडियो साझा कर सवाल उठाया—क्या न्याय की मांग करना पीड़िता की गलती है? अपराधी को जमानत देना शर्मनाक है, जब पीड़िता आज भी डर और दबाव में जी रही है।
| Rahul Gandhi Indian National Congress

अरावली पहाड़ियों में अब नए खनन की इजाजत नहीं होगी। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि...
24/12/2025

अरावली पहाड़ियों में अब नए खनन की इजाजत नहीं होगी। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि अरावली क्षेत्र में कोई नई माइनिंग लीज जारी न की जाए। गुजरात से दिल्ली तक पूरी श्रृंखला में रोक लागू होगी। उद्देश्य—अवैध खनन रोकना और अरावली को संरक्षित रखना।
| Bharatiya Janata Party (BJP)

क्रिसमस-डे और नए साल की पूर्व संध्या पर लखनऊ मेट्रो देर रात तक चलेगी। 25 और 31 दिसंबर को मेट्रो सुबह 6 बजे से रात 12:30 ...
24/12/2025

क्रिसमस-डे और नए साल की पूर्व संध्या पर लखनऊ मेट्रो देर रात तक चलेगी। 25 और 31 दिसंबर को मेट्रो सुबह 6 बजे से रात 12:30 बजे तक संचालित होगी। मुंशी पुलिया और CCS एयरपोर्ट से आख़िरी मेट्रो 12:30 बजे रवाना होगी। यह व्यवस्था सिर्फ इन्हीं दो दिनों के लिए लागू रहेगी।

Address

Lucknow

Telephone

+919415420057

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Journalist Vishnu Kumar Sonkar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Journalist Vishnu Kumar Sonkar:

Share