News Potli

News Potli News Potli : भारत के किसानों और गांवों की आवाज- independent voice of and . YouTube Channel : https://www.youtube.com/
(4)

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के एक हफ्ते बाद भी तबाही का सिलसिला जारी है। मौतों का आंकड़ा 1,114 पहुंच गया है, जबकि करीब 3,90...
02/09/2026

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के एक हफ्ते बाद भी तबाही का सिलसिला जारी है। मौतों का आंकड़ा 1,114 पहुंच गया है, जबकि करीब 3,900 लोग अब भी लापता हैं। बचाव दल सुरंगों और दुर्गम इलाकों में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं।

इस आपदा ने एक बार फिर हिमालयी इलाकों में बढ़ते प्राकृतिक खतरों और तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, भविष्य में ऐसे हादसों से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए तीन बातों पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

पहली- सुरक्षित जगह पर निर्माण। नदियों के किनारे, नदी के पुराने रास्तों और अस्थिर पहाड़ी ढलानों पर निर्माण को लेकर सख्त नियम जरूरी हैं।

दूसरी- बुनियादी ढांचे की लंबी अवधि की सुरक्षा। सड़क, पुल, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट और दूसरी परियोजनाएं बनाते समय सिर्फ मौजूदा हालात नहीं, बल्कि आने वाले दशकों में तापमान, ग्लेशियर और पहाड़ों में होने वाले बदलावों को भी ध्यान में रखना होगा।

तीसरी- स्थानीय और पारंपरिक ज्ञान का इस्तेमाल। पहाड़ी इलाकों में रहने वाले समुदाय पुराने समय से नदी और निचले इलाकों से दूर ऊंची जगहों पर बसते आए हैं। आधुनिक निर्माण में कई जगह इस प्राकृतिक सुरक्षा को नजरअंदाज किया गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों के पारंपरिक ज्ञान को आपदा प्रबंधन और जमीन के इस्तेमाल की योजना में शामिल करना जरूरी है।

Nepal में तबाही के बाद जमीनी हालात क्या हैं? देखिए नेपाल से NewsPotli के लिए
Arvind Shukkla की ग्राउंड रिपोर्ट- https://youtu.be/yCOrnFNCPL0?si=K5uvFQU7U2q-a-og

02/09/2026

यह यूपी के फर्रुखाबाद के किसान सेवक राम हैं। उन्होंने 9 बीघा में आलू की खेती की थी और सही भाव न मिलने पर 70 पैकेट आलू कोल्ड स्टोरेज में रख दिया। अब भी दाम नहीं मिल रहा, जबकि एक पैकेट को घर से स्टोरेज तक पहुंचाने में करीब 360 रुपये खर्च हुए। आखिर क्या है आलू किसानों की परेशानी? देखिए फर्रुखाबाद से Mithilesh Dhar Dubey की यह ग्राउंड रिपोर्ट...

पूरी रिपोर्ट- https://youtu.be/6Oyzy6-wtQ0?si=bH4pkSvXGQ0Q8Vd3

02/09/2026

टुकड़ों में मिल रहे मलबे में दबे लोग, बह गये Trishuli और देवी घाट समेत कई बाज़ार

नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने कई इलाकों को तबाह कर दिया। कहीं घर और बाजार बह गए, तो कहीं परिवार आज भी अपनों की तलाश में हैं।

त्रिशूली बाजार और देवीघाट से News Potli की ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए बाढ़ के बाद की तस्वीर और लोगों की कहानी।

Young Entrepreneur starts Agribusiness with Homestay, Coconut & Betel Nursery अमेय सुहास बाल ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स ...
02/09/2026

Young Entrepreneur starts Agribusiness with Homestay, Coconut & Betel Nursery

अमेय सुहास बाल ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। अच्छी ख़ासी नौकरी भी करते थे, लेकिन नौकरी छोड़ दी, और खुद का होमस्टे खोलने के साथ ही नारियल-सुपारी की नर्सरी को अपना नया प्रोफेशन चुन लिया।
उनका कहना है कि, आज नर्सरी और होम स्टे से उनकी कमाई नौकरी से कहीं ज़्यादा है।
कैसे अमेय की तरह आप भी इस तरह अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जानने के लिए देखिए अमेय की पूरी कहानी-
https://youtu.be/ukrLaAvMM4o?si=0oUFshKTfIa7zV50

02/09/2026

1980 से 2026 तक: प्याज कैसे बना चुनावी मुद्दा और किसान की मजबूरी?

प्याज की कीमतें बढ़ते ही सरकार और राजनीति दोनों सक्रिय हो जाते हैं, लेकिन किसान को अक्सर उसकी फसल का सही दाम नहीं मिलता।
आज लखनऊ में प्याज करीब ₹60 किलो है, जबकि खेत से बाजार तक इसकी कीमत कई गुना बदल जाती है।
आखिर किसान को वाजिब भाव और उपभोक्ता को सस्ता प्याज दोनों कैसे मिलें?

यूरिया-DAP का स्टॉक पर्याप्त, फिर क्यों परेशान हैं किसान? राजस्थान में उठे सवालपूरी जानकारी के लिए देखिए : https://www.n...
02/09/2026

यूरिया-DAP का स्टॉक पर्याप्त, फिर क्यों परेशान हैं किसान? राजस्थान में उठे सवाल

पूरी जानकारी के लिए देखिए : https://www.newspotli.com/article/rajasthan-farmers-face-fertilizer-shortage-despite-adequate-urea-dap-stock

सरकार के मुताबिक, अगस्त के मध्य तक राजस्थान में करीब 2.59 लाख टन यूरिया, 67 हजार टन DAP, 79 हजार टन NPK और 1.69 लाख टन SSP का स्टॉक मौज....

नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं। 1 सितंबर तक नेपाल में 1,050 लोगों की मौत ...
02/09/2026

नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं। 1 सितंबर तक नेपाल में 1,050 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 4,000 लोग अब भी लापता हैं। राहत और बचाव दल दूरदराज के इलाकों और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक करीब 11,000 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।
नेपाल में बरामद किए जा रहे शवों को अंतरराष्ट्रीय Disaster Victim Identification (DVI) प्रक्रिया के तहत रिकॉर्ड किया जा रहा है।
Ground report यहां देखिए- https://youtu.be/yCOrnFNCPL0?si=pfCucyeY6Ek6rVo4

तबाही के बाद नेपाल को फिर खड़ा होने में कितने साल लगेंगे?इस तबाही से उबरने में नेपाल को कितना वक़्त लगेगा?नेपाल त्रासदी ...
02/09/2026

तबाही के बाद नेपाल को फिर खड़ा होने में कितने साल लगेंगे?

इस तबाही से उबरने में नेपाल को कितना वक़्त लगेगा?

नेपाल त्रासदी की पूरी ग्राउन्ड रिपोर्ट यहाँ देखिए- https://youtu.be/femYdpfuSCk?si=wx1M1zgv8Ng0lTEA

नेपाल में बाढ़ के बाद बरामद शवों की पहचान के लिए DVI प्रक्रिया अपनाई जा रही है। शवों को कोड नंबर देकर फिंगरप्रिंट और DNA...
01/09/2026

नेपाल में बाढ़ के बाद बरामद शवों की पहचान के लिए DVI प्रक्रिया अपनाई जा रही है। शवों को कोड नंबर देकर फिंगरप्रिंट और DNA सैंपल लिए जा रहे हैं, ताकि बाद में भी उनकी पहचान हो सके।

कैसे होती है शवों की पहचान?

देखिए ग्राउंड रिपोर्ट न्यूज पोटली के यूट्यूब चैनल पर।

01/09/2026

आलू क‍िसान परेशान हैं, उन्‍हें समझ नहीं आ रहा क‍ि कोल्‍ड स्‍टोरेज से आलू न‍िकालें या नहीं। क्‍योंक‍ि मार्केट में आलू का भाव इतना भी नहीं है क‍ि, उससे लागत तक न‍िकल पाए। उधर कोल्‍ड स्‍टोरेज संचालक इसल‍िए परेशान हैं, क्‍योंक‍ि उन्‍हें डर है क‍ि, आलू कहीं फेंकनी न पड़ जाए। कोल्‍ड स्‍टोरेज में आलू भरा पड़ा है। एक दुव‍िधा यह भी है क‍ि अगले सत्र में क‍िसान आलू लगाएंगे क‍ि नहीं? उन क‍िसानों को झटका लगा है ज‍िन्‍होंने अच्‍छी कीमत की चाह में आलू कोल्‍ड स्‍टोरेज में रखा था। यूपी का आलू बेल्‍ट फर्रूखाबाद से देख‍िये हमारी ग्राउंड र‍िपोर्ट।

रिपोर्ट- Mithilesh Dhar Dubey , Jayant Mishra

Address

Lane Number 9
Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Potli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Potli:

Shortcuts

Share