Aachman

Aachman हिन्दी साहित्य परम्परा का विशुद्ध काव्य समारोह
(3)

ये स्थापना है ऐसे मंच की जिसमें मंच की उत्कृष्टता और उन्नयन के लिए समग्रता से प्रयास हों और हिन्दी कवि सम्मेलनों की गौरवशाली इतिहास एवं परम्परा को स्थापित करने वाले महनीय कवि एवं कवयित्रियों का पुनः स्मरण कर नई पीढ़ी को ऐसे काव्य संस्कार के परिचित करवाया जाए जिसे जानकर वे अपने वटवृक्षों से मिली छाँह रूपी प्रशस्त राह के प्रति कृतज्ञ हो सकें।

28/07/2026

26/07/2026

पर स्वतंत्र भारत का निश्चय नहीं रुकेगा..

26/07/2026
24/07/2026

आचमन के प्रथम संस्करण में संतोष आनन्द जी के वक्तव्य..

गोपालदास नीरज | पुण्यतिथि पर सादर स्मरण
19/07/2026

गोपालदास नीरज | पुण्यतिथि पर सादर स्मरण

18/07/2026

'आँगन' के प्रथम अंक में हिंदी के श्रेष्ठ गीतकार यश मालवीय जी से जुड़ी कुछ ख़ास बातें। एक ऐसे रचनाकार, जो शायद केवल कवि ही हो सकते थे।

'बर्तन की खनक हो या मेज़ पर उड़ता हुआ मेज़पोश, पोती की चित्रकला हो या नलके के किनारे उग आई घास, मज़लूमों की आह हो या ज़ालिमों की अकड़ी मूँछें—यश मालवीय जी के लिए हर ओर कविता है।
ऐसे विषय भी जो अछूते हैं।
हर पहर कविता।सुबह दोपहर शाम कविता लिखते हैं वो. प्रतिदिन।

उनका झोला, कुर्ता, दाढ़ी,फक्कड़ और स्वाभिमानी अंदाज़,भारी भरकम स्वर ये सब उनकी एक अलग पहचान बनाते हैं।

बिल्कुल पारम्परिक कवि जैसे।

जहाँ बैठ गए, वहीं महफ़िल जमा ली,गुनगुना लिया। पुराने कवियों के किस्से, इलाहाबाद का वह सुनहरा दौर, ठठा कर हँसना और फिर उसी पुराने समय को याद करके भावुक भी हो जाना।

अनेक सम्मानों से सम्मानित,अनगिनत पुस्तकों के रचयिता इलाहाबाद में जन्मे यश मालवीय जी प्रख्यात नवगीतकार उमाकान्त मालवीय जी के पुत्र हैं जिनकी स्वयं की पहचान भी श्रेष्ठ नवगीतकार के रूप में है।

आज के अधीर युग में उन्हें निरंतर सृजन करते देखना सुखद है। अपने मन का लिखने वाले कवि अब बहुत कम हैं।

यश मालवीय जी में हमें कविता की वह पारंपरिक साधना दिखाई देती है, जो पुराने कवियों की याद दिलाती है। कुछ चीज़ें अपने मूल स्वरूप में ही सबसे अधिक आकर्षक लगती हैं। यश जी उसी परंपरा की एक सुंदर और जीवंत कड़ी हैं।'

(‘आचमन आँगन’ में आप मिलेंगे उन रचनाकारों से, जिनकी रचनाएँ हमारे समय की धड़कन हैं, जिनके शब्द हमारे भीतर देर तक उजाला करते हैं।)

Address


226001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aachman posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aachman:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share