The Social Mic

The Social Mic Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Social Mic, Digital creator, Lucknow.
(1)

सच,सवाल और समाज की हर खबर के लिए 🎙️The Social Mic को Follow करें। 🙏🤝
📰 Sports | Politics | Current Affairs | Social Issues
🎤 Real Talk • Honest Analysis
📖 Stories That Matter
🔥 Facts Over Noise
📍 Lucknow, Uttar Pradesh
📩 DM for Collaboration

20/08/2026

ये तस्वीर यूपी के महोबा जिले की है, जहां इंस्पेक्टर साहब लात मारकर बच्चों को खदेड़ रहे हैं..बच्चों का जुर्म बस इतना है कि वह स्कूल जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इंस्पेक्टर ने बच्चों को धमकाते हुए कहा कि –"जाम लगाओगे? जाम का परिणाम देखना चाहते हो? तुम तो पढ़ते भी नहीं हो"

लखनऊ के पॉश इलाके में महिला बैंक अफसर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. गुरुवार दोपहर 12 बजे कार सवार युवक ने कॉल करके महिला ...
20/08/2026

लखनऊ के पॉश इलाके में महिला बैंक अफसर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. गुरुवार दोपहर 12 बजे कार सवार युवक ने कॉल करके महिला को ICICI बैंक के बाहर बुलाया. आरोपी ने महिला से थोड़ी देर तक बातचीत की, फिर गोली मारकर भाग गया.

20/08/2026

सरकारी नौकरी लगी तो बदले पत्नी के सुर, 9 साल की शादी 3 बच्चे फिर पति का सर फोड़ा, पति जिला अस्पताल में भर्ती

एंकर—छतरपुर में पति-पत्नी के बीच विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पति का आरोप है कि जिस पत्नी को पढ़ाने के लिए उसने अपनी दुकान तक बंद कर दी, बच्चों की देखभाल की और पाई-पाई जोड़कर पत्नी को पढ़ाया… नौकरी लगते ही वही पत्नी अब उसके साथ रहने से इनकार कर रही है। मामला छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां करीब 9 साल की शादी, दो बेटियां और एक बेटे के बाद दंपती के रिश्ते में ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि मामला मारपीट और अस्पताल तक जा पहुंचा। दरअसल, महोबा में कपड़ों का शोरूम चलाने वाले पति का कहना है कि कोरोना काल में शोरूम को भारी नुकसान हुआ। इसके बाद पत्नी के कहने पर उसने शोरूम बंद कर दिया और घर पर रहकर बच्चों की देखरेख करने लगा। साथ ही घर में जमा पैसे और अपनी मेहनत की कमाई से पत्नी की पढ़ाई पूरी करवाई। पति का दावा है कि पत्नी की मेहनत में उसका भी पूरा सहयोग रहा और आखिरकार पत्नी की नौकरी शिक्षिका के पद पर लग गई।लेकिन पति के मुताबिक नौकरी लगते ही पत्नी के तेवर बदल गए और अब वह उसके साथ रहने को तैयार नहीं है। पति का आरोप है कि जब उसने पत्नी से साथ रहने की बात कही तो पत्नी और उसके भाई ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद पति इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।फिलहाल पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ यह विवाद अब थाने और अस्पताल तक पहुंच चुका है। पति के आरोपों में कितनी सच्चाई है और विवाद की असली वजह क्या है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

बाइट– पंकज (पति)

19/08/2026

8,500 करोड़ पड़े हैं… फिर स्कूलों में सुविधाएं क्यों नहीं? अभिजीत दीपके ने उठाया बड़ा सवाल
अभिजीत दीपके ने PM CARES फंड को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर ₹8,500 करोड़ उपलब्ध हैं, तो देश के गरीब बच्चों के स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं पहुंचाई जा रहीं? उन्होंने प्रधानमंत्री से इस फंड को शिक्षा और स्कूलों की सुविधाओं के लिए इस्तेमाल करने की अपील की।

      l
19/08/2026

l

19/08/2026

कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंचा शख्स, प्रशासन का खींचा ध्यान!

मध्य प्रदेश के खंडवा में आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान एक व्यक्ति ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। वह कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया।

व्यक्ति ने इस अंदाज में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर प्रशासन के सामने अपनी बात रखी और इनके आतंक से लोगों को राहत दिलाने के लिए ठोस समाधान की मांग की।

अब देखना होगा कि इस अनोखे विरोध के बाद प्रशासन आवारा कुत्तों की समस्या पर क्या कदम उठाता है।

#आवारा_कुत्ते #खंडवा #मध्यप्रदेश #जनसमस्या

18/08/2026

जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के बच्चे अपनी मांगों को लेकर बालागंज चौराहे पर धरने पर बैठे था उन बच्चों का school देख लिया के किया हाल है स्कूल का

17/08/2026

#लखनऊ के दुबग्गा बाईपास पर छात्रों का हंगामा, 'सीएम को बुलाओ' के नारों के साथ सड़क पर उतरे जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय के छात्र....


.

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाली मेरठ की महिला दरोगा अनु रानी सस्पेंड #मेरठ में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडिय...
17/08/2026

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाली मेरठ की महिला दरोगा अनु रानी सस्पेंड

#मेरठ में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में महिला दरोगा अनुरानी को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो सामने आने के बाद कल पुलिस कप्तान के पास मामला पहुंचा था, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

16/08/2026

मेरठ में Gen Alpha छात्राओं ने खुद वीडियो बनाकर दिखाया रेलवे अंडरपास का हाल। बारिश होते ही अंडरपास पानी में डूब जाता है, जिससे छात्राओं को स्कूल जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

📍मेरठ, उत्तर प्रदेश

Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Social Mic posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share