Futkar News

Futkar News Futkar News is the fastest growing Indian Hindi News Channel on youtube.

Futkar news channel covers the latest news in politics, entertainment, Bollywood, business, and sports.

22/09/2021

राजनीति में 65% युवाओं की भागीदारी चाहते हैं जितेंद्र, सभी जाति सभी धर्म के लोग शामिल है संगठन में, हमारी लड़ाई नौजवानों के लिए है उनके हक़ के लिये है, 65% युवाओं की भागीदारी निम्न सदन से उच्च सदन तक चाहिए आज का युवा सड़क पर उतरा है तो सदन में भी जाएगा, महिलाओं को भी यंग आर्मी से जोड़ेंगे जितेंद्र
*-----------------------------------------------------------------*
Watch full video on
https://youtu.be/WiMEVCORz8M

--------------------------------------------------------------------*
✍ *देखें विशेष इंटर्व्यू निधि विनोदिया के साथ।
------------------------------------------------------------------*
खबरों के लिए हमारे YouTube Channel पर विजिट करें, साथ ही वीडियो को like व subscribe करना न भूलें।

देश में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या अब धीरे- धीरे गिरावट आ रही है। देश की राजधानी दिल्‍ली में आज बुधवार को पिछले...
22/09/2021

देश में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या अब धीरे- धीरे गिरावट आ रही है। देश की राजधानी दिल्‍ली में आज बुधवार को पिछले 24 घंटों में 30 कोरोना के केस दर्ज किए गए हैं जबकि लगातार पांचवें दिन आज कोरोना संक्रमण से एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है। दिल्‍ली में अब तक कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 25,085 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक बुधवार को देश से कुल 26,964 नए मामले सामने आए, जबकि 383 लोगों की मौत हुई। बीते 24 घंटे में 34,167 मरीज कोरोना वायरस से ठीक भी हुए जिसके बाद अब कुल रिकवरी रेट 3,27,83,741 हो गया है।

बताया जा रहा है देश में अभी 3,01,989 एक्टिव मामले हैं लेकिन राहत की खबर ये है कि 186 दिनों बाद इतने कम एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोविड वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से जारी है, आकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 75,57,529 वैक्सीनेशन हुआ है और अब तक कुल 82,65,15,754 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। और रिकवरी रेट की बात करें तो यह 97.77% है जो कि मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

रिपोर्ट: कनिका

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे दिवंगत महंत नरेंद्र गिरि सोमवार को हुआ संदिग्ध परिस्तिथयों में मौत के बाद आज पांच सदस्यीय की...
22/09/2021

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे दिवंगत महंत नरेंद्र गिरि सोमवार को हुआ संदिग्ध परिस्तिथयों में मौत के बाद आज पांच सदस्यीय की गठित एक टीम द्वारा उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक MLN मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर, जिला अस्पताल के दो और सीएमओ ऑफिस से अटैच एक डॉक्टर पोस्टमार्टम कर रहे हैं, आज दोहपर 12 बजे महंत नरेंद्र गिरि की भू समाधि होगी और आज ही उनके उत्तराधिकारी का चुनाव होगा।

महंत नरेंद्र गिरि को आज भू समाधि दी जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए दूरदराज से उनके शिष्य व अन्य श्रद्धालु आ रहे हैं। शहर में भीड़ को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने आज कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि स्कूलों में पठन पाठन आनलाइन चलेगा। शहर की कोचिंग भी बंद रहेंगी। यह निर्देश नगरीय क्षेत्र के सभी स्कूलों पर लागू होगा। माध्यमिक विद्यालयों में संचालित परिषदीय व डीएलएड की परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।

रिपोर्ट: आंचल

त्रिपुरा: जहाँ एक तरफ कोरोना के मामलों की संख्या कम हुई है वहीं देश के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में अब नए किस्म की बीमा...
22/09/2021

त्रिपुरा: जहाँ एक तरफ कोरोना के मामलों की संख्या कम हुई है वहीं देश के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में अब नए किस्म की बीमारी स्वाइन फ्लू फीवर फैल रही है। त्रिपुरा के कंचनपुर में तीन सुअरों में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, इसे अफ्रीकन स्वाइन फ्लू वायरस भी कहा जा रहा है। सूअरों के 87 नमूनों में से तीन में अफ्रीकी स्वाइन फीवर के पॉजिटिव केस मिले हैं, रिपोर्ट आने के बाद आस- पास के इलाके में दहशत फैल गई है। जिसके बाद प्रशासन ने रोग मिलने के केंद्र से 1 किलो मीटर के दायरे में सभी सूअरों को मारने का निर्देश अधिकारियों ने जारी कर दिये हैं। राज्य के पशु संसाधन विकास विभाग के निदेशक शशि कुमार ने बताया कि पूरे दस किलोमीटर के क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सूअरों को मारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है इससे पहले मिजोरम में भी सुअरों में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए थे।

हालांकि, राहत भरी खबर ये है कि यह अफ्रीकी स्वाइन बुखार मनुष्यों को संक्रमित नहीं करता है, लेकिन यह सूअरों के लिए घातक और अत्यधिक संक्रामक हो। पशु संसाधन विकास विभाग ने निजी खेत मालिकों के लिए उनकी आय के स्रोत को कम होने 2,200 रुपये से 15,000 रुपये तक के मुआवजे की भी घोषणा भी की है।
मिजोरम का आइजोल सबसे अधिक प्रभावित जिला था। यहां अफ्रीकी स्वाइन फ्लू से 11 हजार से अधिक सुअरों की मौत हुई थी।

रिपोर्ट: कनिका

सीबीएसई ने कोरोना काल में अनाथ हुए छात्रों के लिए बड़ा एलान किया है सीबीएसई उन सभी छात्रों से परीक्षा शुल्क नहीं लेगा, ज...
22/09/2021

सीबीएसई ने कोरोना काल में अनाथ हुए छात्रों के लिए बड़ा एलान किया है सीबीएसई उन सभी छात्रों से परीक्षा शुल्क नहीं लेगा, जिनके माता-पिता की कोरोना के कारण मौत हो गई है। बता दें कि महामारी के कारण कई व्यवसाय और नौकरियां प्रभावित हुई हैं, जिसकी वजह से माता-पिता और छात्रों द्वारा लगातार परीक्षा शुल्क में छूट देने की मांग की जा रही थी।

बोर्ड ने स्कूलों को छात्रों की सूची भेजने के दौरान ऐसे बच्चों की जानकारी इकट्ठी कर सत्यता की जांच करने के लिए कहा है। ताकि ऐसे बच्चों को इस नई घोषणा का लाभ दिया जा सके। इससे बच्चों की आगामी शिक्षा में पैसे के कारण रुकावट नहीं आएगी। पीएम मोदी ने भी 29 मई 2021 को कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना योजना के तहत मदद करने का ऐलान किया था, ऐसे बच्चों को 18 साल की उम्र में स्कॉलरशिप और 23 साल की उम्र में पीएम केयर्स से 10 लाख रुपए का फंड मिलेगा।

बता दें कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान देश में बड़ी संख्या में बच्चे अनाथ हुए थे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जून 2021 तक देश में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 4 लाख थी। इस त्रासदी को विभाजन के बाद सबसे बडी त्रासदी माना गया था।

रिपोर्ट: आंचल

22/09/2021

भाजपा महंगाई को बढ़ा रही है देश का किसान परेशान है नरेश उत्तम जी प्रदेश भर में यात्रा कर रहे है।
https://www.facebook.com/profile.php?id=100028602008598
संतोष यादव "सनी भईया"
Watch full video on
https://youtu.be/pKdWbcM9_9s

-------------------------------------------------------------------*

✍ *देखें विशेष इंटर्व्यू निधि विनोदिया के साथ।
--------------------------------------------------------------------*
खबरों के लिए हमारे YouTube Channel पर विजिट करें, साथ ही वीडियो को like व subscribe करना न भूलें।

जयपुर के मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट में बर्गर के अंदर बिच्छू निकलने की घटना सामने आई है। जयपुर में एक युवक उस समय हैरान रह गय...
22/09/2021

जयपुर के मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट में बर्गर के अंदर बिच्छू निकलने की घटना सामने आई है। जयपुर में एक युवक उस समय हैरान रह गया जब उसके मुंह में बिच्छू का आधा हिस्सा चला गया, ग्राहक का आरोप है कि उसने जो बर्गर (Burger) ऑर्डर किया था, उस बर्गर को खाने के दौरान बिच्छू जैसा कीड़ा दिखाई दिया जिससे युवक की तबीयत खराब हो गई और उसे जयपुरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जवाहर सर्किल थाना पुलिस के अनुसार शांति कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड का रहने वाला 22 वर्षीय तरुण सैनी अपने दोस्त के साथ 17 सितंबर को रात 8:30 बजे रेस्टोरेंट में बर्गर खाने गया था। वहां उसने दो बर्गर ऑर्डर किए। एक बर्गर दोस्त को दिया। दूसरा तरुण खुद खाने लगा। कागज में पैक बर्गर खोलकर आधा हिस्सा चबाने लगा तो स्वाद बदल गया। मुंह के अंदर कुछ अजीब सी चीज आने पर तरुण को शक हुआ। देखते ही बर्गर में काले रंग का छोटा बिच्छू मरा हुआ था, बर्गर में बिच्छू देखते ही तरुण हैरान रह गया, उसने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। दोनों साथियों ने रेस्टोरेंट के स्टाफ से पूरे मामले में बात की युवकों का आरोप है कि शिकायत करने पर वहां मौजूद स्टाफ ने उससे बर्गर छीनकर अलग कर दिया था।

हंगामा बढ़ने पर जवाहर सर्किल पुलिस मौके पर पहुंची। काफी हंगामा होने के बाद पुलिस ने मामला शांत करवाया। फिर तरुण को जयपुरिया सेटेलाइट अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने तरुण को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। उसके सैंपल भी लिए गए। मेडिकल लीगल रिपोर्ट तैयार कर सैंपल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भिजवाया गया। इस बीच तरुण ने 19 सितंबर को देर रात रेस्त्रां के मैनेजर के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया।

रिपोर्ट: आंचल

केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते महिलाओं को भारत के सशस्त्र बलों मे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश देने की अनुमति द...
21/09/2021

केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते महिलाओं को भारत के सशस्त्र बलों मे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश देने की अनुमति दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने बताया एनडीए (NDA) नवल अकादमी (Naval academy) में महिलाओं को दाखिला मिलेगा, साथ ही इसके लिए नीति व प्रक्रिया तय की जा रही है। इसी विषय मे नए अपडेट के अनुसार नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) मई 2022 में महिलाओं को प्रवेश परीक्षा में बैठने की इजाजत देगी। महिलाओं को NDA की परीक्षा में शामिल किए जाने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर ये जानकारी दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पहले बैच में कितनी महिला कैडेटों को प्रशिक्षित किया जाएगा।हलफनामे में कहा गया है कि पुरुषों के लिए तो पहले ही NDA के लिए शारीरिक मानदंड बनाए गए हैं और अब महिला अफसरों के लिए भी उपयुक्त चिकित्सा मानक तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। हलफनामे में आगे कहा गया है कि आवास, प्रशिक्षण क्षमता, सुरक्षा और निजता, रहने के क्वार्टरों , संबंधित भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी उपायो, लिंग विशिष्ट सहायक आवश्यकताओं आदि के संदर्भ में अतिरिक्त प्रशासनिक और विविध आवश्यकताओं आदि से संबंधित विभिन्न सुविधाओं का काम किया जाएगा।

इनके अलावा अकादमी और खडकवासला के मिलिट्री अस्पताल में गायनिकोलोजिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, स्पोर्ट्स मेडिसिन एक्सपर्ट्स, काउंसलर, नर्सिंग स्टाफ और लेडी एटेंडेंट्स की भी आवश्यकता के मुताबिक भर्ती की जा रही है।

रिपोर्ट: आँचल

पोर्नोग्राफी मामले (P**n Film case) में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा आज जेल से रिहा हो...
21/09/2021

पोर्नोग्राफी मामले (P**n Film case) में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा आज जेल से रिहा हो गए हैं, लगभग 2 महीने बाद राज कुंद्रा जेल से बाहर आए हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और मोबाइल एप पर इसकी स्ट्रीमिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद सोमवार को कोर्ट ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर राज कुंद्रा को जमानत दी थी।

मुंबई पुलिस ने इस मामले में 1400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट के मुताबिक, राज की पत्‍नी शिल्‍पा शेट्टी ने पुलिस को बताया कि राज की गतिविधियों के बारे में उन्‍हें जानकारी नहीं थी क्‍योंकि वे अपने कामों में व्‍यस्‍त थीं। मुंबई पुलिस का मानना है कि मोबाइल ऐप पर पोर्नोग्राफिक क्लिप्‍स के प्रोडक्‍शन और डिस्‍ट्रीब्‍यूशन किया जाता था। क्राइम ब्रांच ने बताया उन्हें राज कुंद्रा के मोबाइल, हार्ड डिस्क और लैपटॉप से 119 अश्लील वीडियो मिले हैं और वो इन वीडियोज़ को 9 करोड़ रुपये में बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस का यह भी कहना है कि कुंद्रा ने पोर्न फिल्म के ऑनलाइन रिलीज से पिछले साल कम से कम सवा करोड़ रुपये कमाए थे।

रिपोर्ट: कनिका

जम्मू कश्मीर में उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह द्वारा घुसपैठ की कोशिश...
21/09/2021

जम्मू कश्मीर में उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह द्वारा घुसपैठ की कोशिश के बाद घाटी में तलाशी अभियान और ज़्यादा तेज़ी शुरू कर दिया गया है। आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम करने के लिए उरी में पिछले 36 घंटे से अभियान जारी hai साथ ही उरी में इंटरनेट और मोबाइल सेवा पर रोक लगा दी गई है।

सेना को आशंका है कि एक आतंकवादी समूह भारतीय सीमा में घुस गया होगा। बताया जा रहा है, यह इस साल मे घुसपैठ की दूसरी कोशिश है। सुरक्षा बलों की एक बड़ी टीम को बुलाया गया है और एक बड़े क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान जारी है। सेना के एक वरिष्ठ कमांडर ने कहा कि इस साल सीमा पार से कोई उकसावे की घटना तो नही हुई है। उन्होंने बताया एक आतंकी समूह द्वारा भारत में घुसपैठ की कोशिश की गई है, फिल्हाल आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि घुसपैठ के जो प्रयास इस वर्ष हुए हैं उनमें से शायद ही कोई प्रयास आतंकियों का सफल हो पाया हो पाया था। हम काफी सतर्क हैं और कोशिश करेंगे कि घुसपैठ कम से कम हो।

रिपोर्ट: कनिका
&kashmir

राजस्थान विधानसभा में विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक (Rajasthan Marriage Registration Amendment Bill) जो...
21/09/2021

राजस्थान विधानसभा में विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक (Rajasthan Marriage Registration Amendment Bill) जो अब एक बवाल ka विषय बन गया है। अधिनियम 2009 की धारा 8 में लाये गए संशोधन को लेकर है, जिसमें लिखा है कि अगर शादी को सिर्फ एक आवेदन देकर 30 दिनों के अंदर पंजीकृत किया जा सकता है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार बाल विवाह और सामाजिक बुराई को बढ़ावा देने का काम कर रही है। भाजपा युवा मोर्चा ने विधेयक जिला स्तर पर विरोध करने की घोषणा करी है।

एक तरफ सरकार बाल विवाह निषेध कानून के तहत लोगों को कहती है की बाल विवाह कानूनन अपराध है और वहीं अब नया बिल पास कर दिया कि बाल विवाह करो लेकिन उसका रजिस्ट्रेशन करवाओ। हालांकि, सरकार का कहना है कि बाल विवाह के पंजीकरण को उसकी वैधता से नहीं जोड़ा जा सकता है। सरकार का मानना है कि नए कानून के तहत ऐसे विवाह से अनाथ हुए बच्चे या विधवा हुई औरतों को संरक्षण मिल सकेगा। सुप्रीम कोर्ट ने 2006 में यह कहते हुए 18 से कम उम्र के बच्चो के विवाह को पंजीकृत करने का आदेश दिया था जिससे सार्वजनिक रिकॉर्ड में बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई करना सरकार के लिए आसान हो जाए।

रिपोर्ट: कनिका

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Futkar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Futkar News:

Share