05/08/2026
चंपत राय का टशन!
श्रीराममंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव कल आचार्य परमहंस से मिले. इस दौरान मीडिया भी पहुंचा. चंपत राय ने मीडिया के कैमरे अपने हाथ से मोड़ दिये. अपने स्वागत के बाद जब कुछ कैमरे देखे तो उन्हें अपने चिर-परिचित अंदाज में बाहर निकलने का इशारा किया.
चंपत राय ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में करोड़ों के चढ़ावा चोरीकांड के बाद चौतरफा दबाब से इस्तीफा दे दिया था. चढ़ावा चोरीकांड में सुप्रीमकोर्ट ने राज्य सरकार को SIT बनाकर फिर से जांच कराने के आदेश दिये है.
📍अयोध्या, उत्तरप्रदेश