18/05/2026
लखनऊ का पहला व्यक्ति चौथी बार पैदल लखनऊ से खाटू श्याम पहुंचा सैरपुर के आनंद कुमार रावत ने रचा आस्था का नया इतिहास
चार बार पैदल यात्रा कर पहुंचे श्री खाटू श्याम धाम
लखनऊ। आस्था, श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए लखनऊ के सैरपुर गांव निवासी आनंद कुमार रावत ने लगातार चार वर्षों तक पैदल यात्रा कर श्री खाटू श्याम धाम पहुंचने का गौरव हासिल किया है।
आनंद कुमार रावत ने अपनी पहली पैदल यात्रा वर्ष 2023 में शुरू की थी। इसके बाद वर्ष 2024 में दूसरी, 2025 में तीसरी तथा वर्ष 2026 में चौथी बार पैदल यात्रा कर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई।
कड़ी धूप, लंबा सफर और तमाम कठिनाइयों के बावजूद उनकी श्रद्धा और भक्ति कभी कम नहीं हुई। गांव और आसपास के लोग उनकी इस अटूट आस्था की सराहना कर रहे हैं।
आनंद कुमार रावत का कहना है कि बाबा खाटू श्याम की कृपा और आशीर्वाद से ही उन्हें हर बार यात्रा पूरी करने की शक्ति मिली। उनकी इस भक्ति यात्रा से युवाओं में भी धार्मिक आस्था और सकारात्मक संदेश फैल रहा है।
अंत में उन्होंने सभी भक्तों से बाबा श्याम के प्रति श्रद्धा बनाए रखने और जीवन में अच्छे कार्य करने का संदेश दिया।